भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)

कृषि मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के तहत आईसीएआर एक स्वायत्त संगठन है।

  • इसकी स्थापना 16 जुलाई, 1929 को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत एक पंजीकृत समाज के रूप में की गई थी।
  • आईसीएआर का मुख्यालय नई दिल्ली में है, जिसे पहले ‘इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च’ के रूप में जाना जाता था।

परिषद के कार्य

सतत कृषि के लिए अनुसंधान एवं तकनीकी विकास की योजना और समन्वय को बढ़ावा देना।

  • कृषि शिक्षा को समन्वित और सहायता प्रदान कर मानव संसाधन का विकास करना।
  • प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग, ज्ञान प्रबंधन, क्षमता विकास आदि में मध्यम से कृषि आधारित ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना।
  • कृषि शिक्षा और अनुसंधान से सम्बंधित नीतियों में परामर्श एवं सहयोग करना।

भारत में 71 कृषि विश्वविद्यालयों के साथ आईसीएआर दुनिया की सबसे बड़ी राष्ट्रीय कृषि प्रणाली है। इसने हरित क्रांति की शुरुआत करके भारत में कृषि आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। वर्तमान में आईसीएआर की मुख्य चुनौती, आनुवंशिक प्रोफाइल के आधार पर, इष्टतम पोषक तत्व प्रदान करना है।