क्रायटोडैक्टाइलस एक्सर्सिटस

फरवरी 2022 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार पशु चिकित्सकों की एक टीम ने मेघालय के उमरोई मिलिट्री स्टेशन के एक जंगली हिस्से से 'बेंट-टोड गेको' (bent-toed gecko) छिपकली की एक नई प्रजाति को दर्ज किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: इसका वैज्ञानिक नाम 'क्रायटोडैक्टाइलस एक्सर्सिटस' (Crytodactylus exercitus) है और अंग्रेजी नाम 'इंडियन आर्मी बेंट-टोड गेको' (Indian Army’s bent-toed gecko) है।

  • देश के लिए सेना की सेवाओं के लिए सेना को सम्मानित करने के लिए यह नाम दिया गया है।
  • अन्य प्रजातियां: इस अध्ययन की खोज 'यूरोपियन जर्नल ऑफ टैक्सोनॉमी' के नवीनतम अंक में प्रकाशित हुई थी।
  • इसके अलावा एक और नए ‘बेंट-टोड गेको’ को मिजोरम के सियाहा जिले (जहां यह पाया गया था) के नाम पर ‘क्रायटोडैक्टाइलस सियाहेन्सिस’ (Cyrtodactylus Siahaensis) नाम दिया गया है।
  • एक अलग अध्ययन में मिजोरम के लुंगलेई शहर के नाम पर ‘बेंट-टोड गेको’ की एक नई प्रजाति 'क्रायटोडैक्टाइलस लुंगलेइन्सिस' (Cyrtodactylus lungleiensis) को दर्ज किया गया था।

गेको: गेको छोटी, ज्यादातर मांसाहारी छिपकली होती हैं। ये अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप पर पाए जाते हैं।

  • अधिकांश गेको प्रजातियां निशाचर हैं, कुछ प्रजातियां दिन के दौरान और सक्रिय होती हैं।

जीके फ़ैक्ट

  • भारत अब बेंट-टोड गेको की 40 प्रजातियां है, जिनमें से 16 उत्तर-पूर्व में है।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी