नाभिकीय संलयन से ऊर्जा

फरवरी 2022 में यूनाइटेड किंगडम के वैज्ञानिकों ने कहा कि उन्होंने नाभिकीय संलयन ऊर्जा (nuclear fusion energy) के उत्पादन या सूर्य से ऊर्जा के उत्पादन के तरीके की समान प्रक्रिया में एक नई उपलब्धि हासिल की है।

महत्वपूर्ण तथ्य: नाभिकीय संलयन द्वारा ऊर्जा मानव जाति की लंबे समय से चली आ रही खोजों में से एक है क्योंकि यह कम कार्बन का उत्सर्जन करती है, जो वर्तमान नाभिकीय ऊर्जा का उत्पादन करने के तरीकों की तुलना में सुरक्षित है।

  • संयुक्त यूरोपीय टोरस (जेईटी) सुविधा में एक टीम ने दिसंबर में एक प्रयोग के दौरान 59 मेगाजूल निरंतर ऊर्जा उत्पन्न की, जो 1997 के रिकॉर्ड के दोगुने से अधिक है।
  • जेईटी साइट दुनिया में अपनी तरह की सबसे बड़ी परिचालन साइट है।
  • एक किलोग्राम संलयन ईंधन में एक किलोग्राम कोयले, तेल या गैस की तुलना में लगभग 10 मिलियन गुना अधिक ऊर्जा होती है।
  • एक डोनट के आकार के उपकरण (doughnut-shaped apparatus) ‘टोकामक’ नामक मशीन में ऊर्जा का उत्पादन किया गया।
  • ड्यूटेरियम और ट्राइटियम हाइड्रोजन के समस्थानिक हैं, इनसे प्लाज्मा बनाने के लिए सूर्य के केंद्र की तुलना में 10 गुना अधिक तापमान पर गर्म किया गया।
  • इन महत्वपूर्ण प्रयोगों का रिकॉर्ड और वैज्ञानिक डेटा इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (ITER) के लिए महत्वपूर्ण है, जो जेईटी का वृहदऔर अधिक उन्नत संस्करण है।

जीके फ़ैक्ट

  • ITER एक संलयन अनुसंधान की विशाल परियोजना है जो सात सदस्यों - चीन, यूरोपीय संघ, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, रूस और अमेरिका द्वारा समर्थित है, जो संयुक्त रूप से सबसे बड़े टोकामक के निर्माण के लिए सहयोग कर रहे हैं।ITER फ्रांस के दक्षिण में स्थित है।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी