पंजाब

चरणजीत सिंह चन्नी ने ली पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

कांग्रेस नेता और विधायक चरणजीत सिंह चन्नी ने 20 सितंबर, 2021 को पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

  • इससे पहले कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 18 सितंबर को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
  • रूपनगर के चमकौर साहिब से तीन बार विधायक रहे चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री हैं।
  • वे 2007 में पहली बार चमकौर साहिब सीट से पंजाब विधान सभा के लिए चुने गए थे।
  • 2015 में, चन्नी को 14वीं पंजाब विधान सभा में विपक्ष के नेता के रूप में चुना गया था।
  • 2017 में, वे अमरिंदर सिंह सरकार में तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार सृजन मंत्री के रूप में शामिल हुए थे।