12वां राष्ट्रपति फ्लीट रिव्यू 2022

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 फरवरी को विशाखापत्तनम में आयोजित भारतीय नौसेना के ‘12वें राष्ट्रपति फ्लीट रिव्यू’ (12th Presidential Fleet Review) में हिस्सा लिया।

महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रपति फ्लीट रिव्यू के दौरान देश के राष्ट्रपति नौसेना की क्षमता का जायजा लेते हैं।

  • फ्लीट रिव्यू प्रत्येक राष्ट्रपति के अधीन एक बार होता है, जो सशस्त्र बलों का सर्वोच्च कमांडर होता है।
  • नौसेना के बंदरगाहों में से एक पर सभी जहाजों को देखने के लिए राष्ट्रपति को नौसेना के जहाजों में से एक पर ले जाया जाता है, जिसे 'राष्ट्रपति की नौका' (President’s Yacht) कहा जाता है। इस वर्ष राष्ट्रपति की नौका 'स्वदेश में निर्मित नौसेना अपतटीय गश्ती पोत, 'आईएनएस सुमित्रा' थी।
  • राष्ट्रपति ने नौसेना और तटरक्षक बल के 60 से अधिक जहाजों और पनडुब्बियों और 55 विमानों की समीक्षा की।

पूर्व फ्लीट रिव्यू: पहली बार 1953 में डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा फ्लीट रिव्यू किया गया था। अगला रिव्यू 1964 में राष्ट्रपति ने नहीं बल्कि तत्कालीन रक्षा मंत्री वाई बी चव्हाण ने किया था।

  • इसके बाद से, राष्ट्रपति बेड़े की समीक्षा कर रहे हैं। इससे पूर्व आखिरी बार 2016 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व में फ्लीट रिव्यू किया गया था।

राष्ट्रीय परिदृश्य