फ़ुटबॉल

भारत ने जीता सैफ चैम्पियनशिप 2021 का खिताब

मालदीव के माले में नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में 16 अक्टूबर, 2021 को खेले गए सैफ चैम्पियनशिप 2021 (South Asian Football Federation: SAFF Championship 2021) के फाइनल में भारत ने नेपाल को 3-0 से हराकर खिताब जीता।

  • यह भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का आठवां सैफ चैम्पियनशिप खिताब है। इससे पहले टीम ने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 में खिताब जीता था।
  • फाइनल में भारत के लिए कप्तान सुनील छेत्री, सुरेश सिंह वांगजाम और सहल अब्दुल समद ने गोल किए। चैम्पियनशिप में सर्वाधिक 5 गोल सुनील छेत्री ने किए।
  • इस बीच, सुनील छेत्री ने लियोनेल मेसी के 80 अंतरराष्ट्रीय गोल की बराबरी की। सक्रिय खिलाडि़यों के बीच अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में वे संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। पहले स्थान पर पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनके नाम 115 गोल हैं।

यूईएफए नेशंस लीग 2020-21

10 अक्टूबर, 2021 को मिलान (इटली) में सैन सिरो स्टेडियम में खेले गए ‘यूईएफए नेशंस लीग 2020-21 के फाइनल में में फ्रांस ने स्पेन को 2-1 से पराजित कर पहली बार यह खिताब जीता।

  • इस प्रतियोगिता में इटली ने तीसरा तथा बेल्जियम ने चौथा स्थान हासिल किया।
  • फाइनल मैच में फ्रांस के करीम बेंजेमा, किलियन म्बाप्पे के 2 गोल की बदौलत फ्रांस ने ये खिताब जीता।
  • स्पेन के सर्जियो बुस्क्वेट्स को टूर्नामेंट का सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

‘इभा’: फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का आधिकारिक शुभंकर

फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था, फीफा ने 11 अक्टूबर, 2021 को ‘फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022’ के आधिकारिक शुभंकर ‘इभा’ (Ibha) का अनावरण किया।

  • ‘इभा’ महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाली एक एशियाई शेरनी है। ‘इभा’ नाम मेघालय की ‘खासी’ भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ है ‘अच्छी दृष्टि या निर्णय वाला’ (one with good vision or judgement)।
  • इभा का उद्देश्य भारत और दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों को उनकी क्षमता का एहसास करने के लिए प्रेरित करना है। अंडर-17 महिला विश्व कप टूर्नामेंट अगले साल 11-30 अक्टूबर के बीच भारत में आयोजित किया जाएगा।