वन लाइनर समसामयिकी
- 16 अगस्त, 2022, को भारतीय स्टेट बैंक ने देश में स्टार्टअपकी सुविधा और समर्थन के उद्देश्य से कोरमंगला, बेंगलुरु में अपनी पहली अत्याधुनिक समर्पित शाखा शुरू करने की घोषणा की।
 - 17 अगस्त, 2022 को 33.5 मिलियन डॉलर जुटाने के बाद जोमैटो-समर्थित लॉजिस्टिक्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म ‘शिप्रॉक’ (Zomato-backed logistics technology platform Shiprocket) भारत का 106 वां यूनिकॉर्न बन गया।
 - हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं की कुल लागत में राजस्थान की हिस्सेदारी सबसे अधिक है।
 - 19 अगस्त, 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘भारतीय बैंकों का शासन, दक्षता और सुदृढ़ता’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।
 - भारतीय स्टेट बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘वस्तु एवं सेवा कर’ राजस्व में वर्तमान वृद्धि का लगभग 8% का कारण उच्च मुद्रास्फीति है।
 - 26 जुलाई, 2022 को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष2019-20 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2021-22 में देश में विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों में होने वाली धोखाधड़ी में 10 गुना कमी आई है।
 - 8 अगस्त 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘रूपी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, पुणे’ का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसके कारण बैंक 22 सितंबर, 2022 से बैंकिंग कारोबार करना बंद कर देगा।
 - हाल भी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दर में 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। 1980 के बाद अमेरिका में महंगाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद यह फैसला लिया गया है।
 - जुलाई 2022 में जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (BIRAC) ने ‘भारतीय जैव-अर्थव्यवस्था रिपोर्ट’ जारी की है।
 - 1 अगस्त 2022 को भारत में को खत्म हुई अब तक की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी में मुकेश अंबानी की कंपनी जियो ने अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत करने के लिए सबसे अधिक बोली लगाई।
 - वर्ष 2022 जुलाई में, वस्तु एवं सेवा कर संग्रह लगभग 1.5 लाख करोड़ तक पहुंच गया। जीएसटी संग्रह प्रति वर्ष 28% की दर से बढ़ रहा है।
 - हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के एक अध्ययन के अनुसार, किसानों की आय में 125-275% की वृद्धि हुई है, जबकि उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों ने चार वर्षों में 200% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
 - हाल ही में राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) ने अपनी एक जांच के दौरान वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 2,217 करोड़ रुपये की सीमा शुल्क चोरी का खुलासा किया है।दद
 
आर्थिक परिदृश्य
- 1 वन लाइनर समसामयिकी
 - 2 ऑल थिंग्स ईवी
 - 3 पेमेंट गेटवे प्लेटफ़ॉर्म को सूचीबद्ध करने वाला देश का पहला बैंक
 - 4 विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का एक विशेषज्ञ समूह
 - 5 एचडीएफ़सी बैंक की पहली महिला शाखा
 - 6 गुडफ़ेलो स्टार्टअप
 - 7 कोटक क्रेम
 - 8 उत्सव जमा योजना
 - 9 उदारीकृत प्रेषण योजना के तहत भारतीयों द्वारा प्रेषण में वृद्धि
 - 10 ग्लोबल एम्प्लॉयमेंट ट्रेंड्स फ़ॉर यूथ 2022 रिपोर्ट
 - 11 ग्रामीण सहकारी बैंकों का सम्मेलन
 - 12 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में वृद्धि
 - 13 डिजिटल भुगतान सूचकांक
 - 14 गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 2022-23
 - 15 इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज
 - 16 साझा पंजीकरण सुविधा
 - 17 GeM पोर्टल
 - 18 अंतरराष्ट्रीय परिवहन मंच
 - 19 आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना
 - 20 तरलता समायोजन सुविधा पॉलिसी
 - 21 भारत-इजरायल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र
 

