सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)

उद्देश्य

  • सीमा सुरक्षा बल भारत का एक प्रमुख अर्द्ध सैनिक बल है, एवं विश्व के सबसे बड़े सीमा रक्षक बलों में से एक है।
  • इसका गठन 1965 में हुआ था। इसकी जिम्मेदारी शांति के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना तथा भारत की सीमा की रक्षा एवं अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है।

प्रमुख कार्य

  • इस समय बीएसएफ की 128 बटालियनें 6385 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करती हैं। जो कि दुर्गम रेगिस्तानों, नदी-घाटियों और हिमाच्छादित प्रदेशों तक फैली है।
  • सीमावर्ती इलाकाें में रहने वाले लोगों में सुरक्षा बोध को विकसित करने की जिम्मेदारी भी बी-एस-एफ को दी गई है।
  • इसके अलावा सीमा पर होने वाले अपराधों जैसे-तस्करी, घुसपैठ और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकने की जवाबदेही भी इस पर है।