भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (Bhakra Beas Management Board) के सदस्यों के चयन के लिए एक नया मानदंड अपनाने के केंद्र सरकार के फैसले की पंजाब और हरियाणा में राजनीतिक दलों द्वारा आलोचना की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड नियम, 1974 के अनुसार, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में सदस्य (विद्युत) पंजाब से और सदस्य (सिंचाई) हरियाणा से होते थे।

  • लेकिन 2022 के संशोधित नियमों में इस आवश्यकता को समाप्त कर दिया गया है।
  • विपक्षी दलों का तर्क है कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में पंजाब और हरियाणा की स्थायी सदस्यता समाप्त करना उनके अधिकारों पर हमला है।

पृष्ठभूमि: 1960 के सिंधु जल समझौते के अनुसार, रावी, ब्यास और सतलुज का जल भारत को आवंटित किया गया है और यह देश के भीतर सिंचाई उद्देश्यों के लिए उपयोग के लिए उपलब्ध है।

  • ब्यास और सतलुज पर भाखड़ा देहर और ब्यास बिजली परियोजनाओं का निर्माण किया गया।
  • भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड इन परियोजनाओं को नियंत्रित करता है और ‘व्यय’ भागीदार राज्यों द्वारा उनकी हिस्सेदारी के अनुपात में साझा किया जाता है।
  • पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के तहत, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के हिस्से को पंजाब और हरियाणा के बीच 58:42 के अनुपात में विभाजित किया गया था, जिसमें कुछ हिस्सा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश को बाद में जोड़ा गया था।
  • मुख्य रूप से, पंजाब और हरियाणा दो प्रमुख लाभार्थी हैं, और इसमें भी पंजाब का बड़ा हिस्सा है।

इन्हें भी जानें

वीआईपी सुरक्षा कवर

सुरक्षा आम तौर पर किसी ऐसे व्यक्ति को दी जाती है, जो सरकार या नागरिक समाज में महत्वपूर्ण स्थिति या पद पर रहते हैं । इस प्रकार की सुरक्षा को 'वीआईपी सुरक्षा' कहा जाता है।

  • सुरक्षा का स्तर केंद्र के मामले में गृह मंत्रालय और राज्यों के मामले में राज्य सरकार द्वारा तय किया जाता है। केंद्र और राज्यों की सरकारों द्वारा व्यक्तियों के लिए सुरक्षा के स्तर निर्धारित किए गए हैं। मोटे तौर पर छ: प्रकार के सुरक्षा कवर हैं- एक्स, वाई, वाई प्लस, जेड, जेड प्लस और एसपीजी (विशेष सुरक्षा समूह)। एसपीजी केवल प्रधानमंत्री और उनके निकट पारिवारिक सदस्यों के लिए है। केंद्र या राज्य सरकारों के पास खतरे के बारे में इनपुट होने पर अन्य सुरक्षा श्रेणियां किसी को भी प्रदान की जा सकती हैं। एक्स श्रेणी की सुरक्षा में आमतौर पर एक बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी होता है। वाई श्रेणी में चलायमान सुरक्षा के लिए एक बंदूकधारी और स्थिर सुरक्षा के लिए एक सुरक्षाकर्मी (रोटेशन के आधार पर चार सुरक्षाकर्मी) होता है। वाई प्लस श्रेणी में सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी और आवास की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षाकर्मी (रोटेशन के आधार पर चार सुरक्षाकर्मी) होते हैं। जेड श्रेणी में सुरक्षा के लिए छ: बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी और आवास की सुरक्षा के लिए दो (अतिरिक्त आठ) सुरक्षाकर्मी होते हैं। जेड प्लस श्रेणी में सुरक्षा के लिए 10 सुरक्षाकर्मी और आवास सुरक्षा के लिए दो (अतिरिक्त आठ) सुरक्षाकर्मी होते हैं।

राष्ट्रीय परिदृश्य