इंडियन होम रूल सोसाइटी

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत, भारत सरकार ने 18 फरवरी, 2022 को इंडियन होम रूल सोसाइटी (INDIAN HOME RULE SOCIETY) की नींव का स्मरणोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: लंदन स्थित भारतीय संगठन इंडियन होम रूल सोसायटी का 18 फरवरी,1905 में गठन किया गया था।

  • यह संगठन भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्व-शासन के लिए बनाया गया था।
  • इसके संस्थापक श्यामजी कृष्ण वर्मा थे। उन्होंने ब्रिटेन में भीकाजी कामा, दादा भाई नारोजी और सरदार सिंह जी रावजी राणा जैसे प्रमुख राष्ट्रवादियों के सहयोग से यह संगठन तैयार किया था।
  • यह इंडियन नेशनल कांग्रेस की ब्रिटेन समिति का एक प्रतिस्पर्धी संगठन माना जाता था।
  • इसका उद्देश्य भारत में स्व-शासन की स्थापना करना और ब्रिटेन में इसके लिए समर्थन हासिल करना था।
  • इस संगठन के सदस्य केवल भारतीय ही हो सकते थे। लंदन में युवा भारतीय छात्रों का इस सोसायटी को अपार समर्थन मिला और यह भारत में क्रान्तिकारी आंदोलनों के सम्पर्क में भी रहा।

जीके फ़ैक्ट

  • वर्ष 2003 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप मेंनरेन्द्र मोदी स्विटजरलैंड से श्यामजी कृष्ण वर्मा की अस्थियां स्वदेश लाये थे।

राष्ट्रीय परिदृश्य