उत्तराखंड

गड़तांग गली लकड़ी का पुल

  • भारत-चीन सीमा के पास उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में नेलोंग घाटी में 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित 150 साल से अधिक पुराने ‘गड़तांग गली लकड़ी के पुल’ (Water Month) को नवीनीकरण के बाद 18 अगस्त, 2021को 59 साल बाद पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया।
  • माना जाता है कि तिब्बत के लिए एक प्राचीन व्यापार मार्ग पर गड़तांग गली पुल का निर्माण पेशावर पठानों द्वारा किया गया था। इस लकड़ी से निर्मित सीढ़ीदार ट्रैक को खड़ी चट्टðानों को काटकर बनाया गया है।
  • कई वर्षों से क्षतिग्रस्त गड़तांग गली का 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद उपयोग नहीं किया गया था।
  • पुल ‘गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान’ के अंदर स्थित है और उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 90 किमी- की दूरी पर है। यह पुल 136 मीटर लंबा और 1-8 मीटर चौड़ा है।

माणा गांव में किया गया भारत के सबसे ऊंचाई वाले हर्बल पार्क का उद्घाटन

  • 21 अगस्त, 2021 को चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के पास स्थित माणा गांव में 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित भारत के सबसे ऊंचाई वाले हर्बल पार्क का उद्घाटन किया गया।
  • माणा चीन की सीमा से लगे चमोली में अंतिम भारतीय गाँव है और बद्रीनाथ के प्रसिद्ध हिमालयी मंदिर से सटा हुआ है।
  • उत्तराखंड के वन विभाग की अनुसंधान शाखा ने तीन एकड़ भूमि में यह पार्क विकसित किया है। पार्क को चार खंडों में बांटा गया है।
  • हिमालयी क्षेत्र में ऊंचाई वाले अल्पाइन क्षेत्रें में पाए जाने वाले हर्बल पार्क में लगभग 40 प्रजातियां हैं।
  • इनमें से कई प्रजातियां प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ (आईयूसीएन) की रेड लिस्ट के साथ-साथ राज्य जैव विविधता बोर्ड के अनुसार लुप्तप्राय (endangered) और संकटग्रस्त (threatened) हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण औषधीय जड़ी-बूटियां भी शामिल हैं।