संशोधित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा 4 फरवरी, 2022 को लोक सभा में दी गई जानकरी के अनुसार संशोधित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दूसरी संतान लड़की होने पर मातृत्व लाभ कार्यक्रम को विस्तारित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तथ्य: 2017 में शुरू की गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: PMMVY) के तहत पहले बच्चे के जन्म के लिए एक महिला को आंशिक रूप से क्षतिपूर्ति के लिए 5,000 रुपए का मातृत्व लाभ प्रदान किया जाता है।

  • इसका उद्देश्य मां और बच्चे के पोषण संबंधी देखभाल में सुधार करना है।
  • कुछ शर्तों को पूरा करने पर यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है।
  • पात्र लाभार्थियों को संस्थागत प्रसव के बाद एक अन्य योजना, जननी सुरक्षा योजना के तहत लगभग 1,000 रुपए का नकद प्रोत्साहन भी दिया जाता है। इस प्रकार एक महिला को औसतन कुल 6,000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
  • महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण का एकीकृत लाभ देने के लिए हाल में मिशन शक्ति का आरंभ किया गया है।
  • जन्म पूर्व लिंग चयन को हतोत्साहित करने और बालिकाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति के तहत संशोधित PMMVY के तहत, अगर दूसरी संतान लड़की हो तो भी 6000 रुपए की राशि का मातृत्व लाभ प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय परिदृश्य