राष्ट्रीय परिदृश्य
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2022 से 2027 की अवधि के लिए प्रौढ़ शिक्षा की एक नई योजना ‘नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ (New India Literacy Programme) को मंजूरी दी गई है। महत्वपूर्ण तथ्य: इस योजना में प्रौढ़ शिक्षा के सभी पहलू शामिल होंगे और यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और 2021-22 के बजट घोषणाओं के अनुरूप होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
ऑपरेशन गंगा
यूक्रेन से भारतीय नागरिकों और छात्रों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन गंगा’ (Operation Ganga) शुरू किया गया है।महत्वपूर्ण तथ्य: रोमानिया से एयर इंडिया की पहली निकासी उड़ान 26 फरवरी, 2022 को 219 भारतीय लोगों को लेकर मुंबई में उतरी। चूंकि रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया था, चार पड़ोसी देशों, हंगरी,
डार्कथॉन-2022
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा 15 फरवरी, 2022 को नई दिल्ली में 'डार्कथॉन-2022' (Darkathon-2022) का आयोजन किया गया।महत्वपूर्ण तथ्य: इसका आयोजन दुनिया भर में डार्कनेट के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी का मुकाबला करने के लिए समाधान खोजने हेतु किया गया। इस पहल का उद्देश्य डार्कनेट बाजारों की गुमनामी को उजागर करने के लिए प्रभावी समाधान खोजने
स्माइल योजना
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 12 फरवरी, 2022 को नई दिल्ली में केंद्रीय क्षेत्र की योजना ‘स्माइल: आजीविका और उद्यम के लिए वंचित व्यक्तियों की सहायता' (SMILE: Support for Marginalized Individuals for Livelihood and Enterprise) का शुभारंभ किया।महत्वपूर्ण तथ्य: यह समग्र योजना, ट्रांसजेंडर समुदाय और भिक्षावृत्ति के कार्य में लगे लोगों के कल्याण वपुनर्वास के लिए डिजाइन की
गहन मिशन इंद्रधनुष 4.0
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 7 फरवरी, 2022 को 'गहन मिशन इंद्रधनुष 4.0' (Intensified Mission Indradhanush: IMI 4.0) का शुभारंभ किया। IMI 4.0 की विशेषतायें: IMI 4.0 के तीन दौर (राउंड) की योजना बनाई गई है ताकि कोविड-19 महामारी के कारण उभरी कमियों को पूरा किया जा सके। यह गतिविधि 33 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 416 जिलों में
ऑपरेशन आहट
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने फरवरी 2022 में मानव तस्करी को रोकने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान 'ऑपरेशन आहट' (OPERATION AAHT) शुरू किया है।महत्वपूर्ण तथ्य: 'ऑपरेशन आहट' के हिस्से के रूप में, लंबी दूरी की सभी ट्रेनों/रेलमार्गों पर विशेष बल को तैनात किया जाएगा, जो पीड़ितों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाने पर ध्यान
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय क्षेत्र की योजना 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' (Ayushman Bharat Digital Mission: ABDM) को 1600 करोड़ रुपए के बजट के साथ पांच वर्ष के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शुरू करने को मंजूरी दे दी है।महत्वपूर्ण तथ्य: 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण' आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की कार्यान्वयन एजेंसी होगी।
सस्टेनेबल सिटीज इंडिया प्रोग्राम
विश्व आर्थिक मंच (WEF) और शहरी मामलों के राष्ट्रीय संस्थान (NIUA) ने संयुक्त रूप से डिजाइन किए गए 'सस्टेनेबल सिटीज इंडिया प्रोग्राम' (Sustainable Cities India program) पर सहयोग करने के लिए 24 फरवरी, 2022 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। महत्वपूर्ण तथ्य: 'सस्टेनेबल सिटीज इंडिया प्रोग्राम' का उद्देश्य शहरों को एक व्यवस्थित और टिकाऊ तरीके से कार्बन मुक्त करने
12वां राष्ट्रपति फ्लीट रिव्यू 2022
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 फरवरी को विशाखापत्तनम में आयोजित भारतीय नौसेना के ‘12वें राष्ट्रपति फ्लीट रिव्यू’ (12th Presidential Fleet Review) में हिस्सा लिया।महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रपति फ्लीट रिव्यू के दौरान देश के राष्ट्रपति नौसेना की क्षमता का जायजा लेते हैं। फ्लीट रिव्यू प्रत्येक राष्ट्रपति के अधीन एक बार होता है, जो सशस्त्र बलों का सर्वोच्च कमांडर होता है। नौसेना
इंडियन होम रूल सोसाइटी
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत, भारत सरकार ने 18 फरवरी, 2022 को इंडियन होम रूल सोसाइटी (INDIAN HOME RULE SOCIETY) की नींव का स्मरणोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। महत्वपूर्ण तथ्य: लंदन स्थित भारतीय संगठन इंडियन होम रूल सोसायटी का 18 फरवरी,1905 में गठन किया गया था। यह संगठन भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्व-शासन के लिए बनाया गया था। इसके संस्थापक
ईट राइट कैंपस
अपनी तरह की पहली पहल में, फरवरी 2022 में राष्ट्रीय राजधानी के नई दिल्ली जिले के चार पुलिस स्टेशनों को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा 'ईट राइट कैंपस' (Eat Right Campus) के रूप में नामित किया गया है। महत्वपूर्ण तथ्य: ईट राइट कैंपस' पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को उनकी कैंटीन और मेस में प्रतिदिन पौष्टिक और पूरक
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान
भारत सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) की योजना को 31 मार्च, 2026 तक या अगली समीक्षा तक, जो भी पहले हो, जारी रखने की मंजूरी दे दी है। महत्वपूर्ण तथ्य: इस प्रस्ताव में 12929.16 करोड़ रुपये का खर्च शामिल है। इसमें से केन्द्र का हिस्सा 8120.97 करोड़ रुपये और राज्यों का हिस्सा 4808.19 करोड़ रुपये का है। इस योजना के
तारापुर नरसंहार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 90 साल पहले बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर शहर (अब उपखंड) में पुलिस द्वारा मारे गए 34 स्वतंत्रता सेनानियों की याद में 15 फरवरी को 'शहीद दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।महत्वपूर्ण तथ्य: 15 फरवरी, 1932 को, युवा स्वतंत्रता सेनानियों के एक समूह ने तारापुर के थाना भवन में एक भारतीय
अंतर-संचालन योग्य आपराधिक न्याय प्रणाली परियोजना
केंद्र सरकार ने 18 फरवरी, 2022 को 2022-23 से 2025-26 तक की अवधि के दौरान कुल 3,375 करोड़ रुपए की लागत से 'अंतर-संचालन योग्य आपराधिक न्याय प्रणाली (Inter-Operable Criminal Justice System: ICJS) परियोजना' को गृह मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किये जाने की मंजूरी दी है।महत्वपूर्ण तथ्य: ICJS परियोजना का दूसरा चरण प्रभावी और आधुनिक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में
स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने5 फरवरी, 2022 को हैदराबाद के निकट मुचिनताल में तमिल वैष्णव संत रामानुजाचार्य की 216 फीट ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' (Statue of Equality) को राष्ट्र को समर्पित किया।महत्वपूर्ण तथ्य: यह प्रतिमा 'पंचलोहा' से बनी है, जो पांच धातुओं- सोना, चांदी, तांबा, पीतल और जस्ता का एक संयोजन है। यह किसी संत की विराजमान अवस्था में
पुलिस बलों के आधुनिकीकरण की योजना
13 फरवरी, 2022 को केंद्र सरकार ने 26,275 करोड़ रुपए के वित्तीय परिव्यय के साथ 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए पुलिस बलों के आधुनिकीकरण की वृहद् योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है। योजना की मुख्य विशेषताएं: योजना के तहत आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था, पुलिस द्वारा आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने, मादक पदार्थों पर नियंत्रण के लिए राज्यों की
आधुनिक तकनीकों पर आधारित रक्षा भूमि सर्वेक्षण
फरवरी 2022 में रक्षा संपदा महानिदेशालय (Directorate General Defence Estates: DGDE) ने आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए 17.78 लाख एकड़ रक्षा भूमि के सर्वेक्षण का अभ्यास पूरा कर लिया है, जो स्वतंत्रता के बाद ऐसा पहला अभ्यास है। महत्वपूर्ण तथ्य: रक्षा मंत्रालय के पास लगभग 17.99 लाख एकड़ भूमि है, जिसमें से 1.61 लाख एकड़ भूमि देश भर में 62
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (Bhakra Beas Management Board) के सदस्यों के चयन के लिए एक नया मानदंड अपनाने के केंद्र सरकार के फैसले की पंजाब और हरियाणा में राजनीतिक दलों द्वारा आलोचना की जा रही है। महत्वपूर्ण तथ्य: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड नियम, 1974 के अनुसार, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में सदस्य (विद्युत) पंजाब से और सदस्य (सिंचाई) हरियाणा से होते
'प्रवासियों और स्वदेश वापस लौटने वाले लोगों के लिए राहत और पुनर्वास' की समग्र योजना
2 मार्च, 2022 को केंद्र सरकार ने 'प्रवासियों और स्वदेश वापस लौटने वाले लोगों के लिए राहत और पुनर्वास' की समग्र योजना के तहत सात मौजूदा उप - योजनाओं को जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।महत्वपूर्ण तथ्य: वर्ष 2021-22 से लेकर 2025-26 तक की अवधि के लिए सात मौजूदा उप - योजनाओं के लिए 1,452 करोड़ रुपये
स्ट्रीट चिल्ड्रन की सुरक्षा
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने 8 फरवरी, 2022 को गैर सरकारी संगठनों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के साथ स्ट्रीट चिल्ड्रन (Street Children) की पहचान, बचाव और पुनर्वास पर उनसे सहायता प्राप्त करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की बैठक आयोजित की।महत्वपूर्ण तथ्य: एनसीपीसीआर ने स्ट्रीट चिल्ड्रन की देखभाल और संरक्षण के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) 2.0
सीमा अवसंरचना और प्रबंधन योजना
भारत सरकार ने 13,020 करोड़ रुपए की लागत से वर्ष 2021-22 से वर्ष 2025-26 तक 15वें वित्त आयोग चक्र के दौरान 'सीमा अवसंरचना और प्रबंधन' की केंद्रीय क्षेत्र की समग्र योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है।महत्वपूर्ण तथ्य: गृह मंत्रालय सीमा अवसंरचना और प्रबंधन में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। इस निर्णय से सीमा प्रबंधन, पुलिसिंग और सीमाओं
केंद्रीय मीडिया प्रत्यायन दिशानिर्देश-2022
केंद्र सरकार ने 7 फरवरी, 2022 को केंद्रीय मीडिया प्रत्यायन दिशानिर्देश-2022 जारी किया।महत्वपूर्ण तथ्य: यदि कोई पत्रकार देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता, विदेशी राज्यों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध तथा सार्वजनिक व्यवस्था के संबंध में प्रतिकूल तरीके से कार्य करता है या गंभीर संज्ञेय अपराध करता है, तो उसकी मान्यता वापस ले ली जाएगी या निलंबित कर दी जाएगी।
समृद्ध पहल
नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) ने 8 फरवरी, 2022 को 'समृद्ध' (Sustainable Access to Markets and Resources for Innovative Delivery of Healthcare: SAMRIDH) पहल के तहत एक नई साझेदारी की घोषणा की। महत्वपूर्ण तथ्य: यह पहल टियर -2 और टियर -3 शहरों और ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कमजोर (vulnerable) आबादी के
भारत की जी-20 अध्यक्षता
केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने 15 फरवरी, 2022 को भारत की जी-20 अध्यक्षता और जी-20 सचिवालय की स्थापना एवं उसमें नियुक्तियों से संबंधित तैयारियों को मंजूरी दे दी है। महत्वपूर्ण तथ्य: जी-20 सचिवालय भारत की आगामी जी-20 की अध्यक्षता के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक समग्र नीतिगत निर्णयों और व्यवस्थाओं के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार होगी। जी-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का
मेदारम जात्रा
जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने मेदारम जात्रा (Medaram Jathara) 2022 से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए 2.26 करोड़ मंजूर किए। इस वर्ष यह उत्सव 16-19 फरवरी, 2022 तक मनाया जा रहा है। महत्वपूर्ण तथ्य: यह तेलंगाना के दूसरे सबसे बड़े जनजातीय समुदाय- कोया जनजाति द्वारा चार दिनों तक मनाए जाने वाला बहुप्रतीक्षित द्विवार्षिक उत्सव है। कुम्भ मेले के बाद मेदारम जात्रा को
संशोधित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा 4 फरवरी, 2022 को लोक सभा में दी गई जानकरी के अनुसार संशोधित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दूसरी संतान लड़की होने पर मातृत्व लाभ कार्यक्रम को विस्तारित किया जाएगा। महत्वपूर्ण तथ्य: 2017 में शुरू की गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: PMMVY) के तहत पहले बच्चे के जन्म
स्वच्छता सारथी फेलोशिप 2022
भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने 4 फरवरी, 2022 को अपने 'वेस्ट टू वेल्थ' मिशन (Waste to Wealth Mission) के तहत 'स्वच्छता सारथी फेलोशिप 2022' (Swachhta Saarthi Fellowship 2022) की घोषणा की। उद्देश्य: अपशिष्ट प्रबंधन, अपशिष्ट जागरूकता अभियान, अपशिष्ट सर्वेक्षण आदि के सामुदायिक कार्य में लगे युवा नवप्रवर्तकों को स्वच्छता सारथी के रूप में सशक्त बनाना। महत्वपूर्ण तथ्य: वैज्ञानिक
बेरोजगारी के कारण आत्महत्या
गृह मंत्रालय द्वारा 9 फरवरी, 2022 को राज्य सभा में दी गई जानकारी के अनुसार 2018 और 2020 के बीच 16,000 से अधिक लोगों ने दिवालियापन या ऋणग्रस्तता के कारण आत्महत्या की, जबकि 9,140 लोगों ने बेरोजगारी के कारण अपना जीवन समाप्त किया।महत्वपूर्ण तथ्य: बेरोजगारी के कारण अपना जीवन समाप्त करने वाले मामलों की सबसे अधिक संख्या 2020 में 3,548
जमीन पर हमला करने में सक्षम ब्रह्मोस मिसाइल
भारतीय नौसेना ने 5 मार्च, 2022 को स्टील्थ विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से लंबी दूरी की जमीन पर हमला करने में सक्षम ब्रह्मोस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।महत्वपूर्ण तथ्य: मिसाइल ने एक लंबी रेंज के प्रक्षेप वक्र को पार करने के बाद अपने लक्ष्य पर सटीकता के साथ निशाना साधा और जटिल युद्धाभ्यास किया।यह उपलब्धि भारतीय नौसेना की जरूरत पड़ने
संक्षिप्त सामयिकी
सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 51(A) में निर्धारित मौलिक कर्तव्यों को लागू करने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र और राज्य सरकारों से जवाब मांगा है। अनुच्छेद 51 (A) में 11 मौलिक कर्तव्यों का वर्णन है। 10 मौलिक कर्तव्य ‘संविधान के 42वें संशोधन अधिनियम, 1976’ के माध्यम से शामिल किए गए थे। 11वें मौलिक कर्तव्य को ‘संविधान
आर्थिक परिदृश्य
भारत-यूएई वर्चुअल शिखर सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 18 फरवरी, 2022 को एक वर्चुअल बैठक की।संयुक्त दृष्टि-पत्र: उन्होंने एक संयुक्त दृष्टि-पत्र 'भारत और और संयुक्त अरब अमीरात व्यापक सामरिक साझेदारी में प्रगति: नए मोर्चे, नया मील का पत्थर' (Advancing the India and UAE Comprehensive Strategic Partnership: New Frontiers, New Milestone) जारी किया।
एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग पर राष्ट्रीय रणनीति
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 24 फरवरी, 2022 को 'एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग पर राष्ट्रीय रणनीति' (National Strategy on Additive Manufacturing) जारी की।एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग: एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग या एडिटिव लेयर मैन्युफैक्चरिंग (ALM) 3डी- प्रिंटिंग का औद्योगिक उत्पादन नाम है। 3डी-प्रिंटिंग एक कंप्यूटर नियंत्रित प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल कर त्रिविमीय (Three Dimensional) ऑब्जेक्ट का निर्माण किया जाता है। राष्ट्रीय रणनीति की
किसान ड्रोन
देशभर के खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 फरवरी, 2022 को भारत के विभिन्न शहरों और कस्बों में 100 किसान ड्रोन का उद्घाटन किया।महत्वपूर्ण तथ्य: उन्होंने वर्चुअल माध्यम में मानेसर में एकत्रित किसानों के एक समूह को संबोधित किया, जहां से 'ड्रोन किसान यात्रा' को झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। देश
नीति आयोग का फिनटेक ओपन समिट
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 7 फरवरी, 2022 को नीति आयोग के फिनटेक ओपन समिट (Fintech Open Summit) का शुभारंभ किया।लक्ष्य: सहयोग करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और नवाचार के लिए फिनटेक नियामकों, फिनटेक पेशेवरों और उत्साही लोगों, उद्योग जगत की अग्रणी हस्तियों और स्टार्ट-अप समुदाय और डेवलपर्स को एक साथ लाना।महत्वपूर्ण तथ्य: नीति आयोग द्वारा फोनपे, एडब्ल्यूएस और ईवाई
एशिया का सबसे बड़ा बायो-सीएनजी संयंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एशिया के सबसे बड़े बायो-सीएनजी संयंत्र 'गोबर-धन' का उद्घाटन किया। महत्वपूर्ण तथ्य: संयंत्र में प्रतिदिन 550 टन गीले जैविक कचरे को अलग करने की क्षमता है। इससे प्रतिदिन लगभग 17,000 किलोग्राम सीएनजी और 100 टन प्रतिदिन जैविक खाद का उत्पादन होने की उम्मीद है। संयंत्र जीरो लैंडफिल मॉडल (zero
भारत ने लगाया ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने 9 फरवरी, 2022 को अनुसंधान और विकास, रक्षा और सुरक्षा उद्देश्यों को छोड़कर ड्रोन के आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। महत्वपूर्ण तथ्य: इस कदम का उद्देश्य मेड इन इंडिया ड्रोन को बढ़ावा देना है। हालाँकि, ड्रोन घटकों के आयात को सरकार द्वारा प्रतिबंधित नहीं किया गया है क्योंकि यह ड्रोन के घरेलू निर्माण को बढ़ावा
हरित हाइड्रोजन एवं हरित अमोनिया नीति
विद्युत मंत्रालय ने 17 फरवरी, 2022 को हरित हाइड्रोजन/हरित अमोनिया नीति अधिसूचित किया है।उद्देश्य: कार्बन उत्सर्जन को कम करना, भारत को हरित हाइड्रोजन हब बनाना और 2030 तक हरित हाइड्रोजन के घरेलू उत्पादन को बढ़ाकर 5 मिलियन टन करना।नीति की विशेषताएं: हरित हाइड्रोजन या अमोनिया के विनिर्माता विद्युत एक्सचेंज से अक्षय ऊर्जा खरीद सकते हैं या स्वयं या किसी अन्य
रिवार्ड परियोजना
भारत सरकार, कर्नाटक और ओडिशा की राज्य सरकारों और विश्व बैंक ने 18 फरवरी, 2022 को 'नवोन्मेशी विकास के माध्यम से कृषि लचीलापन के लिए वाटरशेड का कायाकल्प' (रिवार्ड) (Rejuvenating Watersheds for Agricultural Resilience through Innovative Development: REWARD) परियोजना के कार्यान्वयन के लिए 115 मिलियन डॉलर के ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। महत्वपूर्ण तथ्य: यह किसानों को जलवायु परिवर्तन के प्रति
केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण
केंद्र सरकार ने 14 फरवरी, 2022 को केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण (KBLPA) और केन-बेतवा नदियों को आपस में जोड़ने के लिए एक राष्ट्रीय संचालन समिति का गठन किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रीय संचालन समिति में पांच केंद्रीय सचिवों सहित 20 सदस्य होंगे। इसकी अध्यक्षता जल शक्ति मंत्रालय के सचिव करेंगे। इसमें पर्यावरण, विद्युत और जनजातीय मामलों के मंत्रालयों के सचिव और व्यय
टेक्सटाइल एक्सप्रेस
फरवरी 2022 में पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल ने 100वीं ‘टेक्सटाइल एक्सप्रेस’ (Textile Express) का संचालन किया।महत्वपूर्ण तथ्य: पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने चल्थान (सूरत क्षेत्र) से संकरैल (खड़गपुर डिवीजन, दक्षिण पूर्व रेलवे) तक 100वीं टेक्सटाइल एक्सप्रेस ट्रेन लदान की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रेल और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शन जरदोश द्वारा ऐसी पहली टेक्सटाइल पार्सल
भारत और ऑस्ट्रेलिया अंतरिम व्यापार समझौता
11 फरवरी, 2022 को भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अंतरिम समझौते पर सहमति जताने और अगले 30 दिनों में इसे अंतिम रूप देने की घोषणा की।महत्वपूर्ण तथ्य: दोनों देशों के मार्च 2022 में अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। इसके बाद 12 महीनों में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता संपन्न होने की उम्मीद है। इस अंतरिम समझौते के
रेलवे ने टी- 49 सुरंग को सफलतापूर्वक जोड़ा
रेलवे ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के अंतर्गत कटरा-बनिहाल खंड की मुख्य सुरंग ‘टी-49’ (tunnel T-49) को 15 फरवरी, 2022 को सुंबर और अरपिंचला स्टेशनों के बीच सफलतापूर्वक जोड़ लिया है। महत्वपूर्ण तथ्य: टी-49 एक 12.758 किमी लंबी सुरंग है और यह बनिहाल-काजीगुंड खंड पर निर्मित 11.2 किमी लंबी पीर पंजाल सुरंग को पीछे छोड़ते हुए भारतीय रेलवे की सबसे
आईटी उद्योग सेवाओं का निर्यात
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा 11 फरवरी, 2022 को राज्य सभा में दी गई जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं (IT/ ITeS) को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलें की हैं। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया योजना: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त
भारत की पहली वॉटर टैक्सी सेवा
17 फरवरी, 2022 को महाराष्ट्र में भारत की पहली वॉटर टैक्सी सेवा का उद्घाटन किया गया, जो नवी मुंबई क्षेत्र को मुख्य भूमि मुंबई से जोड़ेगी।महत्वपूर्ण तथ्य: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बेलापुर जेट्टी का उद्घाटन किया, जबकि केंद्रीय केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वॉटर टैक्सी को हरी झंडी दिखाई। 8.37 करोड़ रुपये की परियोजना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के छ: साल पूरे
18 फरवरी,2022 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) ने अपने कार्यान्वयन के 6 साल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। महत्वपूर्ण तथ्य: 18 फरवरी, 2016 को प्रधानमंत्री द्वारा सीहोर, मध्य प्रदेश में इसकी शुरूआत की घोषणा की गई थी। इस योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली फसल के नुकसान/क्षति से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। किसानों की स्वैच्छिक भागीदारी
भारत के छोटे प्याज और अनानास के निर्यात में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी
14 फरवरी, 2022 को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार छोटे प्याज (शैलॉट) (Shallots) के भारत के निर्यात में 2013 के बाद से 487% की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। शैलॉट का निर्यात: शैलॉट का निर्यात अप्रैल-दिसंबर 2013 में 2 मिलियन डॉलर से बढ़कर अप्रैल-दिसंबर 2021 में 11.6 मिलियन डॉलर तक हो गया है। अप्रैल-दिसंबर 2021 के दौरान प्रमुख निर्यात गंतव्य
पावरथॉन - 2022
केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह ने बिजली वितरण में जटिल समस्याओं को हल करने और गुणवत्ता और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रौद्योगिकी संचालित समाधान खोजने के लिए 7 फरवरी, 2022 को वर्चुअल माध्यम में हैकथॉन प्रतियोगिता 'पावरथॉन - 2022' लॉन्च की।उद्देश्य: प्रौद्योगिकीविदों को न केवल मौजूदा समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने के
भारत में जापानी औद्योगिक टाउनशिप
भारत में जापानी औद्योगिक टाउनशिप (JITs) के तहत प्रगति की समीक्षा के लिए भारत के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) और जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के बीच 14 फरवरी, 2022 को एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। महत्वपूर्ण तथ्य: उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग और राज्यों ने इन टाउनशिप में जापानी निवेशकों के लिये विकसित
आरबीआई ने बढ़ाई एनबीएफसी के लिए नए एनपीए मान्यता मानदंडों का पालन करने की समय सीमा
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 15 फरवरी, 2022 को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए नए एनपीए मान्यता मानदंडों का पालन करने की समय सीमा को छ: महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।महत्वपूर्ण तथ्य: इससे पहले, एनबीएफसी के लिए सभी बकाया और मूल बकाया का भुगतान करने के बाद एनपीए को अपग्रेड करने की समय सीमा 31 मार्च, 2022
पटना-पांडु जलमार्ग कनेक्टिविटी
5 फरवरी, 2022 को पटना (बिहार) से पांडु (गुवाहाटी) के लिए खाद्यान्न ले जा रहे 'एमवी लाल बहादुर शास्त्री' जहाज को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।महत्वपूर्ण तथ्य: यह 2,350 किलोमीटर की यात्रा 'गेटवे ऑफ नॉर्थ ईस्ट' (असम) के लिए एक नया द्वार खोलेगी और गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों के माध्यम से पूर्वोत्तर क्षेत्र में निर्बाध जलमार्ग कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।
ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 फरवरी, 2022 को महाराष्ट्र में ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त भारतीय रेलवे लाइनों को राष्ट्र को समर्पित किया। महत्वपूर्ण तथ्य: दो अतिरिक्त रेल लाइनों में 1.4 किलोमीटर लंबा रेल फ्लाईओवर, 3 बड़े पुल और 21 छोटे पुल शामिल हैं। इसे 620 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। ये लाइनें मुंबई में उपनगरीय
जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली के साथ एकीकृत होने वाला पहला केंद्र-शासित प्रदेश
7 फरवरी, 2022 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, जम्मू और कश्मीर राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (National Single Window System: NSWS) में शामिल होने वाला पहला केंद्र-शासित प्रदेश बन गया।महत्वपूर्ण तथ्य: यह केंद्र-शासित प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (EoDB) में एक महत्वपूर्ण कदम है। 'राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली' इंडिया इंडस्ट्रियल लैंड बैंक (IILB) से संबद्ध है, जो
विमुक्त जनजतियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए योजना
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने, 16 फरवरी, 2022 को 'विमुक्त जनजतियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए योजना' (Scheme for Economic Empowerment of DNTs: SEED) का शुभारंभ किया। महत्वपूर्ण तथ्य: यह योजना डीएनटी (DNTs) यानी विमुक्त (De-notified), घुमंतू (Nomadic), अर्द्ध-घुमंतू (Semi Nomadic) समुदायों के कल्याण के लिए है। योजना की अवधि और अनुमानित लागत: वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक तथा
अटल सुरंग 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग
9 फरवरी, 2022 को नई दिल्ली में एक ऐतिहासिक समारोह के दौरान अटल सुरंग को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा '10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग' के रूप में मान्यता दी गई। महत्वपूर्ण तथ्य: सीमा सड़क संगठन (डीजीबीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से
ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस
केंद्र सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में अपने 5% हिस्सेदारी बेचने के लिए 13 फरवरी, 2022 को भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास 'ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस' (Draft red herring prospectus: DRHP) दाखिल किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस एक दस्तावेज है, जो एक नये व्यवसाय या उत्पाद को एक संभावित निवेशक को पेश करने के
भारत ने घटाया कच्चे पाम तेल के लिए कृषि उपकर
वैश्विक स्तर पर खाद्य तेलों की कीमतों में वृद्धि के कारण घरेलू खाद्य तेलों की कीमतों में और वृद्धि को रोकने के लिए, भारत सरकार ने कच्चे पाम तेल (Crude Palm Oil: CPO) पर कृषि उपकर को 7.5% से घटाकर 5% कर दिया है। नई दर 12 फरवरी, 2022 से प्रभावी हो गई है।कृषि उपकर: कृषि उपकर में कमी के
आरबीआई ने हेल्थकेयर के लिए किया मियादी चलनिधि सुविधा का विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 10 फरवरी, 2022 को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी जाने वाली 50,000 करोड़ रुपए की ऑन-टैप मियादी चलनिधि सुविधा (On-tap term-liquidity facility को तीन महीने तक यानी 30 जून तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। महत्वपूर्ण तथ्य: मई 2021 में, आरबीआई ने देश में कोविड-19 से संबंधित स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे और सेवाओं में
खिलौना उद्योग नहीं होगा पीएलआई योजना के तहत शामिल
11 फरवरी, 2022 को वाणिज्य और उद्योग मंत्री द्वारा संसद में दी गई जानकारी के अनुसार उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत खिलौना उद्योग को शामिल करने के लिए सरकार के पास वर्तमान में कोई प्रस्ताव नहीं है। महत्वपूर्ण तथ्य: हालांकि सरकार खिलौना उद्योग को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए चौतरफा समर्थन प्रदान कर रही है। सरकार ने घरेलू
नवीकरणीय ऊर्जा पर आसियान-भारत उच्च स्तरीय सम्मेलन
भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा 7-8 फरवरी, 2022 को 'नवीकरणीय ऊर्जा पर आसियान-भारत उच्च स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का विषय: 'एकीकृत नवीकरणीय बाजार के लिए अनुभव और नवाचार' (Experience and Innovations for Integrated Renewables Market)। आसियान क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा: 'नवीकरणीय ऊर्जा' ऊर्जा सहयोग के लिए आसियान कार्य योजना के सात कार्यक्रम क्षेत्रों
भारत-दक्षिण कोरिया व्यापार संबंध
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जनवरी 2022 में दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री येओ हान-कू के साथ नई दिल्ली में व्यापार और निवेश पर चर्चा की। महत्वपूर्ण तथ्य: भारत और दक्षिण कोरिया 2009 में हस्ताक्षरित अपने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अपग्रेड करने पर चर्चा में तेजी लाने के लिए तैयार हैं। दक्षिण कोरिया के साथ भारत का व्यापार घाटा
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA) ने वर्ष 2021 में 19000 उड़ान घंटों का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। महत्वपूर्ण तथ्य: वर्ष 2021 के दौरान, IGRUA ने पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रति वर्ष औसतन 15000 उड़ान घंटों के मुकाबले 19000 घंटे की उड़ान भरी, जबकि 2020 में यह 11641 उड़ान घंटे थी। 2021 में महामारी के निरंतर प्रभाव और ताउते
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रदर्शन
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण नेजनवरी 2022 में नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) के प्रदर्शन की समीक्षा की।महत्वपूर्ण तथ्य: वित्त मंत्री ने कहा कि खुदरा क्षेत्रों में वृद्धि, समग्र व्यापक आर्थिक संभावनाओं में सुधार और उधारकर्ताओं के वित्तीय स्वास्थ्य में सुधार के कारण ऋण मांग में तेजी आने की उम्मीद है। समीक्षा
एनएलसी इंडिया लिमिटेड की नई पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन नीति
केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने जनवरी 2022 में एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) की ‘नई पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन नीति’ (New Rehabilitation & Resettlement Policy) का शुभारंभ किया।महत्वपूर्ण तथ्य: नई पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन नीति 'NLCIL खान क्षेत्र' के भूमि मालिकों के लिए लागू की गई है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड, कोयला मंत्रालय के तहत एक नवरत्न सार्वजनिक
ब्रज का 84 कोसी परिक्रमा मार्ग
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'ब्रज के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग' (84 Kosi Parikrama Marg of Braj) के विकास की घोषणा की। महत्वपूर्ण तथ्य: इस मार्ग को नए राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित किया जाएगा और भारतमाला परियोजना चरण- II में शामिल किया जाएगा। इस मार्ग को 'अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग' की
महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज आवश्यकताओं में आत्मनिर्भरता
राष्ट्र की खनिज सुरक्षा सुनिश्चित करने और महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए, खान मंत्रालय ने नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को), हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड और मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमईसीएल) की सहभागिता के साथ एक संयुक्त उद्यम कंपनी 'खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड' (Khanij Bidesh India Ltd: KABIL) बनाई है। महत्वपूर्ण तथ्य: KABIL का गठन लिथियम,
भारत की आर्थिक विकास दर
28 फरवरी, 2022 को जारी राष्ट्रीय आय के दूसरे अग्रिम अनुमान 2021-22 के अनुसार भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पहले के अनुमानित 9.2% के बजाय 2021-22 में 8.9% से बढ़ने का अनुमान है।महत्वपूर्ण तथ्य: पिछले माह जारी किए गए पहले अग्रिम अनुमानों में देश की जीडीपी वृद्धि दर 9.2% आंकी गई थी, जो पिछले कुछ महीनों में ओमिक्रॉन के
स्विफ्ट
यूरोपीय संघ, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और सहयोगी कई रूसी बैंकों को स्विफ्ट (SWIFT) से बाहर करने के लिए सहमत हुए हैं, जो हजारों वित्तीय संस्थानों द्वारा उपयोग की जाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणाली है।महत्वपूर्ण तथ्य: स्विफ्ट यानी 'सिस्टम सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन' (Society for Worldwide Interbank Financial Telecommunication: SWIFT) वित्तीय संस्थानों के लिए धन अंतरण जैसे वैश्विक
निकर्षण सदन
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 23 फरवरी, 2022 को विशाखापत्तनम में ‘ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया’ (Dredging Corporation of India: DCI) परिसर में डीसीआई ड्रेजिंग संग्रहालय 'निकर्षण सदन' (Nikarshan Sadan) का उद्घाटन किया। महत्वपूर्ण तथ्य: निकर्षण सदन संग्रहालय में विशाखापत्तनम के पूर्वी बंदरगाह शहर से विभिन्न प्रकार के ड्रेजर, पुरानी तस्वीरें और और विशालकाय समुद्री
समुद्री और जहाज निर्माण में उत्कृष्टता केंद्र
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 23 फरवरी, 2022 को विशाखापत्तनम में एक समारोह में कौशल विकास सुविधा ‘समुद्री और जहाज निर्माण में उत्कृष्टता केंद्र’ (Centre of Excellence in Maritime and Shipbuilding: CEMS) का उद्घाटन किया।महत्वपूर्ण तथ्य: यह पहल प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए कौशल भारत कार्यक्रम के अनुरूप है। यह युवाओं को
संक्षिप्त सामयिकी
रेलटेल ने सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं की श्रेणी में वर्ष 2020-21 के लिए वित्तीय रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) पुरस्कार जीता है। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे ने 25 फरवरी को 200 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में 'एमएसएमई-प्रौद्योगिकी केंद्र' (MSME-Technology Centre) की
अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं संगठन
वन ओशन समिट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 फरवरी, 2022 को 'वन ओशन समिट' (One Ocean Summit) के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित किया।महत्वपूर्ण तथ्य: फ्रांस द्वारा संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक के सहयोग से फ्रांस के ब्रेस्ट (Brest) में 9 से 11 फरवरी तक वन ओशन समिट का आयोजन किया गया। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्वस्थ और टिकाऊ
रूस-यूक्रेन संघर्ष
रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर जमीन, हवाई और समुद्र मार्ग से चौतरफा आक्रमण शुरू किया है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में एक देश द्वारा दूसरे के खिलाफ सबसे बड़े हमले के रूप में देखा जा रहा है। महत्वपूर्ण तथ्य: यूक्रेन, 44 मिलियन लोगों का एक लोकतांत्रिक देश है, जिसका 1,000 से अधिक वर्षों का
अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022
23 फरवरी, 2022 को यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा संकलित वार्षिक रिपोर्ट ‘अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022’ (International Intellectual Property Index 2022) जारी किया गया। महत्वपूर्ण तथ्य: यह इस सूचकांक का 10वां वार्षिक संस्करण था, जिसमें 55 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में बौद्धिक संपदा ढांचे का मूल्यांकन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक पेटेंट और कॉपीराइट नीतियों, आईपी परिसंपत्तियों
ईआईयू लोकतंत्र सूचकांक 2021
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने 10 फरवरी, 2022 को 'ईआईयू लोकतंत्र सूचकांक 2021' (EIU’s Democracy Index 2021) जारी किया। महत्वपूर्ण तथ्य: यह सूचकांक यूनाइटेड किंगडम स्थित एक निजी कंपनी ‘इकोनॉमिस्ट ग्रुप’ के अनुसंधान प्रभाग, इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा संकलित किया जाता है। सूचकांक दुनिया भर में लोकतंत्र के लिए निरंतर चुनौतियों पर प्रकाश डालता है, जिसमें कोरोनो वायरस महामारी का दबाव और
अमेरिका की नई हिंद-प्रशांत रणनीति
अमेरिका ने 11 फरवरी, 2022 को अपनी बहुप्रतीक्षित नई हिंद-प्रशांत रणनीति की घोषणा की। महत्वपूर्ण तथ्य: यह रणनीति हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों जैसे- चीन की विस्तारवादी नीति, महामारी और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक क्षमता निर्माण पर केंद्रित है। इसमें निर्धारित नीतियों में पिछले ट्रम्प प्रशासन की रणनीतियों के साथ निरंतरता है। इनमें चीन की चुनौतियों
मोंट्रेक्स कन्वेंशन
तुर्की अपने दो सामरिक जलडमरूमध्य के माध्यम से नौसेना के मार्ग पर मोंट्रेक्स कन्वेंशन (Montreux Convention) को लागू करने के लिए तैयार है, जो उन्हें भूमध्य सागर और काले सागर के बीच रूसी युद्धपोतों को प्रवेश करने से रोकने के लिए अधिकृत करेगामहत्वपूर्ण तथ्य: यूक्रेन में युद्ध की स्थिति को देखते हुए, मोंट्रेक्स कन्वेंशन को लागू करने की घोषणा तुर्की
मानवाधिकार परिषद में रूस की निंदा वाले प्रस्ताव पर भारत ने बनाई दूरी
भारत ने 4 मार्च, 2022 को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में उस प्रस्ताव से संबंधित प्रक्रिया में भाग नहीं लिया, जिसमें परिषद ने यूक्रेन में रूस की कार्रवाइयों की जांच के लिए एक अंतरराष्ट्रीय आयोग का गठन करने का फैसला किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: संयुक्त राष्ट्र प्रणाली द्वारा अभी तक अपनाए जाने वाले सबसे मजबूत प्रस्ताव में रूस द्वारा
प्लास्टिक प्रदूषण पर संकल्प
केन्या में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में विश्व के नेताओं ने प्लास्टिक प्रदूषण की बाढ़ को रोकने के लिए अब तक के सबसे बड़े प्रयास में एक साथ काम करने पर सहमति व्यक्त की है।महत्वपूर्ण तथ्य: पांचवीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा में 175 देशों ने एक संकल्प को अपनाने के लिए मतदान किया है, जो 2024 तक प्लास्टिक प्रदूषण पर कानूनी
मरिया
दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक (कार्गो) विमान, 'एंटोनोव एएन -225' (Antonov An-225) यूक्रेन में रूसी हमले में होस्टोमेल / गोस्टोमेल हवाई अड्डे पर अपने बेस पर तबाह हो गया है।महत्वपूर्ण तथ्य: इसे औपचारिक रूप से 'कोसाक' (Cossack) (नाटो ऑपरेटिंग कोड) के रूप में जाना जाता था। 84 मीटर लंबा (276 फीट) यह विमान 528 मील प्रति घंटे तक की
एचआईवी से ठीक होने वाली पहली महिला
15 फरवरी, 2022 कोशोधकर्ताओं के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका की 64 वर्षीय महिला एचआईवी से ठीक होने वाली पहली महिला और तीसरी इंसान बन गई है। महत्वपूर्ण तथ्य: ल्यूकेमिया रोगी इस महिला को एड्स पैदा करने वाले वायरस के लिए प्राकृतिक प्रतिरोध वाले किसी व्यक्ति से स्टेम सेल प्रत्यारोपण प्राप्त हुआ है। 2017 में स्टेम सेल प्रत्यारोपण की मदद से उनका
एक्जिम बैंक ने किया श्रीलंका से 50 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता
भारत के निर्यात आयात बैंक (एक्जिम बैंक) और श्रीलंका सरकार ने 2 फरवरी, 2022 को 50 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। उद्देश्य: श्रीलंका के सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका को उसकी मौजूदा ईंधन की कमी से निपटने में मदद करना। महत्वपूर्ण तथ्य: श्रीलंका द्वारा क्रेडिट लाइन के माध्यम से ईंधन आयात के लिए भारत का समर्थन कोलंबो
सेमीकंडक्टर की आपूर्ति के लिए यूरोपीय संघ की योजना
यूरोपीय संघ ने 8 फरवरी, 2022 को यूरोप में 2030 तक सेमीकंडक्टर की आपूर्ति को चौगुना करने की अपनी योजना का अनावरण किया।उद्देश्य: इलेक्ट्रिक कारों और स्मार्टफोन में उपयोग किए जाने वाले प्रमुख घटक के लिए एशिया पर यूरोपीय संघ की निर्भरता को सीमित करना।महत्वपूर्ण तथ्य: महामारी के झटके के बाद आपूर्ति बंद हो जाने के बाद सेमीकंडक्टर चिप्स का
हॉर्न ऑफ अफ्रीका में गंभीर सूखे की स्थिति
8 फरवरी, 2022 को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के अनुसार, गंभीर सूखे की स्थिति के कारण हॉर्न ऑफ अफ्रीका में अनुमानित रूप से 13 मिलियन लोगों को गंभीर भूख का सामना करना पड़ रहा है। महत्वपूर्ण तथ्य: सोमालिया, इथियोपिया और केन्या सहित इस क्षेत्र में लोग 1981 के बाद से दर्ज की गई सबसे शुष्क परिस्थितियों का सामना कर
श्रीलंका का एकात्मक डिजिटल पहचान फ्रेमवर्क
श्रीलंका सरकार ने 7 फरवरी, 2022 को भारत के 'आधार' की तर्ज पर 'एकात्मक डिजिटल पहचान फ्रेमवर्क' (Sri Lanka's Unitary Digital Identity framework) के कार्यान्वयन की घोषणा की है। महत्वपूर्ण तथ्य: भारत ने श्रीलंका को इस फ्रेमवर्क के कार्यान्वयन के लिए अनुदान प्रदान करने की सहमति जतायी है। एकात्मक डिजिटल पहचान ढांचे के तहत, बायोमेट्रिक डेटा के आधार पर एक व्यक्तिगत पहचान
नेपाल बनेगा भारत के यूपीआई प्लेटफॉर्म को अपनाने वाला पहला देश
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने कहा कि नेपाल भारत की यूपीआई प्रणाली को अपनाने वाला पहला देश बन जाएगा, जो पड़ोसी देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। महत्वपूर्ण तथ्य: 17 फरवरी, 2022 को एनपीसीआई की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने नेपाल में सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘गेटवे पेमेंट्स सर्विस’ और ‘मनम इन्फोटेक’
भारत और जर्मनी सहयोग कार्य योजना 2022
भारत और जर्मनी ने 16 फरवरी, 2022 को 'भारत और जर्मनी सहयोग कार्य योजना 2022' पर हस्ताक्षर किए।उद्देश्य: गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, व्यापार के लिए तकनीकी बाधाओं को कम करना, उत्पाद सुरक्षा को बढ़ाना और उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करना।महत्वपूर्ण तथ्य: भारत और जर्मनी ने गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे पर भारत-जर्मन कार्यकारी समूह की 8वीं वार्षिक बैठक के
भारत और ऑस्ट्रेलिया पर्यटन सहयोग
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 11 फरवरी, 2022 को नई दिल्ली में पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।महत्वपूर्ण तथ्य: भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ऑस्ट्रेलिया सरकार की ओर से व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री दान तेहान द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
भारत-बांग्लादेश रेलवे अनुबंध
बांग्लादेश ने 5 फरवरी, 2022 को भारत से 420 ब्रॉड-गेज रेलवे वैगन (बोगियां) खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।महत्वपूर्ण तथ्य: बांग्लादेश रेलवे और हिंदुस्तान इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच ढाका में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 231 करोड़ टके मूल्य का यह समझौता अनुबंध पर हस्ताक्षर के 27 महीने के भीतर लागू किया जाएगा। यह परियोजना 'रोलिंग
चौथा भारत-ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा संवाद
चौथा भारत-ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा संवाद 15 फरवरी, 2022 को आयोजित किया गया।संवाद की महत्वपूर्ण बातें: संवाद की सह-अध्यक्षता विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह (भारत) और ऊर्जा एवं उत्सर्जन न्यूनीकरण मंत्री एंगस टेलर (आस्ट्रेलिया) ने की। नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, भंडारण, इलेक्ट्रिक वाहन, महत्वपूर्ण खनिज, खनन आदि पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने-अपने देशों में चल रही
भारत-चीन व्यापार
चीन के सामान्य प्रशासन सीमा शुल्क (General Administration of Customs: GAC) द्वारा जनवरी 2022 में जारी आंकड़ों के अनुसार, 2021 में चीन के साथ भारत का व्यापार 125.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया।महत्वपूर्ण तथ्य: पहली बार भारत-चीन व्यापार 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। चीन से भारत का आयात 97.5 बिलियन डॉलर था, जबकि निर्यात 28.1
संक्षिप्त सामयिकी
3 फरवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी ने संयुक्त रूप से त्रिपुरा- बांग्लादेश सीमा पर कमालपुर- कुमारघाट पर तीसरे बॉर्डर हाट की आधारशिला रखी। 13 फरवरी को एक विशेष संसदीय सभा द्वारा जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर (Frank-Walter Steinmeier) को पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना
खेल परिदृश्य
चर्चित खेल व्यक्तित्व
सादिया तारिक
भारत की सादिया तारिक ने 25 फरवरी, 2022 को मास्को वुशु स्टार्स चैम्पियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता। यह टूर्नामेंट 20 से 28 फरवरी, 2022 तक मास्को में आयोजित किया गया। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली 15 वर्षीय सादिया ने हरियाणा और जालंधर में आयोजित 19वीं और 20वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीते थे। वुशु या कुंगफू एक
चर्चित खेल व्यक्तित्व
रमेशबाबू प्रज्ञानानंद
21 फरवरी, 2022 को 16 वर्षीय भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने एयरथिंग्स मास्टर्स प्रतियोगिता के आठवें दौर में विश्व चैम्पियन और दुनिया के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को पराजित कर दिया। प्रज्ञानानंद ने 39 चालों में काले मोहरों से जीत हासिल की। एयरथिंग्स मास्टर्स, एक 16-खिलाड़ियों का ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट है। प्रज्ञानानंद कार्लसन को पराजित करने वाले
चर्चित खेल व्यक्तित्व
पीआर श्रीजेश
अनुभवी भारतीय हॉकी गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने 31 जनवरी, 2022 को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2021 पुरस्कार (World Games Athlete of the Year 2021 Award) जीता है। वे यह सम्मान प्राप्त करने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए हैं। 2020 में, भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल अपने 2019 के प्रदर्शन के लिए यह सम्मान जीतने वाली
चर्चित खेल व्यक्तित्व
शाकिबुल गनी
बिहार के 22 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज शाकिबुल गनी ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 के दूसरे दिन 18 फरवरी, 2022 को प्रथम श्रेणी पदार्पण मैच में तिहरा शतक लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस 2 ग्राउंड में प्लेट ग्रुप मैच में मिजोरम के खिलाफ गनी
चर्चित खेल व्यक्तित्व
मीराबाई चानू
टोक्यो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने 25 फरवरी, 2022 को सिंगापुर भारोत्तोलन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। मीराबाई चानू ने 55 किग्रा वर्ग में कुल 191 किग्रा भार उठाया। ऑस्ट्रेलिया की जेसिका सेवेस्टेंको ने 167 किग्रा भार उठाकर रजत पदक जीता। इसके साथ ही मीराबाई चानू ने 55 किग्रा वर्ग में 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल
चर्चित खेल व्यक्तित्व
तसनीम मीर
जूनियर विश्व नंबर 1 भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तसनीम मीर ने 11 फरवरी, 2022 को फाइनल में इंडोनेशिया की यूलिया योसेफिन सुसांतो को पराजित कर '30वीं ईरान फज्र इंटरनेशनल चैलेंज 2022' (30th Iran Fajr International Challenge 2022) में महिला एकल खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 51 मिनट चले इस मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त सुसांतो को 21-11, 11-21, 21-7
चर्चित खेल व्यक्तित्व
शेन वार्न
ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न का 4 मार्च, 2022 को थाईलैंड के कोह समुई में निधन हो गया।वे 52 वर्ष के थे। उन्होंने 1992 में भारत के खिलाफ सिडनी में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। वार्न ने 145 टेस्ट मैचों और 194 एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए। वे
क्रिकेट
भारत रिकॉर्ड पांचवीं बार आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप चैम्पियन
भारत ने 5 फरवरी, 2022 को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से पराजित कर रिकॉर्ड पांचवीं बार विश्व कप खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेम्स रेव की 95 रन की पारी की मदद से 44.5 ओवर
क्रिकेट
भारत 1000 एकदिवसीय मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई
भारत 6 फरवरी, 2022 को अपना 1000वां एकदिवसीय मैच खेलने वाली क्रिकेट की पहली अंतरराष्ट्रीय टीम बन गई। भारत ने अपना 1000वां एकदिवसीय मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला। अब तक भारतीय टीम ने 1002 एकदिवसीय मैच में से 521 मैच जीते हैं, जबकि 431 में हार का सामना करना पड़ा, 9 मैच टाई रहे
क्रिकेट
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2022
फरवरी 2022 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज खेलने के लिए भारत का दौरा किया। भारत ने एकदिवसीय सीरीज 3-0 से जीती। इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने अपना 1000वां एकदिवसीय मैच खेला, जिसमें भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की। भारत के 1000वें मैच में 'प्लेयर
टेनिस
कार्लोस अल्काराज रियो 2022 खिताब के साथ सबसे कम उम्र के एटीपी 500 विजेता बन गए
स्पेन के 18 वर्षीय कार्लोस अल्काराज 20 फरवरी, 2022 को रियो ओपन के फाइनल में अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन को 6-4, 6-2 से हराकर एटीपी 500 खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। पिछले साल उमाग में जीत के बाद अल्काराज के लिए यह दूसरा टूर-लेवल खिताब था। अल्काराज 2009 में एटीपी 500 कैटेगरी बनने के बाद
विविध
बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक 2022
20 फरवरी को बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक 2022 का समापन बीजिंग के नेशनल स्टेडियम में हुआ। बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक खेल 4 से 20 फरवरी, 2022 तक आयोजित किए गए। पदक तालिका में 16 स्वर्ण, 8 रजत और 13 कांस्य के साथ नॉर्वे शीर्ष पर रहा। जर्मनी 12 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य के साथ दूसरे स्थान, जबकि चीन 9 स्वर्ण,
विविध
प्रो कबड्डी लीग सीजन- 8
‘दबंग दिल्ली के सी’ ने 25 फरवरी, 2022 को फाइनल में पटना पाइरेट्स पर 37-36 की जीत के साथ प्रो कबड्डी लीग सीजन-8 (2021-22) का खिताब अपने नाम किया। सीजन का ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ अवॉर्ड दबंग दिल्ली के नवीन कुमार को दिया गया। पवन सहरावत को 24 मैचों में 304 रेड पॉइंट्स के लिए ‘रेडर ऑफ द सीजन’ अवॉर्ड दिया गया। पटना पाइरेट्स
विविध
भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के संचालन हेतु प्रशासकों की समिति
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 11 फरवरी, 2022 को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) के संचालन हेतु तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति (Committee of Administrators: CoA) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। चेतन मित्तल (वरिष्ठ अधिवक्ता) और एस.डी. मुदगिल समिति के अन्य सदस्य हैं। अदालत ने अध्यक्ष के
विविध
भारतीय रेलवे करेगा दिल्ली में विश्व स्तरीय कुश्ती अकादमी की स्थापना
भारतीय रेलवे ने लगभग 30.76 करोड़ रुपए की लागत से दिल्ली के किशनगंज में विश्व स्तरीय कुश्ती अकादमी की स्थापना करेने को मंजूरी दी है। अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ यह भारत की सबसे बड़ी कुश्ती अकादमी होगी। यह अकादमी कई नवोदित पहलवानों को आने वाले समय में चैम्पियन बनने का अवसर प्रदान करेगी। ओलम्पिक में कुश्ती में भारत
विविध
भारत मुंबई में 2023 अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति सत्र की मेजबानी करेगा
भारत ने 2023 अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) के सत्र की मेजबानी के लिए बोली जीत ली है। इसका आयोजन मुंबई में किया जाएगा। यह भारत में दूसरा IOC सत्र होगा। भारत ने 1983 में नई दिल्ली में पहले सत्र की मेजबानी की
विविध
सऊदी अरब पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड का एक गोल्फ टूर्नामेंट का प्रस्ताव
सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ), जिसने पिछले साल इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब 'न्यूकैसल यूनाइटेड' का अधिग्रहण किया था, ने एक बहुत बड़ा (मौद्रिक संदर्भ में) गोल्फ टूर्नामेंट ‘एशियाई टूर’ प्रस्तावित किया है। इस उद्यम में 300 मिलियन डॉलर से अधिक के निवेश में 10 इवेंट होंगे तथा खिलाड़ियों के लिए अधिक गारंटीकृत राशि होगी। ज्ञात हो
संक्षिप्त सामयिकी
सेनेगल ने पेनल्टी शूटआउट में मिस्र को 4-2 से हराकर अपना पहला अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस (AFCON 2021) फुटबॉल टूर्नामेंट खिताब जीता। राफेल नडाल ने 26 फरवरी को ब्रिटेन के कैमरून नोरी को 6-4, 6-4 से पराजित कर चौथी बार मैक्सिकन ओपन का खिताब अपने नाम किया। यह उनका 91वां एटीपी खिताब है। एनडीएस इंडोर आइस हॉकी रिंक, लेह
राज्यनामा
लद्दाख
कुनस्योम्स योजना
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC), लेह ने जिले में विकलांग व्यक्तियों के लिए एक नई योजना 'कुनस्योम्स' (Kunsnyoms scheme) शुरू की है। 'कुनस्योम्स' योजना का लक्ष्य सभी के लिए समान, सभी के लिए उचित, समावेशी और सुलभ लद्दाख सुनिश्चित करना है। नई योजना के तहत लद्दाख पहाड़ी विकास परिषद 90 प्रतिशत सब्सिडी पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण/ प्रौद्योगिकी
लद्दाख
आइस वॉल क्लाइंबिंग प्रतियोगिता-2022
लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने 26 फरवरी, 2022 को लेह के गंगलास में पहली बार दो दिवसीय आइस वॉल क्लाइंबिंग प्रतियोगिता-2022 (Ice Wall Climbing Competition-2022) का उद्घाटन किया। देश में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर ने किया है। प्रतियोगिता में 13 टीमों के 100 से अधिक प्रतिभागियों
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में एफडीआई नीति को मंजूरी
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 23 फरवरी को न्यूनतम 51% विदेशी हिस्सेदारी के साथ जम्मू-कश्मीर के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) पर एक नीति को मंजूरी दी। नई नीति भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के माध्यम से भारत सरकार द्वारा जारी किए गए FDI मार्गदर्शक ढांचे पर आधारित है। यह नीति
जम्मू-कश्मीर
जम्मू और कश्मीर में बुनियादी ढांचा परियोजनाएं
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 21 फरवरी, 2022 को जम्मू-कश्मीर में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने घोषणा की कि डोडा जिले में खिलानी-गोहा-सुधमहादेव राष्ट्रीय राजमार्ग 2022-23 की शुरुआत में चालू हो जाएगा। यह राजमार्ग कलोटा और हंबल तथा राष्ट्रीय उच्च ऊंचाई वाला औषधीय पादप संस्थान (National Institute of High Altitude Medicinal Plant), भद्रवाह को जोड़ता
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश को मिला पहला जैव विविधता पार्क
हिमाचल प्रदेश को मंडी जिले की भूलाह घाटी (Bhulah valley) में पहला जैव विविधता पार्क मिल गया है। मंडी की भूलाह घाटी लुप्तप्राय हिमालयी जड़ी-बूटियों के संरक्षण की दिशा में अपना योगदान देने को तैयार है। हिमाचल प्रदेश के वन विभाग द्वारा राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन (NMHS) के तहत 1 करोड़ रुपए की लागत से जैव विविधता पार्क स्थापित
हरियाणा
हरियाणा गैरकानूनी धर्मांतरण रोकथाम विधेयक 2022
हरियाणा मंत्रिमंडल ने 8 फरवरी, 2022 को हरियाणा गैरकानूनी धर्मांतरण रोकथाम विधेयक, 2022 के मसौदे को मंजूरी दी।उद्देश्य: गलत बयानी, बलपूर्वक, गलत प्रभाव, जबरदस्ती, प्रलोभन या किसी कपटपूर्ण तरीके से याशादी के माध्यम से किए गए धर्म परिवर्तन को अपराध घोषित कर प्रतिबंधित करना। विधेयक में नाबालिगों, महिलाओं, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के संबंध में ऐसे धर्मांतरण के
दिल्ली
दिल्ली स्थापित करेगी देश का पहला 'ई-कचरा इको-पार्क'
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 24 फरवरी, 2022 को बढ़ते ई-कचरे से निपटने के लिए नई दिल्ली में 'देश का पहला' ई-कचरा इको-पार्क स्थापित करने की घोषणा की। इसमें कचरा विध्वंसीकरण, पृथक्करण, नवीनीकरण, भंडारण, परीक्षण, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और कीमती धातु निष्कर्षण सुविधाएं शामिल होंगी। इस इको-पार्क में कचरे का पुनर्चक्रण, नवीनीकरण और निराकरण वैज्ञानिक और पर्यावरण की दृष्टि
दिल्ली
दिल्ली फिल्म नीति 2022
दिल्ली सरकार ने 24 फरवरी को फिल्म नीति 2022 को मंजूरी दे दी है। इस नीति के प्रमुख उद्देश्य हैं - नीति के साथ दिल्ली के लोगों का जुड़ाव; शूटिंग लोकेशन के लिए राष्ट्रीय राजधानी को एक ब्रांड बनाना; शहर को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के निर्माण के लिए हब में बदलना; और रोजगार पैदा करना। विशेषताएं:
दिल्ली
दिल्ली पुलिस पेश करेगी 'स्मार्ट कार्ड शस्त्र लाइसेंस'
दिल्ली पुलिस लाइसेंसिंग इकाई ने मौजूदा हथियार लाइसेंस बुकलेट को 'स्मार्ट कार्ड शस्त्र लाइसेंस' (Smart Card Arms License) से बदलने का निर्णय लिया है। दिल्ली पुलिस स्मार्ट कार्ड शस्त्र लाइसेंस पेश करने वाली देश की पहली पुलिस संस्था बन गई है। यह स्मार्ट कार्ड ले जाने में आसान है और इसमें अंतर्निहित सुरक्षा विशेषताएं हैं। प्रभावी पुलिसिंग के लिए
दिल्ली
दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की एग्रीगेटर्स के लिए मसौदा नीति
दिल्ली सरकार ने 10 फरवरी, 2022 कोएग्रीगेटर्स के लिए मसौदा नीति को सार्वजनिक किया है। इस नीति के तहत शहर में कैब एग्रीगेटर्स, खाद्य पदार्थों, और अन्य डोरस्टेप डिलीवरी सेवाओं के लिए चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) अपनाना अनिवार्य किया गया है।लक्ष्य: 2024 तक राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को 30 प्रतिशत तक कम करना। एक बार नीति
राजस्थान
राजस्थान सरकार ने पेश किया बजट 2022-23
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 23 फरवरी, 2022 को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। 'इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना' के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर
गोवा
विवा कार्निवल
गोवा ने 26 फरवरी से 1 मार्च, 2022 तक अपना वार्षिक विवा कार्निवल (Viva carnival) मनाया।यह चार दिवसीय उत्सव कैथोलिकों द्वारा लेंट (Lent) के महीने से पहले मनाया जाता है।लेंट का माह ईस्टर से लगभग छह सप्ताह पहले होता है। इस दौरान ईसाई शराब, मांस से परहेज करते हैं और उपवास करते हैं।कार्निवल सर्दियों के अंत और वसंत की शुरुआत
मध्य प्रदेश
48वां खजुराहो नृत्य महोत्सव
मध्य प्रदेश में 20 से 26 फरवरी, 2022 तक 48वां खजुराहो नृत्य महोत्सव आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने खजुराहो में महोत्सव का उद्घाटन किया। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो में विश्व प्रसिद्ध 'खजुराहो नृत्य महोत्सव' के 48वें संस्करण का आयोजन किया गया। महोत्सव का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव की थीम
गुजरात
गुजरात की नई जैव प्रौद्योगिकी नीति 2022-27
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 17 फरवरी, 2022 को वर्ष 2022-27 के लिए नई जैव प्रौद्योगिकी नीति की घोषणा की।उद्देश्य: गुजरात को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त जैव प्रौद्योगिकी हब बनाना। इस नीति के तहत, रणनीतिक परियोजनाएं तथा विशाल और बड़ी परियोजनाएं विशेष पैकेज के लिए पात्र होंगी। इस नई नीति के तहत 200 करोड़ रुपए से कम
गुजरात
12वां राज्यव्यापी गरीब कल्याण मेला
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 24 फरवरी, 2022 को दाहोद से राज्यव्यापी गरीब कल्याण मेले के 12वें संस्करण का उद्घाटन किया। मेले का उद्देश्य गरीबों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। तीन दिवसीय अभियान पूरे राज्य के 33 जिलों- 4 महानगरों में आयोजित किया गया। गरीब कल्याण मेले के 11 संस्करणों के तहत आयोजित 1530
महाराष्ट्र
होप एक्सप्रेस
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने घोषणा की कि राज्य में कैंसर की रोकथाम के लिए 'होप एक्सप्रेस' (Hope Express) शुरू की जाएगी। 'होप एक्सप्रेस' के तहत अत्याधुनिक मोजेक-3डी विकिरण मशीन (state-of-the-art Mosaic-3D radiation machine) की स्थापना की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कोल्हापुर के एक निजी अस्पताल में अत्याधुनिक मोजेक-3डी विकिरण मशीन का शुभारंभ किया है। यह भारत
महाराष्ट्र
कणकावली में कॉयर बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने 25 फरवरी, 2022 को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के सिंधुदुर्ग के कणकावली में कॉयर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। विशाल तटीय क्षेत्र और नारियल के बागानों के बावजूद, कोंकण में कॉयर उद्योग का विकास नहीं हुआ है। इस क्षेत्रीय कार्यालय के खुलने से कॉयर बोर्ड क्षेत्र में और
महाराष्ट्र
कोंकण बांस और बेंत विकास केंद्र
केंद्रीय लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने 25 फरवरी, 2022 कोमहाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल में कोंकण बांस और बेंत विकास केंद्र (Konkan Bamboo and Cane Development Center: KONBAC) का उद्घाटन किया। केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय ने इस समूह के विकास के लिए 1.45 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं, जिसमें से 300 कारीगरों की सहायता की जाएगी। कोंकण क्षेत्र
झारखंड
झारखंड में भाषा संबंधित विरोध
फरवरी 2022 में झारखंड के कई हिस्सों में सरकारी नौकरियों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में भोजपुरी और मगही को 'क्षेत्रीय भाषाओं' के रूप में शामिल किए जाने के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुये हैं। 24 दिसंबर, 2021 को, झारखंड कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित की जाने
ओडिशा
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का निधन
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का 25 फरवरी, 2022 को भुवनेश्वर में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। बिस्वाल दो बार मुख्यमंत्री चुने गए थे - 7 दिसंबर, 1989 से 5 मार्च, 1990 तक और फिर 6 दिसंबर, 1999 से 5 मार्च, 2000 तक। वे राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री थे। वे कांग्रेस के टिकट पर
पश्चिम बंगाल
परय शिक्षालय
पश्चिम बंगाल सरकार ने 7 फरवरी, 2022 को 'परय शिक्षालय' (पड़ोस स्कूल) नामक एक नई पहल शुरू की। इस पहल के तहत सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 7 तक के छात्रों को खुली कक्षाओं (ओपन एयर क्लासरूम) में पढ़ाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य उन छात्रों को अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है,
तेलंगाना
19वां बायोएशिया सम्मेलन 2022
तेलंगाना सरकार का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम ‘19वां बायोएशिया सम्मेलन 2022’ (The 19th edition of BioAsia conference 2022) 24 से 25 फरवरी, 2022 तक आभासी प्रारूप में आयोजित किया गया। इस वर्ष के संस्करण का विषय 'फ्यूचर रेडी' (Future Ready) था। तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के. तारका रामाराव ने बायोएशिया सम्मेलन के 19वें संस्करण का उद्घाटन किया। 'बायोएशिया सम्मेलन'
केरल
केरल लोकायुक्त अधिनियम संशोधन अध्यादेश
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 7 फरवरी, 2022 को केरल लोकायुक्त अधिनियम, 1999 में संशोधन संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन के बाद, लोकायुक्त को सुनवाई का अवसर प्रदान करने के बाद राज्य सरकार कोलोकायुक्त के फैसले को स्वीकार या अस्वीकार करने की शक्ति होगी। वर्तमान में, अधिनियम की धारा 14 के तहत, लोकायुक्त द्वारा निर्देशित होने
कर्नाटक
ऊपरी भद्रा परियोजना को मिला राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 16 फरवरी, 2022 को घोषणा की कि केंद्र की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने ऊपरी भद्रा परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दे दिया है। राष्ट्रीय परियोजना के दर्जे से कर्नाटक को परियोजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र से 12,500 करोड़ रुपए की मदद मिलेगी। यह महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना मध्य कर्नाटक को जल की कमी
कर्नाटक
शीतकालीन पक्षी निगरानी कार्यक्रम 2021-22
शीतकालीन पक्षी निगरानी कार्यक्रम 2021-22 में कर्नाटक के मैसूर, मांड्या और चामराजनगर जिलों में 53 अनिवासी प्रजातियों सहित 203 पक्षी प्रजातियों की उपस्थिति दर्ज की गई है।प्रमुख खोज: इस वर्ष 203 प्रजातियां दर्ज की गईं। सभी प्रजातियों के 34,361 पक्षी दर्ज किए गए, जो पक्षियों की विशाल विविधता को दर्शाते हैं। सबसे अधिक प्रजाति कैटल एग्रेट (Cattle Egret) (2,064)
मिजोरम
पूर्वोत्तर भारत का पहला मोटरस्पोर्ट रेसिंग ट्रैक मिजोरम में बनाया जाएगा
मिजोरम के खेल और युवा मामलों के मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने 18 फरवरी , 2022 को कहा कि पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत का पहला मोटरस्पोर्ट्स रेसिंग ट्रैक मिजोरम में बनाया जाएगा। 10 करोड़ रुपए की लागत वाले इस रेसिंग ट्रैक के निर्माण के लिए केंद्र के स्वामित्व वाले ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) और मिजोरम राज्य खेल परिषद
संक्षिप्त सामयिकी
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को 7 फरवरी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। केरल सरकार ने राज्य में दक्षिण भारतीय यूनाइटेड चर्च (South Indian United Church: SIUC) के लोगों को छोड़कर ‘ईसाई नादर समुदाय’ (Christian Nadar community) को राज्य की ओबीसी सूची में शामिल करने का फैसला किया है। कर्नाटक सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों
विज्ञान एवं पर्यावरण
पीएसएलवी-सी52 मिशन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 14 फरवरी, 2022 को श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान 'पीएसएलवी-सी52' (PSLV-C52) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। पीएसएलवी-सी52 मिशन में तीन उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे गए। महत्वपूर्ण तथ्य: पीएसएलवी सी-52 में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह 'ईओएस-04' (EOS - 04), इसरो का एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शक उपग्रह 'आईएनएस-2टीडी' (INS-2TD) और
अल्सियोनियस: सबसे बड़ी आकाशगंगा
फरवरी 2022 में नीदरलैंड के लीडेन ऑब्जर्वेटरी के शोधकर्ताओं ने मनुष्यों द्वारा खोजी गई अब तक की सबसे बड़ी आकाशगंगा ‘अल्सियोनियस’ (Alseonius) का पता लगाया है। महत्वपूर्ण तथ्य: ‘अल्सियोनियस’ मिल्की वे आकाशगंगा से 160 गुना विशाल है। इसका ब्यास आकाशगंगा से 160 गुना ज्यादा है। ‘अल्सियोनियस’ 16.3 मिलियन प्रकाश-वर्ष में फैली हुई है। अल्सियोनियस आकाशगंगा की खोज पृथ्वी से लगभग 3 अरब
आईपीसीसी छठी मूल्यांकन रिपोर्ट-II
इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) ने 28 फरवरी, 2022 को अपनी छठी मूल्यांकन रिपोर्ट का दूसरा भाग जारी किया। रिपोर्ट की मुख्य बातें: दुनिया अगले दो दशकों में 1.5 डिग्री सेल्सियस की ग्लोबल वार्मिंग के साथ कई जलवायु खतरों का सामना कर रही है, जिसके गंभीर प्रभाव होंगे, जिनमें से कुछ अपरिवर्तनीय होंगे। मानव-प्रेरित जलवायु परिवर्तन, जिसमें अधिक लगातार और तीव्र
सुपर कंप्यूटर परम प्रवेग
राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के तहत भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC), बेंगलुरू ने फरवरी 2022 में 'परम प्रवेग' (Param Pravega) नामक सुपर कंप्यूटर को कमीशन किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: यह देश के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों में से एक है, और भारतीय शैक्षणिक संस्थान में स्थापित सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर है। इसकी कुल सुपरकंप्यूटिंग क्षमता 3.3 पेटाफ्लॉप (petaflops) है। इसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ
नाभिकीय संलयन से ऊर्जा
फरवरी 2022 में यूनाइटेड किंगडम के वैज्ञानिकों ने कहा कि उन्होंने नाभिकीय संलयन ऊर्जा (nuclear fusion energy) के उत्पादन या सूर्य से ऊर्जा के उत्पादन के तरीके की समान प्रक्रिया में एक नई उपलब्धि हासिल की है। महत्वपूर्ण तथ्य: नाभिकीय संलयन द्वारा ऊर्जा मानव जाति की लंबे समय से चली आ रही खोजों में से एक है क्योंकि यह कम कार्बन
अंतरराष्ट्रीय मॉनसून परियोजना कार्यालय
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 28 फरवरी, 2022को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर ‘अंतरराष्ट्रीय मॉनसून परियोजना कार्यालय’ (International Monsoons Project Office: IMPO) का शुभारंभ किया।महत्वपूर्ण तथ्य: शुरुआत में 5 साल के लिए 'अंतरराष्ट्रीय मॉनसून परियोजना कार्यालय' भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे में रहेगा, जो भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत एक
तटीय सुभेद्यता सूचकांक
भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (Indian National Centre for Ocean Information Services: INCOIS) ने तटीय सुभेद्यता सूचकांक (सीवीआई) तैयार करने के लिए 1:1,00,000 पैमानों पर 156 मानचित्रों वाला एक एटलस तैयार करने के लिए राज्यों के स्तर पर पूरे भारतीय तट के लिए तटीय सुभेद्यता मूल्यांकन किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: ये मानचित्र भारतीय तट के लिए भौतिक और भू-वैज्ञानिक मापदंडों
भारत के दो नए रामसर स्थल
फरवरी 2022 में भारत के दो नई आर्द्रभूमि को रामसर स्थल में जोड़ा गया है।महत्वपूर्ण तथ्य: आर्द्रभूमि पर रामसर कन्वेंशन ने गुजरात में जामनगर के पास खिजड़िया पक्षी अभयारण्य और उत्तर प्रदेश में बखिरा वन्यजीव अभयारण्य को अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि के रूप में नामित किया है। इन दो आर्द्रभूमियों के जुड़ने से, भारत में रामसर स्थलों की संख्या
एक्वामैप
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास भारत में पानी की समस्याओं के समाधान के लिए 'एक्वामैप' (AquaMAP) नामक एक नया अंतर-अनुशासनात्मक जल प्रबंधन और नीति केंद्र स्थापित कर रहा है।महत्वपूर्ण तथ्य: केंद्र की स्थापना आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्रों के समर्थन से की जा रही है, जिन्होंने 3 करोड़ रुपए के शुरुआती अनुदान की प्रतिबद्धता की है।एक्वामैप का उद्देश्य: कंसोर्टिया (संघ)
ओरिगामी मेटामैटेरियल्स
आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने फरवरी 2022 में ओरिगामी मेटामैटेरियल्स (Origami metamaterials) का एक विशेष वर्ग विकसित किया।महत्वपूर्ण तथ्य: ओरिगामी मेटामैटेरियल्स का यह विशेष वर्ग तनाव (stress) की स्थिति में भी स्थिर पॉइसन अनुपात (constant value of Poisson Ratio) प्रदर्शित करता है। जब इस सामग्री को किसी विशेष दिशा में खींचा जाता है, तो इसमें लंबवत, या पार्श्व, दिशा
विज्ञान सर्वत्र पूज्यते
आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, भारत सरकार 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2022 तक देश भर में 75 स्थानों पर एक साथ विज्ञान सर्वत्र पूज्यते नामक एक सप्ताह का स्मरणोत्सव आयोजित कर रही है।महत्वपूर्ण तथ्य: विज्ञान सर्वत्र पूज्यते के हिस्से के रूप में एक ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी मेगा एक्सपो’ और ‘राष्ट्रीय विज्ञान पुस्तक मेला’ नई दिल्ली
क्रायटोडैक्टाइलस एक्सर्सिटस
फरवरी 2022 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार पशु चिकित्सकों की एक टीम ने मेघालय के उमरोई मिलिट्री स्टेशन के एक जंगली हिस्से से 'बेंट-टोड गेको' (bent-toed gecko) छिपकली की एक नई प्रजाति को दर्ज किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: इसका वैज्ञानिक नाम 'क्रायटोडैक्टाइलस एक्सर्सिटस' (Crytodactylus exercitus) है और अंग्रेजी नाम 'इंडियन आर्मी बेंट-टोड गेको' (Indian Army’s bent-toed gecko) है। देश के लिए
मशीन से मशीन संचार क्षेत्र
भारत सरकार ने मशीन से मशीन संचार (एम2एम) क्षेत्र में व्यापक प्रसार और नवाचार की सुविधा के लिए कई कदम उठाए हैं।महत्वपूर्ण तथ्य: M2MSP सेवा प्रदाताओं और WPAN/WLAN कनेक्टिविटी प्रदाताओं के पंजीकरण के लिए दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं। एम2एम/इंटरनेट ऑफ थिंग्स (M2M/IoT) अनुप्रयोगों के लिए स्पेक्ट्रम की अतिरिक्त उपलब्धता के लिएपहले से बिना लाइसेंस वाले 865-867 मेगाहर्ट्ज
कार्बन कैप्चर एंड यूटिलाइजेशन में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र
10 फरवरी, 2022 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार भारत में ‘कार्बन कैप्चर एंड यूटिलाइजेशन’ (Carbon Capture & Utilization: CCU) में दो राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। महत्वपूर्ण तथ्य: ये केंद्र 'नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन कार्बन कैप्चर एंड यूटिलाइजेशन' (NCoE-CCU) के नाम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में और 'नेशनल सेंटर इन कार्बन कैप्चर एंड
कम कार्बन फुटप्रिंट के साथ हाइड्रोजन उत्पादन तकनीक
10 फरवरी, 2022 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार इंटरनेशनल एडवांस्ड रीसर्च सेन्टर फॉर पाउडर मेटलर्जी एंड न्यू मैटीरियल्स (ARCI) के वैज्ञानिकों ने कम कार्बन फुटप्रिंट के साथ हाइड्रोजन उत्पादन के लिए ऊर्जा कुशल पद्धति विकसित की है। महत्वपूर्ण तथ्य: भारतीय वैज्ञानिकों ने उच्च शुद्धता (99.99%) वाले हाइड्रोजन के उत्पादन की एक ऐसी पद्धति विकसित की है, जिसमें मेथेनॉल और
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बनेगा भारत का पहला जियोलॉजिकल पार्क
मध्य प्रदेश के जबलपुर के लम्हेटा में देश का पहला 'जियोलॉजिकल पार्क' (geological park) बनाया जाएगा। महत्वपूर्ण तथ्य: पांच एकड़ भूमि पर 35 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पार्क के निर्माण के लिए भारत सरकार के खनन मंत्रालय के तहत भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। भूवैज्ञानिक दृष्टिकोण से जबलपुर का लम्हेटा विश्व के सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में
क्वांटम कुंजी वितरण
23 फरवरी, 2022 को रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि डीआरडीओ और आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की एक संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और विंध्याचल के बीच 100 किमी से अधिक की दूरी पर क्वांटम कुंजी वितरण (QKD) लिंक का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: यह तकनीकी सफलता उस क्षेत्र में पहले से ही उपलब्ध वाणिज्यिक-ग्रेड
गैर-संरचनात्मक 1 प्रोटीन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी, हैदराबाद ने गैर-संरचनात्मक 1 प्रोटीन (Non-Structural 1 protein: NS1) की तीव्र, संवेदनशील और विशिष्ट पहचान के लिए इलेक्ट्रोकेमिकल आधारित इम्यूनोसेंसर के रूप में कम ग्राफीन ऑक्साइड (rGO) के साथ निर्मित फ्लोरीन डोपेड टिन ऑक्साइड (FTO) इलेक्ट्रोड विकसित किया है, जो रक्त में परिसंचरण करते हुये जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस (जेईवी) के लिए उपयुक्त बायोमार्कर है। महत्वपूर्ण तथ्य:
प्लूटो की सतह पर वायुमंडलीय दाब
भारत, ब्राजील और फ्रांस के शोधकर्ताओं की एक टीम के एक अध्ययन के अनुसार प्लूटो की सतह पर वायुमंडलीय दाब (Atmospheric pressure) पृथ्वी पर औसत समुद्र स्तर पर वायुमंडलीय दाब से 80,000 गुना कम है। महत्वपूर्ण तथ्य: शोधकर्ताओं द्वारा दाब की गणना 6 जून, 2020 को प्लूटो द्वारा तारकीय प्रच्छादन (stellar occlusion) के अवलोकन से प्राप्त आंकड़ों द्वारा की गई थी,
भारत की पहली जैव सुरक्षा लेवल 3 मोबाइल प्रयोगशाला
केद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में भारत की पहली चलती-फिरती (मोबाइल) लेवल 3 जैव सुरक्षा प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।महत्वपूर्ण तथ्य: यह प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के जरिए स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी। यह प्रयोगशाला रियलटाइम डेटा संग्रह में मदद करेगी, जो हमें त्वरित रोकथाम सुनिश्चित
प्लास्टिक पैकेजिंग पर विस्तारित निर्माता उत्तरदायित्व दिशा- निर्देश
पर्यावरण मंत्रालय ने 18 फरवरी, 2022 को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के तहत प्लास्टिक पैकेजिंग पर ‘विस्तारित निर्माता उत्तरदायित्व’ (Extended Producers Responsibility: EPR) पर दिशा-निर्देशों को अधिसूचित किया। महत्वपूर्ण तथ्य: दिशा-निर्देश प्लास्टिक पैकेजिंग अपशिष्ट की चक्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और प्लास्टिक के नए विकल्पों के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक फ्रेमवर्क प्रदान करेंगे। दिशा-निर्देश प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र
भारत के चारों ओर बढ़ रही समुद्री हीटवेव
जेजीआर ओशन्स (JGR Oceans) जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार भारत के आसपास समुद्री हीटवेव (Marine heatwaves) में वृद्धि हो रही है। महत्वपूर्ण तथ्य: समुद्री हीटवेव समुद्र में अत्यधिक उच्च तापमान की अवधि होती है। ये घटनाएँ प्रवाल विरंजन, समुद्री घास के विनाश से जुड़ी हैं, जो मत्स्य पालन क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। सर्वेक्षण से पता चला है कि
कम्युनिटी इनोवेटर फेलोशिप
अटल नवाचार मिशन (एआईएम), नीति आयोग ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, भारत (UNDP India) के सहयोग से 11 फरवरी, 2022 को 'विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं के अंतरराष्ट्रीय दिवस' के उपलक्ष्य में ‘कम्युनिटी इनोवेटर फेलोशिप’ (Community Innovator Fellowship) का शुभारंभ किया। महत्वपूर्ण तथ्य: इस फेलोशिप को 'प्री-इनक्यूबेशन मॉडल' (pre-incubation model) के रूप में विकसित किया गया है। यह युवाओं को सामुदायिक मुद्दों
बेंजो [बी] थियोफीन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के रसायन विज्ञान विभाग में महिला वैज्ञानिक डॉ ई. पून्गुझली को ‘बेंजो [बी] थियोफीन’ (Benzo [b] thiophene) नामक एक औषधीय रूप से महत्वपूर्ण यौगिक के उत्पादन के लिए एक हरित पद्धति विकसित करने के लिए एक पेटेंट प्रदान किया गया है।महत्वपूर्ण तथ्य: यह यौगिक कई प्रकार की दवाओं में मौजूद होता है जैसे कि रालोक्सिफेन (ऑस्टियोपोरोसिस
सीखने और स्मृति से जुड़ी प्रक्रिया को समझने हेतु उपकरण
भारतीय वैज्ञानिकों ने हाल ही में चूहे (कृंतक) के मस्तिष्क से तंत्रिका संकेत प्राप्त करके मस्तिष्क में दीर्घकालिक स्मृति समेकन की प्रक्रिया को समझने के लिए अपनी तरह का पहला उपकरण विकसित किया है। महत्वपूर्ण तथ्य: सीखना और स्मृति मस्तिष्क की मौलिक प्रक्रियाएं हैं और तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में सबसे गहन अध्ययन किए गए विषयों में से एक हैं। 'सीखना'
ग्रेटर मालदीव रिज का विवर्तनिक विकास
फरवरी 2022 के एक अध्ययन के अनुसार एक भारतीय शोधकर्ता ने ‘ग्रेटर मालदीव रिज’ (Greater Maldive Ridge) के विवर्तनिक विकास (Tectonic evolution) और प्रकृति का पता लगाया है। महत्वपूर्ण तथ्य: पश्चिमी हिंद महासागर में स्थित ग्रेटर मालदीव रिज की उत्पत्ति कई वर्षों से वैज्ञानिक बहस का केंद्र रहा है। यह अध्ययन मूल गोंडवानालैंड के टूटने को समझने में मदद कर सकता है,
वायनाड वन्यजीव अभयारण्य
गर्मियों की शुरुआत से ठीक पहले, जंगली जानवरों का मौसमी प्रवास कर्नाटक और तमिलनाडु के निकटवर्ती वन्यजीव अभयारण्यों से वायनाड वन्यजीव अभयारण्य (WWS) की ओर शुरू हो गया है। महत्वपूर्ण तथ्य: वायनाड वन्यजीव अभयारण्य केरल में स्थित एक वन्यजीव अभयारण्य है। वायनाड वन्यजीव अभयारण्य 1973 में स्थापित किया गया था और इसमें 344.44 वर्ग किमी. का क्षेत्र शामिल है। वायनाड वन्यजीव अभयारण्य उत्तर-पूर्व
प्लास्टिक की सफाई के लिए अंटार्कटिक माइक्रोब्स
अर्जेंटीना के वैज्ञानिकों की एक टीम अंटार्कटिका के मौलिक विस्तार में ईंधन और संभावित रूप से, प्लास्टिक से प्रदूषण को साफ करने के विचार का पता लगाने के लिए मूल रूप से अंटार्कटिका में पाये जाने वाले माइक्रोब्स (सूक्ष्मजीवों) का उपयोग कर रही है। महत्वपूर्ण तथ्य: टीम ने जैवोपचारण (bioremediation) कार्यों को अंजाम दिया, जिसमें डीजल से प्रभावित मिट्टी
नॉर्दन रिवर टेरापिन
जनवरी 2022 में, दस उप-वयस्क नॉर्दन रिवर टेरापिन (Nothern River Terrapin) (वैज्ञानिक नाम- बटागुर बस्का) को नौ वर्षों से अधिक समय तक पालन-पोषण के बाद टर्टल सर्वाइवल एलायंस (TSA) और सुंदरबन टाइगर रिजर्व (STR) के अधिकारियों द्वारा सुंदरबन में छोड़ा गया। महत्वपूर्ण तथ्य: इन कछुओं को जीपीएस ट्रांसमीटर से टैग किया गया है। ये ट्रांसमीटर कछुओं के अस्तित्व और प्रसार पैटर्न
डॉप्लर मौसम रडार
जनवरी 2022 में केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बेहतर अनुसंधान और परिचालन विश्लेषण के लिए लेह, मुंबई, दिल्ली और चेन्नई में चार 'डॉप्लर मौसम रडार' (Doppler weather radars) राष्ट्र को समर्पित किए। महत्वपूर्ण तथ्य: IMD ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ साझेदारी में इन रडार को डिजाइन किया है तथा स्वदेशी रूप से निर्माण किया
अरोमा मिशन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 'बैंगनी क्रांति' (जम्मू और कश्मीर) का 'स्टार्ट-अप इंडिया' (Start-ups India) में योगदान है। स्टार्ट-अप इंडिया पहल को 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। महत्वपूर्ण तथ्य: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के माध्यम से केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए अरोमा मिशन ने भारत में
अरावली जैव विविधता पार्क भारत का पहला ओईसीएम साइट घोषित
अरावली जैव विविधता पार्क को फरवरी 2022 में भारत का पहला 'अन्य प्रभावी क्षेत्र-आधारित संरक्षण उपाय (ओईसीएम) (Other Effective Area-Based Conservation Measures: OECM) साइट घोषित किया गया।महत्वपूर्ण तथ्य: ओईसीएम टैग इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) द्वारा उन क्षेत्रों को दिया जाता है, जो संरक्षित नहीं हैं लेकिन समृद्ध जैव विविधता का समर्थन करते हैं। 390 एकड़ में
संक्षिप्त सामयिकी
अत्यधिक गर्मी का मुकाबला करने और स्थायी शीतलन के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने राजकोट को शहरी शीतलन कार्य योजना विकसित करने हेतु भारत के पहले शहर के रूप में चुना है। व्यापक रूप से झाड़ियों में आग लगने, सूखे और भूमि के अन्य प्रयोग के कारण यूकेलिप्टस -समृद्ध आवास के विनाश के कारण ऑस्ट्रेलिया
सार संक्षेप
चर्चित व्यक्ति
लचित बोरफुकन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 फरवरी, 2022 को महान अहोम जनरल लचित बोरफुकन की 400वीं जयंती मनाने के लिए गुवाहाटी में एक साल तक चलने वाले उत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने जोरहाट जिले में जनरल मेमोरियल के पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखी। राष्ट्रपति ने कामरूप जिले के डोडोरा में अलाबोई युद्ध स्मारक की आधारशिला भी रखी। लचित बोरफुकन अहोम साम्राज्य
चर्चित व्यक्ति
तिलका मांझी
देश ने 11 फरवरी, 2022 को क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता तिलका मांझी को उनकी 272वीं जयंती पर याद किया। अपने लोगों और अपने जमीन की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध तिलका मांझी ने जनजातियों को तीर-धनुष चलाने में प्रशिक्षित सेना के रूप में संगठित किया। 1770 में संथाल क्षेत्र में भयंकर अकाल पड़ने से जब लोग भूख से मरने
चर्चित व्यक्ति
यू. वी. स्वामीनाथ अय्यर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी, 2022 को यू. वी. स्वामीनाथ अय्यर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उत्तमाधानपुरम वेंकटसुब्बैयर स्वामीनाथ अय्यर (19 फरवरी 1855 - 28 अप्रैल 1942) एक तमिल विद्वान और शोधकर्ता थे। उन्होंने शास्त्रीय तमिल साहित्य के लंबे समय से भूले-बिसरे कार्यों को प्रकाश में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पांच दशकों में उनके विलक्षण प्रयासों
चर्चित व्यक्ति
रवि चोपड़ा
चार धाम सड़क चौड़ीकरण परियोजना के निष्पादन की देखरेख के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त उच्चाधिकार समिति (एचपीसी) के अध्यक्ष व पर्यावरणविद रवि चोपड़ा ने 11 फरवरी, 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चार धाम सड़क चौड़ीकरण में पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं पर भी अपनी चिंता जाहिर की थी। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 14
चर्चित स्थल
चंद्रनगर की फ्रांसीसी विरासत
औपनिवेशिक शहर की फ्रांसीसी बस्ती का प्रतीक 1875 में निर्मित चंद्रनगर में दो मंजिला संरचना और पंजीयन भवन की बहाली परियोजना आगे नहीं बढ़ पायी है। यह ढहती इमारत पश्चिम बंगाल के हुगली के तट पर रानी घाट जेट्टी के सामने किनारे पर स्थित है। कोलकाता में फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि बहाली परियोजना के लिए
चर्चित स्थल
केंद्रीय जेल इंदौर को मिला अपना एफएम रेडियो चैनल
मध्य प्रदेश में इंदौर की केंद्रीय जेल ने 13 फरवरी, 2022 को अपना रेडियो चैनल 'जेल वाणी-एफएम 18.77' शुरू किया। इस रेडियो चैनल के माध्यम से जेल में बंद कैदियों को दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। रेडियो चैनल जेल के कैदियों को स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों की जानकारी भी देगा। रेडियो स्टेशन कैदियों के
चर्चित स्थल
गुलमर्ग में खुला 'दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे’
फरवरी 2022 में जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे खोला गया है। यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में 'स्नोग्लू' (Snowglu) नाम का यह कैफे स्थापित किया गया है। इस नए कैफे की ऊंचाई 37.5 फीट और व्यास 44.5 फीट है। इसकी मोटाई पांच फीट है।
निधन
लता मंगेशकर
'भारत की स्वर कोकिला' के नाम से मशहूर जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर का 6 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थी। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को मराठी और कोंकणी संगीतकार पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था। इनका मूल नाम हेमा था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक शास्त्रीय गायक और
निधन
राहुल बजाज
भारत के प्रख्यात उद्योगपतियों में से एक और बजाज ऑटो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का 12 फरवरी, 2022 को पुणे में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। वे उद्योगपति, स्वतंत्रता सेनानी और समूह के संस्थापक जमनालाल बजाज के पोते थे। राहुल बजाज ने 1965 में बजाज समूह की कमान संभाली थी। राहुल बजाज ने 2005 तक
निधन
बप्पी लाहिड़ी
1980 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का 16 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। वे 'बप्पी दा' के नाम से लोकप्रिय थे। उनका असली नाम आलोकेश लाहिड़ी था। उन्हें 1970-80 के दशक के उत्तरार्ध की कई फिल्मों जैसे- 'चलते-चलते', 'डिस्को डांसर' और 'शराबी'
निधन
शकुंतला चौधरी
गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी शकुंतला चौधरी का 21 फरवरी, 2022 को गुवाहाटी में निधन हो गया। वे 102 वर्ष की थी। असम के कामरूप की रहने वाली, शकुंतला चौधरी ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए काम किया। उन्हें 'शकुंतला बाइदेव' (Shakuntala Baideo) के नाम से भी जाना जाता था। सरानिया आश्रम, गुवाहाटी में
निधन
ल्यूक मॉन्टैग्नियर
एचआईवी वायरस की खोज के लिए 2008 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले फ्रांसीसी शोधकर्ता ल्यूक मॉन्टैग्नियर (Luc Montagnier) का फ्रांस में 8 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। वायरोलॉजिस्ट मॉन्टैग्नियर ने उस दल का नेतृत्व किया था, जिसने 1983 में एड्स के लिए जिम्मेदार ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) की पहचान की थी। मॉन्टैग्नियर ने सहयोगी
निधन
पंडित दामोदर होता
ओडिसी शास्त्रीय गायक पंडित दामोदर होता का 6 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। पंडित होता ओडिसी शास्त्रीय संगीत और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रतिपादक थे। पंडित होता को उनके पिता गोपीनाथ होता ने ओडिसी शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण दिया था। बाद में उन्होंने गुरु नृसिंहनाथ खुंटिया से ओडिसी और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण
निधन
प्रवीण कुमार सोबती
बीआर चोपड़ा की महाभारत में ‘भीम’ का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का 7 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। अभिनेता बनने से पहले, प्रवीण एक हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो (hammer throw and discus throw) एथलीट थे। चार बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता, प्रवीण ने 1968 मैक्सिको और
निधन
संध्या मुखोपाध्याय
महान बंगाली गायिका संध्या मुखोपाध्याय (मुखर्जी) का 15 फरवरी, 2022 को कोलकाता में निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थी। उन्हें 'गीताश्री' (प्रसिद्ध गायिका) के रूप में जाना जाता था। वे एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका थी, जिन्होंने समान रूप से गायन के विभिन्न रूपों पार्श्व गायकी से लेकर लोक गीतों, रवींद्र संगीत और भजनों को अपनाया। उन्होंने उस्ताद
निधन
रवीश तिवारी
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के राष्ट्रीय पॉलिटिकल एडिटर और राष्ट्रीय ब्यूरो के प्रमुख रवीश तिवारी का 19 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 40 वर्ष के थे। आईआईटी बॉम्बे से धातु विज्ञान और सामग्री विज्ञान में इंजीनियरिंग स्नातक और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से तुलनात्मक सामाजिक नीति (Comparative Social Policy) में मास्टर्स रहे रविश तिवारी प्रतिष्ठित ‘रोड्स स्कॉलरशिप’ (Rhodes Scholarship) के प्राप्तकर्ता
निधन
रमेश देव
हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रमेश देव का 2 फरवरी, 2022 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। देव ने अपने लंबे करियर के दौरान कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। देव ने 1962 में 'आरती' फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा में खलनायक के रूप में अपने करियर की
नियुक्ति
माधबी पुरी बुच सेबी की नई चेयरपर्सन नियुक्त
केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरपर्सन के रूप में माधबी पुरी बुच को तीन साल के लिए नियुक्त किया है। उन्होंने 1 मार्च, 2022 को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अजय त्यागी की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 28 फरवरी, 2022 को समाप्त हो गया। वे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की पहली महिला प्रमुख हैं। वे 5 अप्रैल,
नियुक्ति
संजीव सान्याल प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में शामिल
22 फरवरी, 2022 को संजीव सान्याल को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे वित्त मंत्री के प्रधान आर्थिक सलाहकार थे। संजीव सान्याल को 2017 में वित्त मंत्री के प्रधान आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। वे पहले ड्यूश बैंक में प्रबंध निदेशक के पद पर भी रह
नियुक्ति
प्रथम राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक की नियुक्ति
16 फरवरी, 2022 को नौसेना के पूर्व उप-प्रमुख वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) जी अशोक कुमार को ‘देश का पहला राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक’ (National Maritime Security Coordinator: NMSC) नियुक्त किया गया है। 26/11 के आतंकी हमलों के बाद प्रस्तावित ‘राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक’ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय का हिस्सा होगा, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को रिपोर्ट करेंगे। राष्ट्रीय समुद्री
नियुक्ति
एस उन्नीकृष्णन नायर विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के नए निदेशक
एस उन्नीकृष्णन नायर को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), तिरुवनंतपुरम का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने 7 फरवरी, 2022 को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने इस पद पर एस सोमनाथ का स्थान लिया, जिन्होंने जनवरी 2022 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। नायर ‘गगनयान’ कार्यक्रम के लिए इसरो द्वारा बेंगलुरू में
नियुक्ति
चेतन घाटे आर्थिक विकास संस्थान के नए निदेशक नियुक्त
18 फरवरी, 2022 को चेतन घाटे को आर्थिक विकास संस्थान (The Institute of Economic Growth) के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने अजीत मिश्रा का स्थान लिया है। चेतन 2016 से 2020 तक आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति के सदस्य थे। चेतन 45 वर्ष की आयु के भीतर भारत में सर्वश्रेष्ठ शोध अर्थशास्त्री के लिए 2014
नियुक्ति
सोनाली सिंह लेखा महानियंत्रक नियुक्त
केंद्र सरकार ने 1 फरवरी, 2022 को सोनाली सिंह को व्यय विभाग के लेखा महानियंत्रक (Controller General of Accounts) का प्रभार सौंप दिया है। उन्हें दीपक दास के स्थान पर नियुक्त किया गया है, जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए हैं। भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) के 1987 बैच की अधिकारी सोनाली ने इससे पहले केंद्रीय सतर्कता आयोग में अतिरिक्त
पुरस्कार/सम्मान
दादा साहब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022
20 फरवरी, 2022 को दादा साहब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022 (Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2022) समारोह मुंबई में आयोजित किया गया। ‘पुष्पा: द राइज’ को समारोह में ‘फिल्म ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया है।अन्य पुरस्कार विजेता- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रणवीर सिंह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कृति सेनन सर्वश्रेष्ठ फिल्म: शेरशाह सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: केन घोष (स्टेट ऑफ सीज: टेंपल
पुरस्कार/सम्मान
उत्तर प्रदेश की झांकी को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी’ चुना गया
4 फरवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड 2022 की ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी’ घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश की झांकी 'एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम' विषय (theme) पर आधारित थी। दूसरा स्थान 'पारंपरिक हस्तशिल्प का पालना' (Cradle of Traditional Handicrafts)विषय पर आधारित कर्नाटक की झांकी को मिला। ‘भारतीय नौसेना’ की मार्चिंग टुकड़ी को
पुरस्कार/सम्मान
सी-डॉट ने 12वें वार्षिक एजिस ग्राहम बेल अवार्ड्स में तीन पुरस्कार जीते
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने 25 फरवरी, 2022 को ‘12वें वार्षिक एजिस ग्राहम बेल अवार्ड्स’ (12th Annual Aegis Graham Bell Awards) में विभिन्न श्रेणियों में स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित अभिनव दूरसंचार समाधानों के लिए तीन पुरस्कार जीते हैं। सी-डॉट ने ‘सामाजिक कल्याण के लिए तकनीक’, ‘कोविड-19 से लड़ाई करने के लिए निवारक उपायों’ और ‘लॉकडाउन प्रबंधन
पुरस्कार/सम्मान
पैराशूट रेजिमेंट की चार बटालियन ‘राष्ट्रपति ध्वज’ से सम्मानित
23 फरवरी, 2022 को बेंगलुरू के पैराशूट रेजिमेंट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित एक ध्वज प्रस्तुति परेड के दौरान थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने पैराशूट रेजिमेंट की चार बटालियनों को ‘राष्ट्रपति ध्वज’ (President’s Colours) से सम्मानित किया। इन बटालियनों में 11 पैराशूट (विशेष बल), 21 पैराशूट (विशेष बल), 23 पैराशूट और 29 पैराशूट हैं। पैराशूट रेजीमेंट भारतीय सेना का एक विशिष्ट
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी अभियान
21 फरवरी, 2022 को शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी अभियान’ (Bhasha Certifiate Selfie campaign) का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहित करने और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रसार करने के लिए शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा मंत्रालय और माईगव इंडिया द्वारा विकसित ‘भाषा
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी, 2022 को ‘द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट’ (TERI) द्वारा आयोजित ‘विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2022’ (World Sustainable Development Summit 2022) में उद्घाटन भाषण दिया। विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन TERI का वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम है। यह शिखर सम्मेलन 16 से 18 फरवरी, 2022 तक आयोजित किया गया। इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ने मनाई अपनी तीसरी वर्षगांठ
25 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की तीसरी वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के प्रमुखों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी, 2019 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया था। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक 1962 में भारत-चीन युद्ध, 1947, 1965 और 1971 के भारत-पाक
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
'भारत में संग्रहालयों की पुनर्कल्पना' पर वैश्विक शिखर सम्मेलन
संस्कृति मंत्रालय ने 15-16 फरवरी, 2022 को 'भारत में संग्रहालयों की पुनर्कल्पना' पर अपनी तरह का पहला वैश्विक शिखर सम्मेलन (Global Summit on ‘Reimagining Museums in India’) आयोजित किया। संस्कृति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने के लिए ब्लूमबर्ग के साथ साझेदारी में
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का 60वां दीक्षांत समारोह
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 11 फरवरी, 2022 को आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के 60वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने फलों और सब्जियों की 6 किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया- जिनमें आम की दो किस्में 'पूसा लालिमा' और 'पूसा श्रेष्ठ'; बैंगन की किस्म 'पूसा वैभव'; पालक की किस्म 'पूसा विलायती
अभियान/सम्मेलन/आयोजन
भारत-इजराइल इनोवेशन ब्रिज का दूसरा संस्करण
भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने 22 फरवरी, 2022 को बेंगलुरू में 'भारत-इजराइल इनोवेशन ब्रिज के दूसरे संस्करण' (second edition of Indo-Israel Innovation Bridge) का शुभारंभ किया।उद्देश्य: स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी (मेडटेक) और स्मार्ट कृषि में भारत और इजराइल स्टार्टअप इकोसिस्टम को एक साथ लाना। इनोवेशन ब्रिज का दूसरा संस्करण कॉफी की खेती में कीट नियंत्रण, मिट्टी की गुणवत्ता का
युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
भारतीय नौसेना का बहुपक्षीय अभ्यास मिलन-2022
भारतीय नौसेना के बहुपक्षीय अभ्यास 'मिलन 2022' का नवीनतम संस्करण 25 फरवरी, 2022 से 'सिटी ऑफ डेस्टिनी' के रूप में जाने जाने वाले शहर विशाखापत्तनम में शुरू हुआ। मिलन-2022 का आयोजन दो चरणों में कुल 9 दिनों की अवधि में किया गया, जिसमें बंदरगाह चरण 25 से 28 फरवरी तक तथा समुद्री चरण 1 से 4 मार्च तक निर्धारित
युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन-2022'
भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन-2022' (DHARMA GUARDIAN-2022) 27 फरवरी से 10 मार्च, 2022 तक बेलगावी (बेलगाम, कर्नाटक) के फॉरेन ट्रेनिंग नोड में किया जा रहा है। 'धर्म गार्जियन' भारत और जापान के बीच एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है। यह वर्ष 2018 से आयोजित किया जा रहा है। भारतीय सेना की मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की
युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
अभ्यास ईस्टर्न ब्रिज-VI
भारतीय वायु सेना (IAF) और रॉयल एयर फोर्स ऑफ ओमान (RAFO) ने 21 से 25 फरवरी, 2022 तक जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘ईस्टर्न ब्रिज-VI’ (EXERCISE EASTERN BRIDGE-VI) नामक एक द्विपक्षीय अभ्यास में हिस्सा लिया। यह इस अभ्यास का छठा संस्करण था। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों वायु सेनाओं के बीच परिचालन क्षमता और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने का अवसर प्रदान
कला एवं संस्कृति
देवायतनम - भारतीय मंदिर वास्तुकला की एक लंबी यात्रा
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने कर्नाटक के हम्पी में 'देवायतनम - भारतीय मंदिर वास्तुकला की एक लंबी यात्रा' (Devayatanam - An odyssey of Indian temple architecture) विषय पर 25 - 26 फरवरी, 2022 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने सम्मेलन का उद्घाटन पट्टाभिराम मंदिर, हम्पी में
कला एवं संस्कृति
वंदे भारतम का सिग्नेचर ट्यून जारी
22 फरवरी 2022 को संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा 'वंदे भारतम' के लिए सिग्नेचर ट्यून (धुन) (signature tune) जारी की गई। इसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित 'एकम भारतम' नामक कार्यक्रम में जारी किया गया। यह सिग्नेचर ट्यून ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज और ऑस्कर
कला एवं संस्कृति
चारमीनार
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने राष्ट्रीय स्मारक चारमीनार को बेहतर तरीके से रोशन करने के लिए योजना बनाई है। चारमीनार एक स्मारक है, जिसे हैदराबाद शहर के इतिहास का पर्याय माना जाता है। राजसी संरचना 1591 ई. में बनकर तैयार हुई थी। ऐसा माना जाता है कि कुतुब शाही वंश के पांचवें सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाही ने एक घातक
कला एवं संस्कृति
राष्ट्रपति ने किया रामानुजाचार्य की स्वर्ण प्रतिमा का अनावरण
संत कवि श्री रामानुजाचार्य के जन्म के 1,000 साल पूरे होने पर श्रीरामानुज सहस्राब्दी समारोह के हिस्से के रूप में 13 फरवरी, 2022 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेलंगाना के मुचिन्तल में सोने से बनी 120 किलोग्राम वजनी इनडोर (indoor) प्रतिमा का औपचारिक उद्घाटन किया। श्रीराम नगरम, में स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी के साथ 108 वैष्णव तीर्थस्थल स्थापित किए गए हैं।
वेब पोर्टल/ऐप
क्विट टोबैको ऐप
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने लोगों को सभी रूपों में तंबाकू छोड़ने में मदद करने के लिए 15 फरवरी, 2022 को ‘क्विट टोबैको ऐप’ (Quit Tobacco App) लॉन्च किया है। यह डब्ल्यूएचओ द्वारा लॉन्च किया गया अपनी तरह का पहला ऐप है और यह उपयोगकर्ताओं को लक्ष्य निर्धारित करने, लालसा को प्रबंधित करने और तंबाकू छोड़ने पर ध्यान केंद्रित
वेब पोर्टल/ऐप
महात्मा गांधी नरेगा के लिए लोकपाल ऐप
केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने 24 फरवरी, 2022 को ‘महात्मा गांधी नरेगा के लिए लोकपाल ऐप’ (Ombudsperson App for Mahatma Gandhi NREGA) जारी किया। लोकपाल ऐप ई-गवर्नेंस की दिशा में एक कदम है। यह पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में सहायक होगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में महात्मा गांधी नरेगा योजना के
बैंकिंग
आरबीआई 2021 में सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार
फरवरी 2022 में ‘वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल’ की आधिकारिक वेबसाइट गोल्डहब के अनुसार 2021 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) विश्व के केंद्रीय बैंकों में सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। आरबीआई ने 2021 में 77.5 मीट्रिक टन सोना खरीदा। यह 2009 के बाद से आरबीआई की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी खरीदारी है। 2009 में, आरबीआई ने
बैंकिंग
कर्नाटक बैंक को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवॉर्ड
फरवरी 2022 में कर्नाटक बैंक को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवॉर्ड 'डीएक्स 2021' (DX 202) से सम्मानित किया गया है।बैंक को यह अवॉर्ड भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा उसके अभिनव सर्वोत्तम अभ्यास ‘केबीएल विकास’ (KBL VIKAAS) के लिए दिया गया है।बैंक को डिजिटल क्षमताओं के कार्यान्वयन में सक्षम बनाने के लिए 'केबीएल विकास' को वर्ष 2017 में लॉन्च किया गया था।डिजिटल पहल
बैंकिंग
आईडीबीआई बैंक चलनिधि प्रबंधन समाधान
IDBI बैंक ने 26 फरवरी, 2022 को संस्थागत ग्राहकों के लिए 'चलनिधि प्रबंधन समाधान' (IDBI Bank liquidity management solution) लॉन्च किया।संस्थागत ग्राहकों की चलनिधि प्रबंधन जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘कॉरपोरेट चलनिधि प्रबंधन समाधान’ (C-LMS) और ‘सरकारी चलनिधि प्रबंधन समाधान’ (G-LMS) लॉन्च किया गया है।ये दोनों समाधान रियल-टाइम, वेब-आधारित और फॉर्मूला संचालित चलनिधि प्रबंधन समाधान प्रदान करते हैं।आईडीबीआई बैंक
बैंकिंग
यूनियन एमएसएमई रुपे क्रेडिट कार्ड
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ मिलकर 25 फरवरी, 2022 को 'यूनियन एमएसएमई रुपे क्रेडिट कार्ड' (Union MSME RuPay Credit Card) लॉन्च किया।इसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के व्यवसाय संबंधी कार्य के खर्चों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है। इस कार्ड में 50 दिनों तक ब्याज मुक्त क्रेडिट
बैंकिंग
साउथ इंडियन बैंक ने छ: आईबीए अवॉर्ड जीते
केरल मुख्यालय वाले साउथ इंडियन बैंक ने वार्षिक आईबीए बैंकिंग टेक्नोलॉजी अवार्ड्स के 17वें संस्करण में 'बेस्ट टेक्नोलॉजी बैंक ऑफ द ईयर' सहित छ: पुरस्कार जीते हैं।साउथ इंडियन बैंक को भारत में कार्यरत 247 बैंकिंग कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा स्थापित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।साउथ इंडियन बैंक ने 7 प्रतिष्ठित श्रेणियों में से 6 में
बैंकिंग
यस बैंक ने शुरू किया एग्री इन्फिनिटी प्रोग्राम
निजी क्षेत्र के ऋणदाता यस बैंक ने 14 फरवरी, 2022 को एक वार्षिक स्टार्टअप सक्षमकर्ता कार्यक्रम 'एग्री इन्फिनिटी प्रोग्राम'(Agri Infinity program) शुरू करने की घोषणा की।इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में उद्यमशीलता वाले उपक्रमों को सलाह देकर खाद्य और कृषि पारिस्थितिकी तंत्र के लिए डिजिटल वित्तीय समाधानों का सह-विकास करना है।यस बैंक एग्री इन्फिनिटी, स्टार्टअप्स का एक चुनिंदा समूह है, जो
फ़ाइनेंस
फिनटेक ओपन हैकाथॉन
डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे ने नीति आयोग के सहयोग से 2 मार्च, 2022 को वर्चुअल पुरस्कार समारोह में 'फिनटेक ओपन हैकाथॉन' के विजेताओं की घोषणा की।पहला पुरस्कार 'बिजफिज' (BizFiz) नामक एक हैक को दिया गया, जो एमएसएमई के लिए ऋण आवेदन प्रक्रियाओं को आसान बनाने और बैंकों के लिए ऋण हामीदारी की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक समाधान
फ़ाइनेंस
करूर वैश्य बैंक और यूएनएएनयू टेक्नोलॉजीज ने की साझेदारी
करूर वैश्य बैंक ने फरवरी 2022 में परिवहन कॉन्ट्रैक्टर को एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का उपयोग करके फंड की सुविधा यानी डिजिटल फ्रेट फाइनेंस (माल ढुलाई वित्त) के लिए चेन्नई स्थित यूएनएएनयू टेक्नोलॉजीज (UNANU Technologies) के साथ साझेदारी की है।UNANU ने अपने सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म सेट के भीतर ही फ्रेट फाइनेंसिंग सिस्टम का निर्माण किया है।मॉड्यूल 'यू-टर्बो - एक मार्केटप्लेस' का
बीमा
मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान
26 फरवरी, 2022 को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान 'मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ' (Meri Policy Mere Haath) का शुभारंभ किया गया।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आयोजित भव्य किसान समागम में, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस अभियान
बीमा
साइबर समाधान पेश करने के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने की आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के साथ साझेदारी
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने फरवरी 2022 में ग्राहकों को साइबर बीमा समाधान प्रदान करने के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है।आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का साइबर बीमा समाधान ग्राहकों को बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से संबंधित संभावित वित्तीय धोखाधड़ी; आईडी चोरी; फिशिंग या ईमेल स्पूफिंग के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहक एयरटेल
बिजनेस/व्यापार
सेबी ने किया वैकल्पिक निवेश नीति पर सलाहकार समिति का पुनर्गठन
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने फरवरी 2022 में अपनी वैकल्पिक निवेश नीति सलाहकार समिति (Alternative investment policy advisory committee) का पुनर्गठन किया है। यह समिति ‘वैकल्पिक निवेश कोष’ (Alternative Investment Fund: AIF) उद्योग के विकास से संबंधित मुद्दों पर सेबी को सलाह देगा। इस समिति की अध्यक्षता इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति करेंगे। इसमें 20 सदस्य
बिजनेस/व्यापार
योहान पूनावाला को मिला 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड'
19 फरवरी, 2022 को योहान पूनावाला को ऊर्जा अवॉर्ड 2022 में ‘बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड’ (Business Leader of the Year Award) से सम्मानित किया गया। योहन पूनावाला ने ग्रेविटस फाउंडेशन (Gravittus Foundations) के ऊर्जा अवॉर्ड 2022 में अमृता फडणवीस से वर्ष के बिजनेस लीडर का पुरस्कार प्राप्त किया। ऊर्जा अवॉर्ड मनोरंजन, खेल, व्यवसाय, सामाजिक गतिविधियों और शैक्षिक
बिजनेस/व्यापार
गूगल ने भारत में लॉन्च किया 'प्ले पास' सब्सक्रिप्शन
गूगल ने 28 फरवरी, 2022 को भारत में 'प्ले पास' सब्सक्रिप्शन (Play Pass subscription) सेवा शुरू करने की घोषणा की।यह एंड्रॉइड डिवाइस उपयोगकर्ताओं को बिना विज्ञापनों के ऐप खरीदारी और अग्रिम भुगतान पर 1,000 से अधिक एप्लिकेशन और गेम तक पहुंच प्रदान करेगा। भारत में, उपयोगकर्ता एक महीने के ट्रायल के साथ सेवा की शुरुआत कर सकते हैं और 99
बिजनेस/व्यापार
एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण के खिलाफ सेबी का आदेश
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण पर अनुचित नियुक्तियों के लिए अपने कार्यालय का दुरुपयोग करने, एक्सचेंज के संचालन से संबंधित गोपनीय जानकारी को छिपाने में विफलता और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को भ्रामक और और गलत जानकारी देने का दोषी पाया गया है।रामकृष्ण को 1 अप्रैल, 2013
सार्वजानिक उपक्रम
राजस्थान में सौर परियोजनाएं स्थापित करेगा टीएचडीसी इंडिया
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) ने 9 फरवरी, 2022 को राजस्थान में 10,000 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए। ये सौर परियोजनाएं (नवीकरणीय ऊर्जा पार्क/ परियोजनाएं) राजस्थान में 40,000 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जाएंगी। राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (RRECL) के माध्यम से भूमि का आवंटन
चर्चित पुस्तक
चर्चित पुस्तक
'पेजबॉय' (Pageboy) -- इलियट पेज 'हैव यू हर्ड द साउंड ऑफ योर ऑन वॉइस?' (Have You Heard the Sound of Your Own Voice?) -- कृतिका चंद्रशेखर 'द हिंदुत्व पैराडाइम: इंटेग्रल हयूमनिज्म एंड द क्वेस्ट फॉर ए नॉन- वेस्टर्न वर्ल्डव्यू' (The Hindutva Paradigm: Integral Humanism and the Quest for a Non-Western Worldview) -- राम माधव'द क्लाइमेट ऑफ हिस्ट्री इन ए
चर्चित दिवस
विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह (1-7 फरवरी)
महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह फरवरी माह के पहले सप्ताह के दौरान मनाया जाता है। विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह की कल्पना, संस्कृति शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। इसे पहली बार 2010 में संयुक्त राष्ट्र में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय द्वारा प्रस्तावित किया गया था। इस सप्ताह को 2010 में महासभा द्वारा
चर्चित दिवस
विश्व आर्द्रभूमि दिवस (2 फरवरी)
2022 का विषय: 'वेटलैंड्स एक्शन फॉर पीपल एंड नेचर' (Wetlands Action for People and Nature)।महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस आर्द्रभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका और उसके संरक्षण और बहाली को बढ़ावा देने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इसी दिन ईरान के रामसर शहर में 1971 में 'अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि पर रामसर कन्वेंशन' को अपनाया गया
चर्चित दिवस
अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस (4 फरवरी)
महत्वपूर्ण तथ्य: सांस्कृतिक और धार्मिक सहिष्णुता और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए 4 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह दिवस पहली बार 2021 में मनाया गया था। यह दिवस विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच संवाद के साथ-साथ सभी मनुष्यों द्वारा साझा किए गए सामान्य मूल्यों की बढ़ती समझ को बढ़ावा देता
चर्चित दिवस
विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी)
2022 का विषय: 'क्लोज द केयर गैप' (Close the care gap)।महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को ‘यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल’ (UICC) के नेतृत्व में, जागरूकता बढ़ाने, कैंसर शिक्षा में सुधार लाने और लाखों कैंसर से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए व्यक्तिगत, सामूहिक और सरकारी कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
चर्चित दिवस
महिला जननांग विकृति के विरुद्ध शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस (6 फरवरी)
2022 का विषय: 'महिला जननांग विकृति को समाप्त करने के लिए निवेश में तेजी लाना' (Accelerating Investment to End Female Genital Mutilation)।महत्वपूर्ण तथ्य: 2012 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महिला जननांग विकृति (Female Genital Mutilation) की कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने और लोगों में महिलाओं के प्रति सम्मान और स्नेह पैदा करने के उद्देश्य से 6 फरवरी को महिला
चर्चित दिवस
सुरक्षित इंटरनेट दिवस (8 फरवरी)
2022 का विषय: 'टुगैदर फॉर ए बेटर इंटरनेट' (Together for a better internet)।महत्वपूर्ण तथ्य: इंटरनेट को सभी के लिए और विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस यूरोपीय आयोग के सहयोग से 'यूरोपीयन सेफर इंटरनेट सेंटर्स' (European Safer Internet Centres) के इनसेफ/इनहोप नेटवर्क (Insafe/INHOPE network) द्वारा
चर्चित दिवस
विश्व दलहन दिवस (10 फरवरी)
2022 का विषय: 'युवाओं को सतत कृषि खाद्य प्रणालियों को प्राप्त करने मेंसशक्त बनाने के लिए दलहन' ('Pulses to empower youth in achieving sustainable agrifood systems)।महत्वपूर्ण तथ्य: दालों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2019 में यह दिवस मनाने की घोषणा
चर्चित दिवस
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (10 फरवरी)
महत्वपूर्ण तथ्य: इस दिवस का उद्देश्य आंत्र कृमि, उनके प्रकार, बढ़ते बच्चों में उनकी रोकथाम तकनीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और विशेष रूप से 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों में मृदा-संचारित कृमि संक्रमण का पूर्ण उन्मूलन करना है। हेल्मिंथ (कृमि/कीड़े), जो कि मल से दूषित मृदा के माध्यम से फैलते हैं, उन्हें मृदा-संचारित कृमि (आंत्र
चर्चित दिवस
विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस (11 फरवरी)
2022 का विषय: ‘समानता, विविधता और समावेश: जल हमें एकजुट करता है’ (Equity, Diversity, and Inclusion: Water Unites Us)।महत्वपूर्ण तथ्य: इस दिवस का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) विषयों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसका उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों के योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी
चर्चित दिवस
विश्व यूनानी दिवस (11 फरवरी)
2022 विषय: 'अच्छे स्वास्थ्य और सेहत के लिए यूनानी चिकित्सा में आहार और पोषण' (Diet and Nutrition in Unani Medicine for good health and well-being)।महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस समाज सुधारक और महान भारतीय यूनानी चिकित्सक हकीम अजमल खान की जयंती पर मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य यूनानी दवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के बारे में जनजागरूकता फैलाना
चर्चित दिवस
राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस (12 फरवरी)
महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का हिस्सा है, जिसे राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (एनपीसी) द्वारा 12 से 18 फरवरी तक मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का विषय 'उत्पादकता के माध्यम से आत्मनिर्भरता' था। राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद के अनुसार, इस दिवस का उद्देश्य समकालीन प्रासंगिक विषयों के साथ उत्पादकता उपकरणों और तकनीकों के कार्यान्वयन को प्रोत्साहित करना
चर्चित दिवस
राष्ट्रीय महिला दिवस (13 फरवरी)
महत्वपूर्ण तथ्य: सरोजिनी नायडू की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष, 13 फरवरी को भारत की कोकिला की 143वीं जयंती मनाई गई। भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में सबसे महत्वपूर्ण नामों में से एक सरोजिनी नायडू एक राजनीतिक कार्यकर्ता और एक कवियत्री भी थी। उनकी काव्यात्मक और गीतात्मक प्रतिभा के
चर्चित दिवस
विश्व रेडियो दिवस (13 फरवरी)
2022 का विषय: 'रेडियो एंड ट्रस्ट' (Radio and Trust)।महत्वपूर्ण तथ्य: हर साल 13 फरवरी को रेडियो के महत्व के बारे में लोगों और मीडिया में जागरूकता बढ़ाने और रेडियो के माध्यम से सूचना तक पहुंच को प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।यह दिवस 2011 में यूनेस्को के सदस्य देशो द्वारा घोषित किया गया था और बाद में
चर्चित दिवस
अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस (15 फरवरी)
2022 का विषय: 'बेटर सर्वाइवल' इज अचीवेबल# थ्रू योर हैन्ड्स (‘Better Survival’ is achievable-throughyourhands)।महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस बचपन के कैंसर (Childhood Cancer) के बारे में जागरूकता पैदा करने और कैंसर से पीड़ित बच्चों और किशोरों को समर्थन देने के लिए मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रत्येक वर्ष, 0-19 वर्ष के लगभग 400,000 बच्चे और किशोर कैंसर का
चर्चित दिवस
विश्व सामाजिक न्याय दिवस (20 फरवरी)
2022 का विषय: 'औपचारिक रोजगार के माध्यम से सामाजिक न्याय प्राप्त करना' (Achieving Social Justice through Formal Employment)।महत्वपूर्ण तथ्य: इस दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में हो रहे सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है। 26 नवंबर 2007 को, महासभा ने 20 फरवरी को प्रतिवर्ष सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
चर्चित दिवस
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (21 फरवरी)
2022 का विषय: 'बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना: चुनौतियां और अवसर' (Using technology for multilingual learning: Challenges and opportunities)।महत्वपूर्ण तथ्य: बहुभाषी विविधता को बढ़ावा देने के लिए 21 फरवरी को विश्व स्तर पर यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य बहुभाषी समाजों के माध्यम से पारंपरिक ज्ञान और संस्कृतियों को संरक्षित और प्रसारित करना भी
चर्चित दिवस
विश्व चिंतन दिवस (22 फरवरी)
2022 का विषय: 'हमारी दुनिया, हमारा समान भविष्य' (Our World, Our Equal Future)।महत्वपूर्ण तथ्य: वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स (WAGGGS) द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस मनाया जाता है। यह दिवस दोस्ती और महिला सशक्तिकरण का जश्न मनाता है और इसका उद्देश्य 150 देशों में मौजूद 10 मिलियन गर्ल गाइड और स्काउट्स के लिए
चर्चित दिवस
राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस (27 फरवरी)
2022 का विषय: 'खाद्य भविष्यवाद' (Food Futurism)।महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन के लाभों पर लोगों को शिक्षित करने के लिए शुरू की गई एक सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल है। भारत वर्ष 2020 से 27 फरवरी को अपना राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस मना रहा है। दुनिया भर में भी हर साल 27 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय प्रोटीन दिवस मनाया
चर्चित दिवस
विश्व एनजीओ दिवस (27 फरवरी)
महत्वपूर्ण तथ्य: दुनिया भर में समाज में गैर-सरकारी संगठनों और गैर-लाभकारी संगठनों के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करने और उनके सम्मान में यह दिवस मनाया जाता
चर्चित दिवस
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (28 फरवरी)
2022 का विषय: 'सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण' (Integrated Approach in Science and Technology for Sustainable Future)।महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस हर साल 28 फरवरी को 'रमन प्रभाव' की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन, भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी.वी. रमन ने 'रमन प्रभाव' की खोज की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें
संक्षिप्त सामयिकी
तिरुवन्नामलाई स्थित गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) 'पीपल ऑर्गनाइजेशन फॉर प्लानिंग एंड एजुकेशन'(People Organisation for Planning and Education) को फ्रांस सरकार का प्रतिष्ठित मानवाधिकार पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया है। 19 फरवरी को कोलकाता में एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचैम) द्वारा आयोजित 'एनर्जी मीट एंड एक्सीलेंस अवार्ड्स' समारोह में 'कोल इंडिया लिमिटेड' को 'भारत में सबसे भरोसेमंद सार्वजनिक
साक्षात्कार
विशेष
पत्र-पत्रिका संपादकीय
इंडिया डेटा एक्सेसिबिलिटी एंड यूज पॉलिसी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा हाल में जारी 'इंडिया एक्सेसिबिलिटी एंड यूज पॉलिसी' (India Data Accessibility and Use Policy) का मसौदा सार्वजनिक डेटा को साझा करने में आमूल-चूल परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। विभिन्न सरकारी विभागों, स्थानीय प्राधिकरणों, पुलिस बलों, स्वास्थ्य सुविधा प्रणाली और स्कूलों के पास प्रमुख डेटा तक पहुंच है,