संक्षिप्त सामयिकी

  • 22 अक्टूबर को टी-20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के लिए टीम के क्वालीफाई करने में विफल रहने के बाद नीदरलैंड्स के हरफनमौला खिलाड़ी रयान टेन डोशेट (Ryan ten Doeschate) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
  • नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिचाने और इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट को सितंबर 2021 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का विजेता चुना गया है।
  • कतर में आयोजित होने वाले फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022 का फाइनल लुसैल स्टेडियम (Lusail Stadium) में खेला जाएगा।
  • चेन्नई के सोलह वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने 17 अक्टूबर को अमेरिकी अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी क्रिस्टोफर यू को 3-0 से हराकर 40,000 डॉलर इनामी राशि का ‘जूलियस बेयर चौलेंजर्स शतरंज टूर’ (Julius Bear Challengers Chess Tour) का खिताब अपने नाम किया।
  • 13 अक्टूबर को बुडापेस्ट (हंगरी) में आयोजित ‘फर्स्ट सेटरडे ग्रैंडमास्टर अक्टूबर 2021 टूर्नामेंट’ (First Saturday Grandmaster October 2021) में अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मास्टर नॉर्म (आखिरी महिला ग्रैंडमास्टर नॉर्म) पूरा करने के बाद नागपुर की 15 वर्षीय दिव्या देशमुख भारत की 21वीं महिला ग्रैंडमास्टर बन गई हैं।
  • अक्टूबर 2021में आयोजित फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 की कार रेस तुर्की ग्रैंड प्रिक्स में फिनलैंड के वाल्टेरी बोट्टास (टीम-मर्सिडीज) विजेता रहे।
  • इंग्लैंड की पूर्व कप्तान और एशेज विजेता कप्तान क्लेयर कॉनर ने 1 अक्टूबर को मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  • महेंद्र सिंह धोनी विभिन्न प्रतियोगिताओं में टी-20 प्रारूप में 300 मैचों में टीम की कप्तानी करने वाले विश्व क्रिकेट के पहले खिलाड़ी बन गए।
  • नागालैंड जनवरी 2022 में पहली बार राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता ‘56वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप’ की मेजबानी करेगा।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अक्टूबर-नवंबर 2021 में आयोजित किए जा रहे पुरुष टी-20 विश्व कप से ‘बैट्समैन’ (batsman) की जगह जगह सभी स्थितियों में ‘बैटर’ (batter) शब्द प्रयोग करने का फैसला किया है।
  • 12 वर्षीय लड़की रेबेका डाउनी (Rebecca Downie) ने स्कॉटलैंड की टी-20 विश्व कप जर्सी डिजाइन की है।