शेन वार्न

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न का 4 मार्च, 2022 को थाईलैंड के कोह समुई में निधन हो गया।वे 52 वर्ष के थे।

  • उन्होंने 1992 में भारत के खिलाफ सिडनी में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। वार्न ने 145 टेस्ट मैचों और 194 एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया।
  • उन्होंने टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए। वे श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरा सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
  • वॉर्न को 1992 और 2007 के बीच 15 साल के करियर में उनकी अद्वितीय उपलब्धियों के लिए विजडन के पांच क्रिकेटरों में से एक के रूप में नामित किया गया था।

खेल परिदृश्य