पुलिस बलों के आधुनिकीकरण की योजना
13 फरवरी, 2022 को केंद्र सरकार ने 26,275 करोड़ रुपए के वित्तीय परिव्यय के साथ 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए पुलिस बलों के आधुनिकीकरण की वृहद् योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है।
योजना की मुख्य विशेषताएं: योजना के तहत आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था, पुलिस द्वारा आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने, मादक पदार्थों पर नियंत्रण के लिए राज्यों की सहायता और देश में एक मजबूत फॉरेंसिक व्यवस्था विकसित करके आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रावधान किए गए हैं।
- राज्य पुलिस बलों के आधुनिकीकरण की योजना के लिए केंद्रीय परिव्यय के रूप में 4,846 करोड़ रुपए निर्धारित।
- 2,080.50 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ फॉरेंसिक क्षमताओं के आधुनिकीकरण के लिए एक केंद्रीय योजना को मंजूरी।
- केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, उग्रवाद प्रभावित उत्तर पूर्वी राज्यों और वामपंथी उग्रवादप्रभावित क्षेत्रों के लिए सुरक्षा संबंधी व्यय के लिए 18,839 करोड़ रुपए का केंद्रीय परिव्यय निर्धारित।
- 8,689 करोड़ रुपये के केंद्रीय परिव्यय के साथ वामपंथी उग्रवाद से संबंधित छ: योजनाओं को मंजूरी।
- भारतीय रिजर्व बटालियनों/विशेष भारतीय रिजर्व बटालियनों की स्थापना के लिए 350 करोड़ रुपए के केंद्रीय परिव्यय को मंजूरी।
- 50 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ केंद्रीय क्षेत्र की योजना 'मादक पदार्थ नियंत्रण के लिए राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को सहायता' को जारी रखा गया है।
जीके फ़ैक्ट
|
राष्ट्रीय परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 जमीन पर हमला करने में सक्षम ब्रह्मोस मिसाइल
- 3 बेरोजगारी के कारण आत्महत्या
- 4 स्वच्छता सारथी फेलोशिप 2022
- 5 संशोधित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
- 6 मेदारम जात्रा
- 7 भारत की जी-20 अध्यक्षता
- 8 समृद्ध पहल
- 9 केंद्रीय मीडिया प्रत्यायन दिशानिर्देश-2022
- 10 सीमा अवसंरचना और प्रबंधन योजना
- 11 स्ट्रीट चिल्ड्रन की सुरक्षा
- 12 'प्रवासियों और स्वदेश वापस लौटने वाले लोगों के लिए राहत और पुनर्वास' की समग्र योजना
- 13 भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड
- 14 आधुनिक तकनीकों पर आधारित रक्षा भूमि सर्वेक्षण
- 15 स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी
- 16 अंतर-संचालन योग्य आपराधिक न्याय प्रणाली परियोजना
- 17 तारापुर नरसंहार
- 18 राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान
- 19 ईट राइट कैंपस
- 20 इंडियन होम रूल सोसाइटी
- 21 12वां राष्ट्रपति फ्लीट रिव्यू 2022
- 22 सस्टेनेबल सिटीज इंडिया प्रोग्राम
- 23 आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
- 24 ऑपरेशन आहट
- 25 गहन मिशन इंद्रधनुष 4.0
- 26 स्माइल योजना
- 27 डार्कथॉन-2022
- 28 ऑपरेशन गंगा
- 29 नव भारत साक्षरता कार्यक्रम