भारत रिकॉर्ड पांचवीं बार आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप चैम्पियन
भारत ने 5 फरवरी, 2022 को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से पराजित कर रिकॉर्ड पांचवीं बार विश्व कप खिताब अपने नाम किया।
- इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेम्स रेव की 95 रन की पारी की मदद से 44.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 189 रन बनाए। भारत के लिए राज बावा ने 5 विकेट और रवि कुमार ने 4 विकेट लिए।
- जवाब में, यश ढुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शेख रशीद और निशांत सिंधु के अर्धशतकों की मदद से 47.4 ओवर में छ: विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
- इंग्लैंड की कप्तानी टॉम प्रेस्ट ने की। 35 रन की पारी और 5 विकेट हासिल करने वाले भारत के हरफनमौला खिलाड़ी राज बावा को फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
- पूरे टूर्नामेंट के दौरान 506 रन बनाने वाले और 7 विकेट हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
- इससे पहले, भारत ने मोहम्मद कैफ की कप्तानी में 2000 में, विराट कोहली की कप्तानी में 2008 में, उन्मुक्त चंद की कप्तानी में 2012 में और पृथ्वी शॉ की कप्तानी में 2018 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीता था।
जीके फ़ैक्ट
|
खेल परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 सऊदी अरब पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड का एक गोल्फ टूर्नामेंट का प्रस्ताव
- 3 भारत मुंबई में 2023 अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति सत्र की मेजबानी करेगा
- 4 भारतीय रेलवे करेगा दिल्ली में विश्व स्तरीय कुश्ती अकादमी की स्थापना
- 5 भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के संचालन हेतु प्रशासकों की समिति
- 6 प्रो कबड्डी लीग सीजन- 8
- 7 बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक 2022
- 8 कार्लोस अल्काराज रियो 2022 खिताब के साथ सबसे कम उम्र के एटीपी 500 विजेता बन गए
- 9 वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2022
- 10 भारत 1000 एकदिवसीय मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई
- 11 शेन वार्न
- 12 तसनीम मीर
- 13 मीराबाई चानू
- 14 शाकिबुल गनी
- 15 पीआर श्रीजेश
- 16 रमेशबाबू प्रज्ञानानंद
- 17 सादिया तारिक