सूचना प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक प्रक्रिया प्रबंधन (आई-टी-बीपीएम)

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी-व्यावसायिक प्रक्रिया प्रबंधन उद्योग का निर्यात मार्च 2019 में 177 बिलियन अमेरिकी डालर पहुंच गया। यह क्षेत्र रोजगार वृद्धि और मूल्य वर्धन के माध्यम से अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण रूप से योगदान करता है। वर्ष2018-19 में आईटी-बीपीएम क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं का योगदान 51 प्रतिशत था। इसके बाद सॉफ्टवेयर व अभियांगिकी (20.6 प्रतिशत) और बीपीएम सेवाएं (19.7 प्रतिशत) थे। आईटी-बीपीएम क्षेत्र के अंतर्गत 91 बिलियन अमेरिकी डॉलर के राजस्व के साथ आईटी सेवाएं 2018-19 में प्रमुख क्षेत्र बना रहा। आई टी सेवाओं में से, डिजिटल राजस्व वर्ष-दर-वर्ष 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि के साथ बढ़कर 33 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया।

  • आईटी-बीपीएम उद्योग (हार्डवेयर को छोड़कर) के एक महत्वपूर्ण भाग (लगभग 83 प्रतिशत) निर्यात-प्रचालित है। इस निर्यात से 2018-19 में 135.5 बिलियन यू-एस डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ है। 2017-18 के दौरान आईटी-बीपीएम क्षेत्र की राजस्व वृद्धि 8.2 प्रतिशत से घटकर 2018-19 में 6.8 प्रतिशत रह गई। इसके कारण घरेलू राजस्व वृद्धि में 0.3 प्रतिशत का संकुचन हुआ। 2018-19 में आईटी-बीपीएम क्षेत्र के कुल निर्यात 135-5 बिलियन यू. एस.डॉलर में आईटी सेवाओं का हिस्सा 55 प्रतिशत था और बीपीएम और सॉफ्टवेयर उत्पादों तथा अभियांत्रिकी सेवाओं का हिस्सा 45 प्रतिशत था।