विश्व यूनानी दिवस (11 फरवरी)

2022 विषय: 'अच्छे स्वास्थ्य और सेहत के लिए यूनानी चिकित्सा में आहार और पोषण' (Diet and Nutrition in Unani Medicine for good health and well-being)।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस समाज सुधारक और महान भारतीय यूनानी चिकित्सक हकीम अजमल खान की जयंती पर मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य यूनानी दवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के बारे में जनजागरूकता फैलाना है।

  • जीवन, स्वास्थ्य और चिकित्सा का विज्ञान 'यूनानी चिकित्सा पद्धति' का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद करना है।
  • पहला विश्व यूनानी दिवस 2017 में हैदराबाद के केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIUM) में मनाया गया।
  • 11 फरवरी, 1868 को जन्मे हकीम अजमल खान एक शिक्षाविद् और यूनानी चिकित्सा पद्धति में वैज्ञानिक अनुसंधान के संस्थापक थे। वे दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संस्थापकों में से एक थे।

लघु संचिका