संक्षिप्त सामयिकी

  • 3 फरवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी ने संयुक्त रूप से त्रिपुरा- बांग्लादेश सीमा पर कमालपुर- कुमारघाट पर तीसरे बॉर्डर हाट की आधारशिला रखी।
  • 13 फरवरी को एक विशेष संसदीय सभा द्वारा जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर (Frank-Walter Steinmeier) को पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया।
  • दुनिया की पहली स्वच्छ-ऊर्जा, हाइड्रोजन से चलने वाली फ्लाइंग बोट 'द जेट' दुबई में लॉन्च की जाएगी।
  • पाकिस्तान ने 17 फरवरी को माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति परोपकारी बिल गेट्स को गरीबी तथा पोलियो और तपेदिक जैसी बीमारियों को कम करने में उनके योगदान के लिए अपने दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'हिलाल-ए-पाकिस्तान' (Hilal-e-Pakistan) से सम्मानित किया है।
  • विदेशी कंपनियों पर यूरोपीय संघ की निर्भरता में कमी करने और प्रमुख संचार सेवाओं और निगरानी डेटा में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप के खिलाफ रक्षा करने के उद्देश्य से यूरोपीय आयोग ने 15फरवरी को 6 बिलियन यूरो की 'उपग्रह संचार योजना ' (satellite communications plan) तैयार की है।
  • बुर्किना फासो के सैन्य नेता पॉल-हेनरी सांडोगो दामिबा ने 16 फरवरी को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। दामिबा ने एक सैन्य जुंटा का नेतृत्व किया था, जिसने 24 जनवरी को राष्ट्रपति रोच काबोरे को अपदस्थ कर दिया था।
  • रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज (थल सेना) के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल-मुटैर 14 फरवरी 2022 को भारत की एक ऐतिहासिक यात्रा पर आए।
  • इजराइल फरवरी 2022 में नागरिक हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ानों की अनुमति देने वाला पहला देश बन गया है।
  • निरस्त्रीकरण और अप्रसार मामलों पर भारत-यूरोपीय संघ के परामर्श का सातवां दौर 10 फरवरी को एक आभासी प्रारूप में आयोजित किया गया था। परामर्श 'भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए रोडमैप टू 2025 के तहत संवाद तंत्र' का हिस्सा हैं।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने 10 फरवरी को पांच वर्षों में हजारों इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए लगभग 5 बिलियन डॉलर की अपनी योजना का अनावरण किया।
  • उष्णकटिबंधीय तूफान ‘एना’ के बाद 2022 में तीन और उष्णकटिबंधीय चक्रवातों 'बत्सिराई' , ‘डुमाको’ और ‘एमनती’ ने मेडागास्कर में कहर बरपाया है।
  • न्यायमूर्ति आयशा मलिक ने जनवरी 2022 में पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध