गहन मिशन इंद्रधनुष 4.0
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 7 फरवरी, 2022 को 'गहन मिशन इंद्रधनुष 4.0' (Intensified Mission Indradhanush: IMI 4.0) का शुभारंभ किया।
IMI 4.0 की विशेषतायें: IMI 4.0 के तीन दौर (राउंड) की योजना बनाई गई है ताकि कोविड-19 महामारी के कारण उभरी कमियों को पूरा किया जा सके।
- यह गतिविधि 33 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 416 जिलों में संचालित की जाएगी।
- इन जिलों को नवीनतम राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 रिपोर्ट के अनुरूप टीकाकरण कवरेज, स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) के आंकड़ों और टीके से बचाव योग्य बीमारियों की संख्या के आधार पर चिह्नित किया गया है।
- इसके अलावा राज्यों द्वारा सुझाए गए जिलों को भी इसमें शामिल किया गया है।
मिशन इन्द्रधनुष: पूर्ण टीकाकरण कवरेज बढ़ाने के उद्देश्य से कम टीकाकरण कवरेज, उच्च जोखिम वाले और दुर्गम क्षेत्रों में आंशिक व बिना टीकाकरण वाली गर्भवती महिलाओं व बच्चों को कवर करने और उन्हें टीकों के जरिए बचाव योग्य बीमारियों से सुरक्षा प्रदान के लिए दिसंबर 2014 में मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की गई थी।
- अब तक, देश भर के 701 जिलों को कवर करते हुए मिशन इंद्रधनुष के दस चरणों को पूरा किया जा चुका है।
- अप्रैल 2021 तक मिशन इंद्रधनुष के विभिन्न चरणों के दौरान कुल 3.86 करोड़ बच्चों और 96.8 लाख गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
जीके फ़ैक्ट
|
राष्ट्रीय परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 जमीन पर हमला करने में सक्षम ब्रह्मोस मिसाइल
- 3 बेरोजगारी के कारण आत्महत्या
- 4 स्वच्छता सारथी फेलोशिप 2022
- 5 संशोधित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
- 6 मेदारम जात्रा
- 7 भारत की जी-20 अध्यक्षता
- 8 समृद्ध पहल
- 9 केंद्रीय मीडिया प्रत्यायन दिशानिर्देश-2022
- 10 सीमा अवसंरचना और प्रबंधन योजना
- 11 स्ट्रीट चिल्ड्रन की सुरक्षा
- 12 'प्रवासियों और स्वदेश वापस लौटने वाले लोगों के लिए राहत और पुनर्वास' की समग्र योजना
- 13 भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड
- 14 आधुनिक तकनीकों पर आधारित रक्षा भूमि सर्वेक्षण
- 15 पुलिस बलों के आधुनिकीकरण की योजना
- 16 स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी
- 17 अंतर-संचालन योग्य आपराधिक न्याय प्रणाली परियोजना
- 18 तारापुर नरसंहार
- 19 राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान
- 20 ईट राइट कैंपस
- 21 इंडियन होम रूल सोसाइटी
- 22 12वां राष्ट्रपति फ्लीट रिव्यू 2022
- 23 सस्टेनेबल सिटीज इंडिया प्रोग्राम
- 24 आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
- 25 ऑपरेशन आहट
- 26 स्माइल योजना
- 27 डार्कथॉन-2022
- 28 ऑपरेशन गंगा
- 29 नव भारत साक्षरता कार्यक्रम