मरिया
दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक (कार्गो) विमान, 'एंटोनोव एएन -225' (Antonov An-225) यूक्रेन में रूसी हमले में होस्टोमेल / गोस्टोमेल हवाई अड्डे पर अपने बेस पर तबाह हो गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य: इसे औपचारिक रूप से 'कोसाक' (Cossack) (नाटो ऑपरेटिंग कोड) के रूप में जाना जाता था।
- 84 मीटर लंबा (276 फीट) यह विमान 528 मील प्रति घंटे तक की स्पीड से 250 टन (551,000 पाउंड) कार्गो परिवहन कर सकता है।
- इसका नाम मरिया (mriya) रखा गया था, जिसका यूक्रेनी में अर्थ है 'सपना'। इसने 1988 में अपनी पहली उड़ान भरी थी।
- इसे शुरू में बुरान ले जाने के लिए सोवियत वैमानिकी कार्यक्रम के हिस्से के रूप में डिजाइन किया गया था, जो यूएस के स्पेस शटल का सोवियत संस्करण था।
- 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद, जब बुरान कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था, तो विमान का उपयोग बड़े पैमाने पर माल परिवहन के लिए किया जाने लगा।
- एंटोनोव कंपनी का प्रबंधन करने वाली यूक्रेन की रक्षा विनिर्माता यूक्रोबॉरोनप्रोम (Ukroboronprom) ने घोषणा की है कि इसे फिर से ठीक करने की लागत 3 अरब डॉलर से अधिक होगी और इसमें पांच साल से अधिक समय लगेगा।
अंतरराष्ट्रीय संबंध
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 भारत-चीन व्यापार
- 3 चौथा भारत-ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा संवाद
- 4 भारत-बांग्लादेश रेलवे अनुबंध
- 5 भारत और ऑस्ट्रेलिया पर्यटन सहयोग
- 6 भारत और जर्मनी सहयोग कार्य योजना 2022
- 7 नेपाल बनेगा भारत के यूपीआई प्लेटफॉर्म को अपनाने वाला पहला देश
- 8 श्रीलंका का एकात्मक डिजिटल पहचान फ्रेमवर्क
- 9 हॉर्न ऑफ अफ्रीका में गंभीर सूखे की स्थिति
- 10 सेमीकंडक्टर की आपूर्ति के लिए यूरोपीय संघ की योजना
- 11 एक्जिम बैंक ने किया श्रीलंका से 50 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता
- 12 एचआईवी से ठीक होने वाली पहली महिला
- 13 प्लास्टिक प्रदूषण पर संकल्प
- 14 मानवाधिकार परिषद में रूस की निंदा वाले प्रस्ताव पर भारत ने बनाई दूरी
- 15 मोंट्रेक्स कन्वेंशन
- 16 अमेरिका की नई हिंद-प्रशांत रणनीति
- 17 ईआईयू लोकतंत्र सूचकांक 2021
- 18 अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022
- 19 रूस-यूक्रेन संघर्ष
- 20 वन ओशन समिट