महिलाओं के प्रति हिंसा उन्मूलन का अंतरराष्ट्रीय दिवस

महिलाओं और लड़कियों के साथ हिंसा की समस्या दुनिया भर में फैली हुई है। यह सभी महिलाओं और लड़कियों का नैतिक अपमान, हमारे सभी समाजों के लिए कलंक और समावेशी, समतामूलक तथा संवहनीय विकास में एक प्रमुख बाधा है।

महिलाओं और लड़कियों के साथ हिंसा समाप्त कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक UNITE अभियान इस वर्ष 'Orange the World% #Hear Me Too' विषय के तहत हिंसा झेल चुकी महिलाओं और लड़कियों तथा उनके हिमायतियों के प्रति हमारा समर्थन उजागर कर रहा है।