हॉर्न ऑफ अफ्रीका में गंभीर सूखे की स्थिति

8 फरवरी, 2022 को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के अनुसार, गंभीर सूखे की स्थिति के कारण हॉर्न ऑफ अफ्रीका में अनुमानित रूप से 13 मिलियन लोगों को गंभीर भूख का सामना करना पड़ रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्य: सोमालिया, इथियोपिया और केन्या सहित इस क्षेत्र में लोग 1981 के बाद से दर्ज की गई सबसे शुष्क परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

  • संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने, एक बड़े मानवीय संकट को रोकने के लिए तत्काल सहायता का आह्वान किया है।
  • सूखे की स्थिति चारागाही और कृषक समुदायों को प्रभावित कर रही है। इसके अलावा इस क्षेत्र में कुपोषण दर भी अधिक है।
  • संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने कहा कि अगले छ: महीनों में 45 लाख लोगों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए उसे 327 मिलियन डॉलर की आवश्यकता है।

जीके फ़ैक्ट

  • 'हॉर्न ऑफ अफ्रीका' अफ्रीका महाद्वीप का सबसे पूर्वी विस्तार है, जिसमें इथियोपिया, इरिट्रिया, सोमालिया और जिबूती शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय संबंध