गुजरात की नई जैव प्रौद्योगिकी नीति 2022-27

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 17 फरवरी, 2022 को वर्ष 2022-27 के लिए नई जैव प्रौद्योगिकी नीति की घोषणा की।

उद्देश्य: गुजरात को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त जैव प्रौद्योगिकी हब बनाना।

  • इस नीति के तहत, रणनीतिक परियोजनाएं तथा विशाल और बड़ी परियोजनाएं विशेष पैकेज के लिए पात्र होंगी।
  • इस नई नीति के तहत 200 करोड़ रुपए से कम पूंजी निवेश वाले एमएसएमई को अधिकतम 5 करोड़ रुपए प्रति वर्ष की सहायता के साथ अधिकतम 40 करोड़ रुपए की सहायता दी जाएगी।
  • इसी तरह, 200 करोड़ रुपए से अधिक के पूंजी निवेश वाली विशाल और बड़ी परियोजनाओं और रणनीतिक महत्व जैसी विशेष परियोजनाओं को कुल पूंजीगत व्यय के 25% तक की अधिकतम सीमा तक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • 200 करोड़ रुपये से अधिक के पूंजी निवेश वाली विशाल और बड़ी परियोजनाओं को कुल परिचालन लागत के 15% तक अधिकतम 25 करोड़ रुपये प्रति वर्ष तक की परिचालन व्यय सहायता दी जाएगी।
  • यह सहायता पांच वर्षों में 20 तिमाही किश्तों के रूप में प्रदान की जाएगी।

राज्य परिदृश्य