संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा ट्रस्ट फ़ंड

सड़क यातायात दुर्घटनाओं में हर साल अनुमानित 1.25 मिलियन लोग मारे जाते हैं और 50 मिलियन से ज्यादा लोग घायल होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुये संयुक्त राष्ट्र ने 12 अप्रैल, 2018 को विश्वभर में खासकर भारत और कनाडा में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए सड़क सुरक्षा ट्रस्ट फंड की शुरुआत की है।

सतत विकास लक्ष्यों में सड़क सुरक्षा पर शामिल लक्ष्य

  • सतत विकास लक्ष्य 3- सभी उम्र के लिए स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करें और कल्याण को बढ़ावा दें।
  • लक्ष्य 3.6- 2020 तक, सड़क यातायात दुर्घटनाओं से वैश्विक मौतों की संख्या को कम करना।
  • सतत विकास लक्ष्य 11- शहरों और मानव बस्तियों को समावेशी, सुरक्षित, लचीला और टिकाऊ बनाना।