डार्कथॉन-2022
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा 15 फरवरी, 2022 को नई दिल्ली में 'डार्कथॉन-2022' (Darkathon-2022) का आयोजन किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य: इसका आयोजन दुनिया भर में डार्कनेट के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी का मुकाबला करने के लिए समाधान खोजने हेतु किया गया।
- इस पहल का उद्देश्य डार्कनेट बाजारों की गुमनामी को उजागर करने के लिए प्रभावी समाधान खोजने हेतु छात्रों, युवाओं और तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल करना है।
- यह हैकाथॉन तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जो 15 फरवरी से शुरू होकर 22 अप्रैल, 2022 को समाप्त होगा। डार्कथॉन के लिए पंजीकरण 31 मार्च तक होगा। ग्रैंड फिनाले 22 अप्रैल को होगा।
- डार्कथॉन के विजेता को 2.5 लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता को 2 लाख रुपये जबकि तीसरे विजेता को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो: भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसी है।
- एजेंसी को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के प्रावधानों के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध पदार्थों के उपयोग से निपटने का काम सौंपा गया है।
- इसकी स्थापना 1986 में की गई। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
राष्ट्रीय परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 जमीन पर हमला करने में सक्षम ब्रह्मोस मिसाइल
- 3 बेरोजगारी के कारण आत्महत्या
- 4 स्वच्छता सारथी फेलोशिप 2022
- 5 संशोधित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
- 6 मेदारम जात्रा
- 7 भारत की जी-20 अध्यक्षता
- 8 समृद्ध पहल
- 9 केंद्रीय मीडिया प्रत्यायन दिशानिर्देश-2022
- 10 सीमा अवसंरचना और प्रबंधन योजना
- 11 स्ट्रीट चिल्ड्रन की सुरक्षा
- 12 'प्रवासियों और स्वदेश वापस लौटने वाले लोगों के लिए राहत और पुनर्वास' की समग्र योजना
- 13 भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड
- 14 आधुनिक तकनीकों पर आधारित रक्षा भूमि सर्वेक्षण
- 15 पुलिस बलों के आधुनिकीकरण की योजना
- 16 स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी
- 17 अंतर-संचालन योग्य आपराधिक न्याय प्रणाली परियोजना
- 18 तारापुर नरसंहार
- 19 राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान
- 20 ईट राइट कैंपस
- 21 इंडियन होम रूल सोसाइटी
- 22 12वां राष्ट्रपति फ्लीट रिव्यू 2022
- 23 सस्टेनेबल सिटीज इंडिया प्रोग्राम
- 24 आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
- 25 ऑपरेशन आहट
- 26 गहन मिशन इंद्रधनुष 4.0
- 27 स्माइल योजना
- 28 ऑपरेशन गंगा
- 29 नव भारत साक्षरता कार्यक्रम