भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के संचालन हेतु प्रशासकों की समिति

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 11 फरवरी, 2022 को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) के संचालन हेतु तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति (Committee of Administrators: CoA) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

  • चेतन मित्तल (वरिष्ठ अधिवक्ता) और एस.डी. मुदगिल समिति के अन्य सदस्य हैं।
  • अदालत ने अध्यक्ष के लिए 3 लाख रुपए और CoA के सदस्यों के लिए 1 लाख रुपए का मासिक मानदेय भी तय किया है।
  • मनिका बत्रा का एशियाई चैम्पियनशिप के लिए चयन न होने के बाद सितंबर में उनकी याचिका पर यह आदेश दिया गया। अदालत ने माना कि टेबल टेनिस महासंघ खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के बजाय अपने अधिकारियों के हितों का ज्यादा ध्यान रखती है।
  • नवंबर 2021 में नियुक्त तीन सदस्यीय समिति द्वारा जांच रिपोर्ट के बाद अदालत ने भारतीय टेबल टेनिस महासंघ को निलंबित कर दिया है।

खेल परिदृश्य