केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ)

गृह मंत्रलय के अधीन पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) अर्थात सीमा सुरक्षा बल (बी-एस-एफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी-आई-एस-एफ-), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आई-टी-बी-पी-), सशस्त्र सीमा बल (एस-एस-बी-), तथा असम राइफल्स (ए-आर-) हैं।

  • इनमें से, असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल, ‘सीमा चौकसी बल’ हैं, जबकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को लोक व्यवस्था बनाए रखने, आंतरिक सुरक्षा एवं विद्रोह-रोधी मामलों में राज्य सरकारी संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों के अधीन सिविल प्रशासन की सहायता हेतु तैनात किया जाता है।
  • त्वरित कार्रवाई बल (आर ए एफ) और दृढ़ता से कार्रवाई करने के लिए कमांडों बटालियन (कोबरा) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशिष्ट विंग हैं, जो क्रमशः दंगों और वामपंथी उग्रवाद/विद्रोह से निपटते हैं।
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) हवाई अड्डों, परमाणु ऊर्जा संयत्रें, अंतरिक्ष संगठनों, औद्योगिक इकाइयों महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संग्रहालयों तथा दिल्ली में स्थित सरकारी भवनों एवं अन्य महत्वपूर्ण संवेदनशील संगठनों सहित राष्ट्रीय/रणनीतिक महत्व वाले महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करता है।
  • इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड आतंकवाद का मुकाबला करने और विमान अपहरण-रोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षित एक विशेषज्ञता-प्राप्त प्रहार बल है।
  • इसे अधिक जोखिम वाले विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा का कार्य भी सौंपा जाता है। यह घरेलू एवं अंतराष्ट्रीय उड़ानों की सुरक्षा के लिए स्काई मार्शल के रूप में भी कार्य करता है।

भारत सरकार द्वारा नवीन प्रयास

  • भारत सरकार केंद्र सरकार की नौकरियों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व में वृद्धि करने के लिए लगातार समन्वित प्रयास कर रही है। प्रारंभ में सीआरपीएफ और सीआईएसएफ में महिलाओं द्वारा भरे जाने के लिए कांस्टेबल स्तर पर 33% पद और सीमा रक्षक बलों अर्थात बीएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी में कांस्टेबल स्तर पर 14-15% पद आरक्षित करने के लिए अनुदेश जारी किए गए हैं। यह आरक्षण समस्तरीय होगा।
  • सभी सीएपीएफ में उप निरीक्षक के पद सहित 4800 रू- के ग्रेड पे तक की चयन प्रक्रिया में साक्षात्कारों को समाप्त करने के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रस्ताव का माननीय गृह मंत्री के अनुमोदन से गृह मंत्रलय द्वारा समर्थन किया गया है।

असम राइफल्स (एआर)

पूर्वाेत्तर के लोगों के मित्र’ के रूप में लोकप्रिय असम राइफलस का गठन सन 1835 ई- में ‘कछार लेवी’ के रूप में किया गया था और यह देश का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल है। इसका मुख्यालय शिलांग में है।

प्रमुख कार्य

इस बल को 1,631 किमी- भारत-म्यांमार सीमा की रक्षा करने के लिए पूर्णरूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र में तैनात किया गया है। यह गृह मंत्रलय के नियंत्रण में कार्य करता है। इस बल में एक महानिदेशालय, तीन महानिरिक्षक मुख्यालय, 12 सेक्टर मुख्यालय, 46 बटालियन, एक प्रशिक्षण केंद्र एवं प्रशासनिक घटक शामिल हैं और इसके कार्मिकों की कुल संख्या 66,411 है।