प्रथम राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक की नियुक्ति

16 फरवरी, 2022 को नौसेना के पूर्व उप-प्रमुख वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) जी अशोक कुमार को ‘देश का पहला राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक’ (National Maritime Security Coordinator: NMSC) नियुक्त किया गया है।

  • 26/11 के आतंकी हमलों के बाद प्रस्तावित ‘राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक’ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय का हिस्सा होगा, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को रिपोर्ट करेंगे।
  • राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक के रूप में, कुमार के पास समुद्री सुरक्षा और समुद्री सिविल मुद्दों में शामिल सभी एजेंसियों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी होगी। उन्हें देश की नीली अर्थव्यवस्था की जरूरतों को सुधारने का काम भी सौंपा जाएगा।
  • नौसेना ने समुद्री सुरक्षा के मजबूत एकीकरण के लिए एक एक बहु-एजेंसी निकाय 'राष्ट्रीय समुद्री डोमेन जागरूकता केंद्र' (National Maritime Domain Awareness Center) के विकास का भी प्रस्ताव दिया है, जिसमें नौसेना, तटरक्षक बल, खुफिया एजेंसियों, राज्य समुद्री पुलिस बलों, जहाजरानी व बंदरगाह मंत्रालय और मत्स्य पालन मंत्रालय शामिल होंगे।

लघु संचिका