किंजल मिसाइल
रूस ने कहा कि उसने 19 मार्च, 2022 को युद्ध में अगली पीढ़ी के हथियारों का पहला इस्तेमाल किया और यूक्रेन में एक हथियार डिपो पर हाइपरसोनिक मिसाइलें दागीं।
महत्वपूर्ण तथ्य: रूस की नई किंजल (डैगर) हाइपरसोनिक मिसाइल एक परमाणु-सक्षम हवा से लॉन्च की गई बैलिस्टिक मिसाइल है।
- यह ध्वनि की गति से 10 गुना अधिक उड़ान भरती है और वायु-रक्षा प्रणालियों को मात दे सकती है। किंजल का अर्थ है 'खंजर' (dagger)।
- मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 1,500-2,000 किमी है और यह परमाणु पेलोड या 480 किलोग्राम के पारंपरिक पेलोड को ले जाने में सक्षम है। किंजल की लंबाई 8 मीटर, व्यास 1 मीटर और लॉन्च वजन लगभग 4,300 किलोग्राम है।
- यह पहली बार है जब रूस ने युद्ध में उच्च-सटीकता वाले हथियार का उपयोग करने की बात स्वीकारी है।
- किंजल नए हथियारों की एक शृंखला में से एक था, जिसका अनावरण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2018 में अपने राष्ट्र संबोधन में किया था।
हाइपरसोनिक हथियार: इन्हें आम तौर पर तेज, कम ऊंचाई पर उड़ने वाले और अत्यधिक पैंतरेबाजी करने वाले चुस्त-दुरुस्त हथियारों के रूप में परिभाषित किया जाता है।
- बैलिस्टिक मिसाइलों के विपरीत, हाइपरसोनिक हथियार एक पूर्व निर्धारित, धनुषाकार प्रक्षेपवक्र का पालन नहीं करते हैं और अपने गंतव्य के रास्ते पर पैंतरेबाजी कर सकते हैं।
- 'हाइपरसोनिक' ध्वनि की तुलना में पांच गुना तेज हथियार होता है, जिनकी समुद्र तल पर लगभग 760 मील (1,220 किलोमीटर) प्रति घंटा स्पीड है, जिसका अर्थ है कि ये हथियार कम से कम 3,800 मील प्रति घंटे की यात्रा कर सकते हैं। इन हथियारों के दो मुख्य प्रकार हैं - ग्लाइड वाहन और क्रूज मिसाइल।
अंतरराष्ट्रीय संबंध
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 ब्रिक्स टीका अनुसंधान एवं विकास केंद्र
- 3 रूस बना दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाला देश
- 4 फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2022 रिपोर्ट
- 5 बीबीआईएन मोटर वाहन समझौते को अंतिम रूप
- 6 दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में कुवैत
- 7 वी-डेम इंस्टीट्यूट लिबरल डेमोक्रेटिक इंडेक्स 2022
- 8 अमेरिका - यूरोपीय संघ एलएनजी समझौता
- 9 महात्मा गांधी के नाम पर बने 'ग्रीन ट्राएंगल' का उद्घाटन
- 10 कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव
- 11 दूसरा भारत ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन
- 12 विश्व का पहला वन्यजीव बॉन्ड
- 13 यूएनईपी वार्षिक फ्रंटियर रिपोर्ट 2022
- 14 वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022
- 15 14वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर वार्ता
- 16 भारत - ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता