बीस सूत्रीय कार्यक्रम (TPP) प्रगति रिपोर्ट

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, NSO ने हाल ही में बीस सूत्रीय कार्यक्रम (TPP) पर एक प्रगति रिपोर्ट जारी की।

मुख्य बिन्दुः इस रिपोर्ट के अनुसार 2022-23 में तय लक्ष्य का सिर्फ 41 फीसदी ही पूरा हो पाया। 1,25,000 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन सिर्फ 45,945 किलोमीटर ही पूरा हुआ है।

  • NSO के अनुसार सभी योजनाओं में TPP का प्रदर्शन खराब रहा है।
  • 2016 में, TPP ने अपने लक्ष्य का 96% प्राप्त किया था। 2019 में, इस योजना ने अपने लक्ष्य का केवल 13% पूरा किया था।
  • वर्तमान में, TPP 50 से अधिक योजनाओं पर काम करता है।

GK फ़ैक्ट

  • बीस सूत्रीय कार्यक्रमः भारत सरकार ने 1975 में बीस सूत्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की तथा इसे 1982 और1986 में संशोधित किया गया था।

मुख्य उद्देश्यः 20 बिंदुओं का उपयोग करके गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण लोगों के जीवन में सुधार करना है।

  • 2022-23 के बजट के दौरान, केंद्र सरकार ने इस कार्यक्रम के बजट में 36% की वृद्धि की।

"She Feeds the World" कार्यक्रमः पेप्सिको और CARE ने भारत में ‘शी फीड्स द वर्ल्ड’ (She Feeds the World) कार्यक्रम शुरू किया है।

  • यह कार्यक्रम आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय क्षेत्रों में लक्ष्यों को प्राप्त करने के तीन आयाम पर कार्य करेगा।
  • इस कार्यक्रम को शुरू में पश्चिम बंगाल के कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिले में लागू किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम के माध्यम से पेप्सिको तथा केयर का लक्ष्य 48,000 से अधिक महिलाओं की स्थिति में सुधार करना है। पश्चिम बंगाल के 1-5 मिलियन से अधिक लोग इस कार्यक्रम से लाभान्वित होंगे।
  • इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फसल की उपज में वृद्धि करना, बीपीएल परिवारों की महिलाओं की आय में वृद्धि करना, स्वस्थ और संतुलित आहार तक पहुंच सुनिश्चित करना और साथ ही टिकाऊ कृषि पर महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करना है।