जलवायु परिवर्तन आपदा प्रभाव- UN रिपोर्ट

आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय द्वारा (UN Office for Disaster Risk Reduction– UNISDR) जारी रिपोर्ट ‘इकोनॉमिक लोसेस, पोवर्टी एंड डिजास्टर्स 1998-2017’ (Economic Losses, Poverty and Disasters 1998-2017) के अनुसार जलवायु संबंधित आपदाओं से 1998 से 2017 के मध्य आर्थिक क्षति में 151 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विशेषताएं:

  • 1998 से 2017 के मध्य आपदा प्रभावित देशों को 2.908 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।
  • इन आपदाओं में सर्वाधिक क्षति अमेरिका (944.8 बिलियन डॉलर), चीन (492.2 बिलियन डॉलर), जापान (376.3 बिलियन डॉलर) तथा भारत (79.5 बिलियन डॉलर) को हुई।
  • 1998 से 2017 के मध्य कुल 7,525 प्रमुख घटनाओं में सर्वाधिक योगदान (91%) जलवायु संबंधित आपदाओं का था।