13वां एएसईएम शिखर सम्मेलन

25-26 नवंबर, 2021 को ‘13वां (एशिया-यूरोप बैठक) एएसईएम शिखर सम्मेलन’ (The 13th ASEM Summit) वर्चुअल माध्यम में आयोजित किया गया। 13वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कंबोडिया द्वारा की गई।

विषयः ‘साझा विकास के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ (Strengthening Multilateralism for Shared Growth)

महत्वपूर्ण तथ्यः भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

ASEM समूहः ASEM एशिया और यूरोप के देशों के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने और इसके तीन स्तंभों - राजनीतिक और सुरक्षा, आर्थिक और वित्तीय तथा सामाजिक-सांस्कृतिक की एक विस्तृत श्रृंखला पर सहयोग को मजबूत करने का एक मंच है।

  • ASEM समूह में 51 सदस्य देश और 2 क्षेत्रीय संगठन शामिल हैं - यूरोपीय संघ और आसियान।
  • समूह में शामिल देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 65%, वैश्विक जनसंख्या का 60%, वैश्विक पर्यटन का 75% और वैश्विक व्यापार का 55% प्रतिनिधित्व करते हैं।

जीके फ़ैक्ट

  • भारत 2006 में ASEM प्रक्रिया में शामिल हुआ। 2008 में आयोजित 7वें ASEM शिखर सम्मेलन में भारत की ओर से पहली शिखर स्तरीय भागीदारी देखी गई।

अंतरराष्ट्रीय संबंध