वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2018

दिसंबर, 2018 को जिनेवा में विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2018 के अनुसार दुनिया भर के कार्यस्थलों में लिंग समानता को प्राप्त करने में लम्बा समय लगेगा।

विशेषताएं:

  • 2017 की तुलना में इस साल वेतन समानता में कुछ सुधार हुआ है।
  • मौजूदा दर के अनुसार, कार्यस्थल के वैश्विक लैंगिक अंतराल को खत्म करने के लिए 202 साल और लगने की उम्मीद है।
  • राजनीति, कार्य, स्वास्थ्य और शिक्षा में समग्र लैंगिक असमानता में 0.1 प्रतिशत से कम सुधार हुआ है, जिसका अर्थ है कि लैंगिक समानता तक पहुँचने में 108 साल लगेंगे।
  • नॉर्डिक देश एक बार फिर तालिका में शीर्ष पर थे। पुरुषों और महिलाओं में सबसे अधिक बराबरी आइसलैंड में है, इसके बाद नॉर्वे, स्वीडन और फिनलैंड हैं।

पृष्ठभूमि

यह रिपोर्ट वर्ष 2006 से विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी की जा रही है। यह चार विषयगत आयामों पर आधारित है- आर्थिक भागीदारी और अवसर, शिक्षा प्राप्ति, स्वास्थ्य और जीवन रक्षा तथा राजनीतिक सशक्तीकरण।