जमीन पर हमला करने में सक्षम ब्रह्मोस मिसाइल

भारतीय नौसेना ने 5 मार्च, 2022 को स्टील्थ विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से लंबी दूरी की जमीन पर हमला करने में सक्षम ब्रह्मोस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: मिसाइल ने एक लंबी रेंज के प्रक्षेप वक्र को पार करने के बाद अपने लक्ष्य पर सटीकता के साथ निशाना साधा और जटिल युद्धाभ्यास किया।

  • यह उपलब्धि भारतीय नौसेना की जरूरत पड़ने पर दूर से हमला करने और समुद्र से जमीन तक हमला करने की क्षमता को स्थापित करती है।
  • 'ब्रह्मोस एयरोस्पेस' एक भारत-रूस संयुक्त उद्यम है। ब्रह्मोस मिसाइल 2.8 मैक या ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना की गति से उड़ान भरती है।

राष्ट्रीय परिदृश्य