एसडीजी भारत सूचकांक-2018

नीति आयोग ने दिसंबर, 2018 में ‘सतत विकास लक्ष्य (SDG) भारत सूचकांक 2018’ (Sustainable Development Goals) (SDG) India Index 2018, नामक सूची जारी की। यह सूची एसडीजी 2030 के लक्ष्यों (2030SDG targets) को लागू करने में भारत के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की प्रगति दर्शाती है। सूचकांक के अनुसार भारत का समग्र स्कोर 57 है।

इस सूचकांक में केरल व हिमाचल प्रदेश राज्य ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया; दोनों ही राज्यों ने समान स्कोर, 69 प्राप्त किया। केंद्र शासित प्रदेशों में 68 स्कोर के साथ चंडीगढ़ ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में सबसे कम स्कोर-उत्तर प्रदेश का 42, बिहार का 48 तथा असम का स्कोर 49 है।

एसडीजी भारत सूचकांक, ‘सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय’ (MoSPI) द्वारा ग्लोबल ग्रीन ग्रोथ इंस्टीट्यूट (Global Green Growth Institute) तथा संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से तैयार किया गया है।

एसडीजी भारत सूचकांक, 62 प्राथमिक संकेतकों पर आधारित है। जिनका चयन नीति आयोग ने किया है। इस सूची में 17 एसडीजी में से 13 के आंकड़ों को शामिल किया गया है।

कुल 13 एसडीजी के संदर्भ में प्रत्येक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश के प्रदर्शन को 0-100 के पैमाने पर मापा गया है। यह राज्यों के औसत प्रदर्शन को दिखलाता है। एसडीजी भारत सूची के वर्गीकरण का आधार इस प्रकार है-

  • आकांक्षी (Aspirant): 0–49
  • अच्छा प्रदर्शन (Performer): 50–64
  • अग्रणी (Front Runner): 65–99
  • लक्ष्य प्राप्तकर्ता (Achiever): 100

एसडीजी इंडिया इंडेक्स में शीर्ष 5 राज्य

राज्य

स्कोर

राज्य

स्कोर

हिमाचल प्रदेश

69

केरल

69

तमिलनाडु

66

आंध्र प्रदेश

64

गोवा

64

एसडीजी इंडिया इंडेक्स में शीर्ष 5 केंद्रशासित राज्य

केंद्र शासित राज्य

स्कोर

केंद्र शासित राज्य

स्कोर

चंडीगढ़

68

पुडुचेरी

65

दमन दीव

63

दिल्ली

62

लक्षद्वीप

62