अफ़गानिस्तान पर दिल्ली घोषणा

10 नवंबर, 2021 को नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में आयोजित अफगानिस्तान पर तीसरी क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता (Third Regional Security Dialogue) में ‘अफगानिस्तान पर दिल्ली घोषणा’ (Delhi Declaration on Afghanistan) को अपनाया गया।

महत्वपूर्ण तथ्यः रूस, ईरान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने अफगानिस्तान पर क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता में भाग लिया।

  • संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान और इसके आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप पर जोर देते हुए ‘शांतिपूर्ण, सुरक्षित और स्थिर अफगानिस्तान’ के लिए मजबूत समर्थन को दोहराया गया।
  • अफगानिस्तान में ‘सुरक्षा स्थिति से उत्पन्न लोगों की पीड़ा पर गहरी चिंता’ व्यक्त की गई।
  • इस बात पर जोर दिया गया कि ‘अफगानिस्तान के क्षेत्र का इस्तेमाल किसी भी आतंकवादी कृत्य को पनाह देने, प्रशिक्षण देने, योजना बनाने या वित्तपोषण के लिए नहीं किया जाना चाहिए’।
  • अफगानिस्तान में ‘संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका’ को देखते हुये देश में इसकी निरंतर उपस्थिति को बहाल किया जाना चाहिए।
  • ‘महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यक समुदायों के मौलिक अधिकारों’ का उल्लंघन न हो, यह सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया गया।
  • ‘कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अफगानिस्तान को सहायता’ प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

अंतरराष्ट्रीय संबंध