संयुक्त राष्ट्र सतत विकास रिपोर्ट, 2018

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास रिपोर्ट, 2018 अनुसार दुनिया में भूख से पीडि़त लोगों की संख्या एक दशक से अधिक समय में पहली बार बढ़ी है।

विशेषताएं:

  • पांच वर्ष से कम आयु की मृत्यु दर में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट आई है।
  • 2000 और 2016 के बीच जनसंख्या का बिजली तक पहुंच का अनुपात दोगुने से अधिक हो गया है।
  • 2017 में आपदाओं द्वारा आर्थिक नुकसान $300 बिलियन से अधिक होने का अनुमान था।
  • दक्षिणी एशिया में, कन्या बाल विवाह में 2000 और 2017 के बीच 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
  • शहरों में रहने वाले 10 में से नौ लोग प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं।

पृष्ठभूमि

17 सतत विकास लक्ष्य और 169 उद्देश्य, सतत् विकास 2030 एजेंडा के अंग हैं, जिसे सितम्बर, 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की शिखर बैठक में 193 सदस्य देशों ने अनुमोदित किया था। यह एजेंडा 1 जनवरी, 2016 से प्रभावी हुआ।