रमेशबाबू प्रज्ञानानंद

21 फरवरी, 2022 को 16 वर्षीय भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने एयरथिंग्स मास्टर्स प्रतियोगिता के आठवें दौर में विश्व चैम्पियन और दुनिया के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को पराजित कर दिया। प्रज्ञानानंद ने 39 चालों में काले मोहरों से जीत हासिल की।

  • एयरथिंग्स मास्टर्स, एक 16-खिलाड़ियों का ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट है।
  • प्रज्ञानानंद कार्लसन को पराजित करने वाले विश्वनाथन आनंद और पी हरिकृष्णा के बाद तीसरे भारतीय बन गए हैं।
  • प्रज्ञानानंद ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करने वाले अभिमन्यु मिश्रा, गुकेश डी, सर्गेई कारजाकिन और जावोखिर सिंदारोवत के बाद पांचवें सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी हैं।
  • उन्होंने इससे पहले 2013 में वर्ल्ड यूथ चेस चैम्पियनशिप अंडर-8 का खिताब जीता था।

जीके फ़ैक्ट

  • न्यू जर्सी, अमेरिका के भारतीय मूल के शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा जुलाई 2021 में शतरंज के इतिहास में सबसे कम उम्र (12 साल 4 महीने और 25 दिन में) के ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।

खेल परिदृश्य