ओडिशा

ओडिशा सरकार बनायेगी 89 इनडोर स्टेडियम

  • 9 अगस्त, 2021 को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ओडिशा सरकार ने 89 इनडोर स्टेडियमों के निर्माण का निर्णय लेकर राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयासों को आगे बढ़ाया है।
  • इसके लिये 693-35 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
  • इंडोर स्टेडियम का निर्माण उन जगहों पर किया जाएगा, जहां आधुनिक खेल का बुनियादी ढांचा उपलब्ध नहीं है।
  • इन सभी स्टेडियमों को बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम का नाम दिया जाएगा, जो अगले 18 महीनों के भीतर बनकर तैयार हो जाएंगे। इनका उपयोग स्वास्थ्य आपात स्थितियों के दौरान अस्पतालों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान आश्रयों के रूप में किया जा सकता है।

तटीय राजमार्ग परियोजना को ओडिशा सरकार की सहमति

  • ओडिशा सरकार ने 8000 करोड़ रुपये की प्रस्तावित महत्वाकांक्षी तटीय राजमार्ग परियोजना को अपनी सहमति दे दी है, जो ओडिशा के टांगी को पश्चिम बंगाल के दीघा से जोड़ेगी।
  • योजना में वन एवं अभयारण्य क्षेत्रें को बचाने का पूरा ध्यान रखा गया है।
  • परियोजना की लंबाई भी 450 किमी- से घटाकर 382 किमी- कर दी गई है।
  • तटीय राजमार्ग बंदरगाह से संबंधित वस्तुओं के परिवहन, पर्यटन को बढ़ावा देने और भविष्य में आपदा संकट से निपटने के लिए एक प्रमुख बुनियादी ढांचा साबित होगा।
  • तटीय राजमार्ग छः तटीय जिलों में 11 नदियों और कई जल चैनलों को पार करेगा, जिसके लिए परियोजना में अन्य सड़क परियोजनाओं की तुलना में बड़ी संख्या में पुल और पुलिया बनायीं जाएंगी।
  • केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2015 में इस तटीय राजमार्ग परियोजना की घोषणा की थी।

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 15 अगस्त, 2021 को ‘बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना’ (Biju Swsathya Kalyan Yojana) को विस्तारित करने की घोषणा की।
  • इसके तहत वर्तमान में 71-69 लाख परिवारों को कवर किया जाता है, जिसे बढाकर 96 लाख परिवारों को कवर किये जाने की योजना है।
  • राज्य में 96 लाख परिवारों के 3-5 करोड़ लोगों को ‘स्मार्ट हेल्थ कार्ड’ मुहैया कराए जाएंगे।

राष्ट्रीय और राज्य खाद्य सुरक्षा योजनाओं और अन्नपूर्णा

  • और अंत्योदय पहल के लाभार्थियों को ये कार्ड प्रदान किए जाएंगे।
  • इसके तहत महिलाएं सालाना 10 लाख रुपये तक इलाज का लाभ उठा सकती हैं। परिवार के अन्य सदस्यों को प्रत्येक को 5 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा।
  • स्वास्थ्य कार्ड लाभार्थी ओडिशा सहित भारत में 200 अस्पतालशृंखलाओं में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। सरकार ने इस उद्देश्य के लिए राज्य के भीतर 183 और बाहर 17 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया है।