द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग

द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग (2nd ARC) का गठन 31 अगस्त 2005 को वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता में किया गया था। आयोग को सरकार के सभी स्तरों पर देश के लिए एक सक्रिय, प्रतिक्रियाशील, जवाबदेह और कुल प्रशासन प्राप्त करने के लिए सुझाव देने की जिम्मेदारी दी गयी थी। इसके अलावा आयोग को निम्नलिखित बातों पर भी सुझाव देना था-

  1. भारत सरकार का संगठनात्मक ढांचा
  2. शासन में नैतिकता
  3. कार्मिक प्रशासन की पुनर्संरचना
  4. वित्तीय प्रबंधन प्रणालियों का सुदृढीकरण
  5. राज्य स्तर पर प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के उपाय
  6. प्रभावी जिला प्रशासन सुनिश्चित करने के उपाय
  7. स्थानीय स्व-शासन और पंचायती राज संस्थान
  8. सामाजिक पूंजी, विश्वास और भागीदारपूर्ण सरकारी सेवा सुपुर्दगी
  9. नागरिक केन्द्रित प्रशासन
  10. ई-प्रशासन को प्रोत्साहित करना
  11. संघीय राजतन्त्र के मुद्दे
  12. संकट प्रबंधन/आपदा प्रबंधन
  13. सार्वजानिक व्यवस्था