प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा

ऊर्जा गंगा गैस पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन अक्टूबर 2016 में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी, उत्तर प्रदेश में किया गया था। परियोजना के माध्यम से पहले वाराणसी और इसके बाद बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के स्थानीय लोगों को स्वच्छ ईंधन प्रदान किया जायेगा। परियोजना के सात मुख्य केन्द्र वाराणसी, पटना, बोकारो, जमशेदपुर, कोलकाता, रांची, भुवनेश्वर और कटक शहर हैं।

  • सरकार ने पारगमन राज्यों में 25 औद्योगिक क्लस्टर बनाने की भी योजना बनाई है, जो गैस का उपयोग ईंधन के रूप में कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर ओडिशा तक 2,540 किमी लंबी एक पाइपलाइन का निर्माण चल रहा है।