रासायनिक हथियार अभिसमय

रासायनिक हथियारों के निषेध संगठन (OPCW) के लिए भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि भारत रासायनिक हथियारों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।

भारत के परिप्रेक्ष्य में

भारत, रासायनिक हथियार निषेध संगठन (Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons- OPCW) के रासायनिक हथियार अभिसमय (Chemical Weapon Conventions-CWC) का हस्ताक्षरकर्ता और पक्षकार राष्ट्र है। भारत ने 14 जनवरी, 1993 को इस संधि पर हस्ताक्षर किए थे। भारत ने इस अभिसमय के प्रावधानों के अनुसरण में रासायनिक हथियार कन्वेंकशन अधिनियम, 2000 को अधिनियमित किया।

पृष्ठभूमि

यह अभिसमय एक सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण, बहु-पक्षीय, निरस्त्रीकरण संधि है, जिसका उद्देश्य रासायनिक हथियारों के विकास, उत्पादन, भंडारण और प्रयोग पर प्रतिबंध लगाना है और रासायनिक हथियार मुक्त विश्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इसके उन्मूलन पर नजर रखना है।

यह संधि 29 अप्रैल 1997 को लागू हुई। 193 सदस्य देश इस अभिसमय के पक्षकार हैं।

मुख्यालयः हेग, नीदरलैंड