आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जनवरी, 2023 को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) लॉन्च किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (Aspirational Blocks Programme–ABP), विभिन्न विकास मानकों में पिछड़े जिलों के भीतर ब्लॉकों के प्रदर्शन में सुधार लाने के उद्देश्य से एक नई पहल है।

  • यह आरंभ में 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 500 जिलों को कवर करेगा, जिनमें से आधे से अधिक ब्लॉक छः राज्यों- उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में स्थित हैं।
  • 500 ब्लॉक का चयन 2022 में सरकार द्वारा स्थापित चार सदस्यीय समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है। इसकी घोषणा 2022-23 के बजट में की गई थी। यह आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) पर आधारित है।

GK फ़ैक्ट

  • आकांक्षी जिला कार्यक्रमः वर्ष 2018 में शुरू किया गया यह कार्यक्रम, जिसका उद्देश्य उन जिलों की स्थिति में सुधार करना है, जिन्होंने प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम प्रगति प्रदर्शित की है।
  • इसके तहत लक्षित 112 जिलों में से 95% ने स्वास्थ्य, पोषण, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे सहित क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।