ईआईयू लोकतंत्र सूचकांक 2021
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने 10 फरवरी, 2022 को 'ईआईयू लोकतंत्र सूचकांक 2021' (EIU’s Democracy Index 2021) जारी किया।
महत्वपूर्ण तथ्य: यह सूचकांक यूनाइटेड किंगडम स्थित एक निजी कंपनी ‘इकोनॉमिस्ट ग्रुप’ के अनुसंधान प्रभाग, इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा संकलित किया जाता है।
- सूचकांक दुनिया भर में लोकतंत्र के लिए निरंतर चुनौतियों पर प्रकाश डालता है, जिसमें कोरोनो वायरस महामारी का दबाव और सत्तावादी शासन विकल्पों के लिए बढ़ता समर्थन शामिल है।
- दुनिया की आधी से भी कम (45.7%) आबादी अब किसी न किसी प्रकार के लोकतांत्रिक शासन में रहती है।
- यह सूचकांक 60 संकेतकों पर आधारित है, जिन्हें पांच मापदंडों में बांटा गया है। ये हैं- चुनावी प्रक्रिया और बहुलवाद, सरकार के कामकाज, राजनीतिक भागीदारी, राजनीतिक संस्कृति और नागरिक स्वतंत्रता।
- लोकतंत्र सूचकांक में नॉर्वे पहले स्थान पर है, उसके बाद न्यूजीलैंड, फिनलैंड, स्वीडन और आइसलैंड हैं।
- अफगानिस्तान सूचकांक में अंतिम 167वें स्थान पर है, उसके बाद म्यांमार 166वें और उत्तर कोरिया 165वें स्थान पर है।
भारत की स्थिति: लोकतंत्र सूचकांक 2021 में भारत 46वें स्थान पर है।
- भारत का स्कोर 6.91 है। राजनीतिक संस्कृति के मानदंड पर इसका स्कोर सबसे कम (5) और चुनावी प्रक्रिया और बहुलवाद के मानदंड पर उच्चतम (8.67) है।
- नागरिक स्वतंत्रता, राजनीतिक भागीदारी और सरकार के कामकाज के मानकों पर भारत का स्कोर क्रमशः 6.18, 7.22 और 7.50 है।
- भारत 2020 के सूचकांक में 53वें स्थान पर था।
जीके फ़ैक्ट
|
अंतरराष्ट्रीय संबंध
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 भारत-चीन व्यापार
- 3 चौथा भारत-ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा संवाद
- 4 भारत-बांग्लादेश रेलवे अनुबंध
- 5 भारत और ऑस्ट्रेलिया पर्यटन सहयोग
- 6 भारत और जर्मनी सहयोग कार्य योजना 2022
- 7 नेपाल बनेगा भारत के यूपीआई प्लेटफॉर्म को अपनाने वाला पहला देश
- 8 श्रीलंका का एकात्मक डिजिटल पहचान फ्रेमवर्क
- 9 हॉर्न ऑफ अफ्रीका में गंभीर सूखे की स्थिति
- 10 सेमीकंडक्टर की आपूर्ति के लिए यूरोपीय संघ की योजना
- 11 एक्जिम बैंक ने किया श्रीलंका से 50 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता
- 12 एचआईवी से ठीक होने वाली पहली महिला
- 13 मरिया
- 14 प्लास्टिक प्रदूषण पर संकल्प
- 15 मानवाधिकार परिषद में रूस की निंदा वाले प्रस्ताव पर भारत ने बनाई दूरी
- 16 मोंट्रेक्स कन्वेंशन
- 17 अमेरिका की नई हिंद-प्रशांत रणनीति
- 18 अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022
- 19 रूस-यूक्रेन संघर्ष
- 20 वन ओशन समिट