मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान

26 फरवरी, 2022 को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान 'मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ' (Meri Policy Mere Haath) का शुभारंभ किया गया।

  • मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आयोजित भव्य किसान समागम में, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस अभियान का शुभारंभ किया।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का कार्यान्वयन करने वाले सभी राज्यों में किसानों को फसल बीमा पॉलिसी देने के लिए घर-घर वितरण अभियान 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' की शुरुआत की गई है।
  • इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी किसान इस योजना के तहत अपनी पॉलिसी, भूमि अभिलेखों, दावे की प्रक्रिया और शिकायत निवारण के बारे में सभी जानकारी से अच्छी तरह से अवगत हों।

लघु संचिका