बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक 2022

20 फरवरी को बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक 2022 का समापन बीजिंग के नेशनल स्टेडियम में हुआ। बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक खेल 4 से 20 फरवरी, 2022 तक आयोजित किए गए।

  • पदक तालिका में 16 स्वर्ण, 8 रजत और 13 कांस्य के साथ नॉर्वे शीर्ष पर रहा। जर्मनी 12 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य के साथ दूसरे स्थान, जबकि चीन 9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • इस साल के शीतकालीन खेलों में प्रतिभाग करने वाले एकमात्र भारतीय एथलीट मोहम्मद आरिफ खान बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक थे।
  • जम्मू और कश्मीर के अल्पाइन स्कीयर आरिफ खान ने बीजिंग 2022 में स्लैलम (slalom) और जायंट स्लैलम (giant slalom) स्पर्धाओं में भाग लिया। भारत ने बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में कोई पदक नहीं जीता।
  • 2022 शीतकालीन ओलंपिक का आधिकारिक शुभंकर बिंग ड्वेन ड्वेन (Bing Dwen Dwen) था। बिंग ड्वेन ड्वेन एक पांडा है।

खेल परिदृश्य