विश्व चिंतन दिवस (22 फरवरी)

2022 का विषय: 'हमारी दुनिया, हमारा समान भविष्य' (Our World, Our Equal Future)।

महत्वपूर्ण तथ्य: वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स (WAGGGS) द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस मनाया जाता है।

  • यह दिवस दोस्ती और महिला सशक्तिकरण का जश्न मनाता है और इसका उद्देश्य 150 देशों में मौजूद 10 मिलियन गर्ल गाइड और स्काउट्स के लिए धन जुटाना है।
  • विश्व चिंतन दिवस वैश्विक स्तर पर महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर भी प्रदान करता है।
  • 1926 में, दुनिया भर से गर्ल स्काउट और गर्ल गाइड के प्रतिनिधिमंडल चौथे विश्व सम्मेलन के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में मिले। 1926 से यह दिवस मनाया जा रहा है।

लघु संचिका