अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022
23 फरवरी, 2022 को यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा संकलित वार्षिक रिपोर्ट ‘अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022’ (International Intellectual Property Index 2022) जारी किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य: यह इस सूचकांक का 10वां वार्षिक संस्करण था, जिसमें 55 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में बौद्धिक संपदा ढांचे का मूल्यांकन किया गया है।
- अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक पेटेंट और कॉपीराइट नीतियों, आईपी परिसंपत्तियों के व्यावसायीकरण और किसी देश की अंतरराष्ट्रीय संधियों के संपुष्टि का मूल्यांकन करता है।
- 45 अर्थव्यवस्थाओं ने अपने स्कोर में शुद्ध सुधार दर्ज किया है। संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, और पेरू ने अपने स्कोर में क्रमशः 4.04%, 3.91%, और 2.76% का सुधार किया है।
- सूचकांक 2022 में अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे, जर्मनी तीसरे, स्वीडन चौथे और फ्रांस पांचवें स्थान पर रहा।
- सूचकांक के इस संस्करण में वेनेजुएला को 55वां स्थान दिया गया है।
भारत की स्थिति: इस सूचकांक में भारत 43वें स्थान पर है। भारत का समग्र बौद्धिक संपदा स्कोर 38.4% से बढ़कर 38.64% हो गया है।
- वर्ष 2021 के सूचकांक में भारत 40वें स्थान पर था।
अंतरराष्ट्रीय संबंध
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 भारत-चीन व्यापार
- 3 चौथा भारत-ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा संवाद
- 4 भारत-बांग्लादेश रेलवे अनुबंध
- 5 भारत और ऑस्ट्रेलिया पर्यटन सहयोग
- 6 भारत और जर्मनी सहयोग कार्य योजना 2022
- 7 नेपाल बनेगा भारत के यूपीआई प्लेटफॉर्म को अपनाने वाला पहला देश
- 8 श्रीलंका का एकात्मक डिजिटल पहचान फ्रेमवर्क
- 9 हॉर्न ऑफ अफ्रीका में गंभीर सूखे की स्थिति
- 10 सेमीकंडक्टर की आपूर्ति के लिए यूरोपीय संघ की योजना
- 11 एक्जिम बैंक ने किया श्रीलंका से 50 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता
- 12 एचआईवी से ठीक होने वाली पहली महिला
- 13 मरिया
- 14 प्लास्टिक प्रदूषण पर संकल्प
- 15 मानवाधिकार परिषद में रूस की निंदा वाले प्रस्ताव पर भारत ने बनाई दूरी
- 16 मोंट्रेक्स कन्वेंशन
- 17 अमेरिका की नई हिंद-प्रशांत रणनीति
- 18 ईआईयू लोकतंत्र सूचकांक 2021
- 19 रूस-यूक्रेन संघर्ष
- 20 वन ओशन समिट